{"_id":"67bc426b34ae3eea2a0d9012","slug":"10-devotees-of-telangana-injured-in-an-accident-in-ayodhya-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन करके प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन टकराया, तेलंगाना के 10 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: राम मंदिर के दर्शन करके प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन टकराया, तेलंगाना के 10 श्रद्धालु घायल
Mon, 24 Feb 2025 03:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 Feb 2025 03:26 PM IST
सार
अयोध्या जिले में हुई एक सड़क दुर्घटना में तेलंगाना के 10 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के समय वाहन में 12 श्रद्धालु सवार थे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में रामलला के दर्शन कर वापस प्रयागराज लौट रहे तेलंगाना के 10 श्रद्धालु सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। श्रद्धालुओं का वाहन एक कार से आमने-सामने टकराने के बाद पलट गया। श्रद्धालुओं के वाहन में 12 श्रद्धालु सवार थे। इसमें 10 श्रद्धालु घायल हुए। पांच को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जबकि पांच श्रद्धालुओं का ओपीडी में ही इलाज कराया गया।
विज्ञापन
हादसा थाना पूराकलंदर के रोडवेज वर्कशॉप के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। बताया गया कि सभी श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ का दर्शन कर प्रयागराज में महाकुंभ स्नान किया। इसके बाद में अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
दर्शन पूजन के बाद सभी 12 श्रद्धालु वापस प्रयागराज लौट रहे थे तभी प्रयागराज हाईवे पर थाना पूराकलंदर के रोडवेज वर्कशॉप के पास सामने से आ रही कार से श्रद्धालुओं का वाहन टकरा गया। इसके बाद दोनों वाहन पलट गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनका उपचार किया गया। कार सवार दो अन्य लोग भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं।