फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 new powerhouse in lucknow

शहर में बनेंगे 10 नए बिजलीघर

Mon, 04 Aug 2014 09:15 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 04 Aug 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
10 new powerhouse in lucknow

गर्मी में घंटों बिजली कटौती से जूझे राजधानीवासियों को आने वाले दिनों में इस परेशानी से निजात मिल सकती है।

विज्ञापन


दरअसल केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद शहर में दस नए 33/11 केवी बिजलीघरों के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।

इससे शहर के नव विकसित कॉलोनियों के करीब एक लाख उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था तो सुधरेगी ही, अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भी बार-बार होने वाली कटौती से छुटकारा मिलेगा।

भारत सरकार ने नए बिजलीघरों के निर्माण के लिए धनराशि जारी कर दी है। वहीं, शासन ने दो बिजलीघरों के लिए जमीन आवंटित कर दी है।

अन्य आठ बिजलीघरों को बनाने के लिए स्थान का चयन किया जा रहा है। शहर में फिलहाल 80 बिजलीघर हैं, जिनसे करीब 7.25 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


नए बिजलीघरों के निर्माण से इन बिजलीघरों पर जहां लोड कम होगा, वहीं उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली आपूर्ति हो सकेगी।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की संशोधित आर-एपीडीआरपी ‘पार्ट बी’ प्लान के तहत 10 बिजलीघर बनाने पर अनुमानित 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

किस बिजलीघर से किसको फायदा
आजादनगर में नया बिजलीघर बनने से बालाघाट बिजलीघर को राहत और कैम्पवेल रोड, मरी माता मंदिर रोड, एकतानगर एवं यासीनगंज के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।

हरदोई रोड के राधा ग्राम में नया बिजलीघर बनने से गऊघाट बिजली का बोझ कम होगा, जबकि राधा ग्राम, मल्लाही टोला, दौलतगंज एवं हरदोई रोड की बिजली व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर रोड की एलडीए कॉलोनी में नया बिजलीघर बना तो आशियाना कॉलोनी के उन उपभोक्ताओं को कटौती से राहत पाएंगे जो इस गर्मी में बेहाल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed