{"_id":"693888fb6e588d56d601d0d0","slug":"10-gram-panchayat-secretaries-get-adverse-entry-for-laxity-in-gst-registration-lucknow-news-c-13-knp1002-1509348-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जीएसटी रजिस्ट्रेशन में ढिलाई पर 10 ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जीएसटी रजिस्ट्रेशन में ढिलाई पर 10 ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
लखनऊ । ग्राम पंचायत का जीएसटी रजिस्ट्रेशन कराने में लापरवाही बरतने वाले 10 ग्राम पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं, रेट्रो फिटिंग कार्य में ढिलाई पाए जाने पर 10 अन्य सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला पंचायतराज अधिकारी जीतेंद्र गोंड ने बताया कि ग्राम पंचायतों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश कई बार पंचायत सचिवों को दिए गए, लेकिन दस पंचायत सचिव रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके। इस पर मलिहाबाद विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बडीगढ़ी, भदवाना, भक्तियारनगर, दुलरामऊ, खालिसपुर, पुरवा, शेरपुर भौसा, तिलसुआ और माल विकासखंड की ग्राम पंचायत गोरवाबरौकी के पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
उन्होंने बताया कि रेट्रो फिटिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा के दौरान भी जिले की 10 ग्राम पंचायतों की स्थिति ठीक नहीं मिली। इस पर ग्राम पंचायत ऐन, अमावा, बेहटा, बीबीपुर, चकौली, खुर्रमपुर, लोनहा, नूरनगर भदासरा, परवार पश्चिम तथा सहिजनपुर के पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है।