{"_id":"677404291cef70f8a3015516","slug":"10-lakh-ippb-accounts-opened-in-sitapur-number-one-in-the-country-lucknow-news-c-102-1-slko1037-124572-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीतापुर में खुले आईपीपीबी के 10 लाख खाते, देश में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीतापुर में खुले आईपीपीबी के 10 लाख खाते, देश में नंबर वन
Tue, 31 Dec 2024 08:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 31 Dec 2024 08:18 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। डाकघरों का आधुनिक रूप लोगों की पसंद बनता जा रहा है। इस मामले में सीतापुर ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यहां डाकघर ने एक सितंबर 2018 से इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) खाते खोलने की शुरुआत की थी। मंगलवार को डाक विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सीतापुर डाकघर ने आधार सीडेड आईपीपीबी खाते खोलने के मामले में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं, बिहार के मोतिहारी स्थित डाकघर को देश में दूसरा स्थान मिला है।
सीतापुर परिमंडल के डाक अधीक्षक पुरुषोत्तम नाथ ने बताया कि डाकघर में 2018 से मंगलवार तक कुल 10 लाख आईपीपीबी अकाउंट खोले गए हैं। इसमें आठ 30 तीस हजार 708 आधार सीडेड आईपीपीबी अकाउंट हैं। यह आंकड़ा देश में सर्वाधिक है। इसी के साथ सीतापुर के खाते में वर्ष के अंतिम दिन एक बेहद खास उपलब्धि आ गई है। बताया कि यह उपलब्धि डाककर्मियों की मेहनत का ही नतीजा है। नव वर्ष में एक नए लक्ष्य के साथ इस योजना के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।