{"_id":"671fe337e0def234fd000e04","slug":"10-more-buses-will-run-on-delhi-route-from-today-raebareli-news-c-101-1-slko1033-121791-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दिल्ली रूट पर आज से चलेंगी 10 और बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दिल्ली रूट पर आज से चलेंगी 10 और बसें
Tue, 29 Oct 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। दिवाली, छठ सहित अन्य पर्वों पर लोगों को बेहतर यात्रा मुहैया कराने के लिए धनतेरस (आज) से बसों का विशेष संचालन होगा। दिल्ली रूट पर 10 बसें और बढ़ा दी गई हैं। चालकों-परिचालकों के साथ ही कर्मचारियों की छुट्टियों को 10 नवंबर तक रद्द कर दिया गया।
इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, गोरखपुर, अयोध्या मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दिल्ली रूट पर 10 बसों के बढ़ने से अब 20 बसों का संचालन होगा। जिले के लोकल रूटों डलमऊ, शिवगढ़, सरेनी, जायस, तिलोई, बिसुनपुर, रालपुर, लालगंज, मधुकरपुर सहित अन्य रूटों पर बसें का संचालन पहले की तरह होगा। जरूरत होने पर अलग से बसें भेजी जाएंगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। विशेष परिस्थितियों में भी अवकाश मिलेगा। उन्होंने कर्मचारियों को तय स्थानों पर ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी कंट्रोल रूम या उन्हें उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
चालकों-परिचालकों को न्यूनतम 12 दिवसों में उपस्थित होकर दैनिक रूप से निर्धारित औसत 300 किमी प्रतिदिन का संचालन करना होगा। तभी उन्हें 350 रुपये रोजाना की दर से एकमुश्त 4200 रुपये का विशेष प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी स्तर पर चालकों-परिचालकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।