फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 IAS officers transferred

10 IAS अफसरों की तैनाती में फेरबदल

Tue, 17 Dec 2013 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 17 Dec 2013 09:39 AM IST
विज्ञापन
10 IAS officers transferred

शासन ने मुख्यमंत्री के सचिव पद से हटाए गए आलोक कुमार द्वितीय

विज्ञापन
को आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद के पद पर तैनाती दी है।

प्रतीक्षारत शुभ्रा सक्सेना को विशेष सचिव वाणिज्य एवं मनोरंजन कर बनाया गया है। शासन ने कुछ अधिकारियों का अतिरिक्त प्रभार वापस लेकर दूसरे को सौंप दिया है तो दो अधिकारियों के पुराने ट्रांसफर आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।


सोमवार को शासन ने दस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया। इनमें वेटिंग में चल रहे आलोक कुमार व शुभ्रा सक्सेना को जहां नई तैनाती दे दी गई वहीं राजस्व परिषद के सचिव एवं आयुक्त अनिल कुमार द्वितीय को वेटिंग में डाल दिया गया है।

इसके अलावा प्रमुख सचिव राजस्व किशन सिंह अटोरिया को राहत आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद एल वेंकटेश्वर लू के आयुक्त एवं निदेशक उद्योग कानपुर बनाए जाने से खाली हुआ था।

सचिव आवास एवं शहरी नियोजन राजीव अग्रवाल को मौजूदा पद के साथ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

एलडीए उपाध्यक्ष एमपी अग्रवाल से सचिव संस्कृति एवं निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त कार्यभार ले लिया गया है। वह अब केवल एलडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।


निदेशक संस्कृति की अतिरिक्त जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव समन्वय एवं संस्कृति तथा परियोजना समन्वयक डास्प राजन शुक्ला को सौंपी गई है।

निदेशक रेशम विष्णु स्वरूप मिश्रा का सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद व संयुक्त आवास आयुक्त मेरठ विमल कुमार शर्मा का अपर आयुक्त आवास विकास परिषद लखनऊ के पद पर किया गया स्थानान्तरण निरस्त कर दिया गया है।

मिश्र निदेशक रेशम व शर्मा मेरठ के संयुक्त आवास आयुक्त के पदों पर बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed