10 आईपीएस अफसरों के तबादले, प्रवीण बने लखनऊ रेंज के DIG
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार ने शनिवार की शाम 10 आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। इनमें चार आईजी व चार डीआईजी स्तर के अफसर शामिल हैं।
प्रवीण कुमार को लखनऊ रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। इस पद पर तैनात आरकेएस राठौर 31 अक्तूबर को रिटायर हो रहे हैं।
सरकार ने विजय प्रकाश को आईजी लोक शिकायत बनाया है। रमित शर्मा को आईजी टेक्निकल सर्विस, पीके मिश्र को आईजी पुलिस हेड क्वार्टर इलाहाबाद व डॉ. संजीव गुप्ता को आईजी भवन कल्याण बनाया गया है। यह वह अफसर हैं जिन्हें हाल ही में सरकार ने डीआईजी से आईजी पद पर प्रमोशन दिया है।
विजय भूषण बने डीआईजी बनारस रेंज
विजय भूषण को डीआईजी बनारस रेंज बनाया गया है। संजय कक्कड़ को डीआईजी भर्ती बोर्ड व राजेश मोदक को डीआईजी पीएसी लखनऊ में तैनाती मिली है।
इसी प्रकार अजय कुमार सिंह को 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में सेनानायक बनाया गया है। वहीं, अशोक कुमार को एसपी कार्मिक बनाया गया है।