फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 crore cash found in yadav singh car

'सरकारी दामाद' के घर मिले 100 करोड़ के हीरे!

Sat, 29 Nov 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 29 Nov 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
10 crore cash found in yadav singh car

माया और अखिलेश राज में जिस अफसर की तूती बोल रही थी, उसके खजाने और कारनामे को देखकर आयकर विभाग के होश उड़ गए। सरकारी हलके में सरकारी दामाद की नजर से देखा जाने वाले यादव सिंह की पत्नी कुसुमलता के नाम से रजिस्टर्ड कंपनी के डायरेक्टर की कार से ही शुक्रवार सुबह 10 करोड़ रुपये बरामद किए गए।

विज्ञापन


दरअसल, छापा पड़ते ही कंपनी के निदेशक राजेंद्र मनोचा ने अपनी कार में 10 करोड़ रुपये भरे और घर के ही सामने पार्क में खड़ी कर दी थी। काफी दबाव बनाने पर मनोचा ने अपनी गाड़ी की चाबी दी और गाड़ी में नोटों से भरे आठ बैग बरामद हुए। यह जानकारी आरकर विभाग, चांच के डीजी कृष्णा सैनी ने दी।
विज्ञापन


सैनी ने यह भी बताया कि छापे के दौरान यादव सिंह के घर की तलाशी हुई तो सोने और जवाहरात देखकर आयकर विभाग की आंखे चौंधिया गईं।

आयकर विभाग ज्वैलरी की कीमत के आंकलन में जुटी है। यादव के घर से बरामद करीब ढाई किलो हीरे और सोने के गहनों की कीमत 100 करोड़ से भी हो सकती है। जांचकर्ता भी ये नजारा देखकर हैरान रह गए कि चीफ इंजीनियर का घर था या हीरे का शोरूम? इस खुलासे के बाद यादव सिंह से तीनों अथॉरिटी के चार्ज वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को आयकर विभाग ने नोएडा अथॉरिटी के चीफ इंजीनियर यादव सिंह और उसकी पत्नी की कंपनियों के निदेशकों के 20 ठिकानों पर छापा मारकर प्राधिकरण की जमीनों में बड़ी लूट का खुलासा किया था।

ऐसे खड़ा किया अरबों का साम्राज्य

10 crore cash found in yadav singh car

पहले कागज पर ही कंपनी खड़ी कर ली गई। कंपनी के नाम से नोएडा अथॉरिटी के बेशकीमती प्लॉट बेहद सस्ते दाम पर हथिया लिए और फिर प्लॉट समेत पूरी कंपनी बेच दी। बृहस्पतिवार पूरी रात चली कार्रवाई में 40 फर्जी कंपनियां सामने आईं।

विभाग ने करोड़ों के लेन-देन व बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं। सूत्रों की मानें तो इन कंपनियों ने 300 प्लॉटों का वारा-न्यारा किया है। इस पूरे खेल में अरबों रुपये की हेराफेरी की गई।

आयकर महानिदेशक (जांच) कृष्णा सैनी ने लखनऊ में बताया कि बृहस्पतिवार को यादव के आवास, पत्नी कुसुम लता की कंपनियों के दफ्तर और निदेशक राजेंद्र मनोचा और नम्रता मनोचा के नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली के आवासों पर एक साथ छापा मारा।

आयकर महानिदेशक ने बताया कि चार साल तक प्लॉट की खरीद फरोख्त के खेल से निदेशकों ने खूब मुनाफा कमाया, लेकिन आयकर हजम कर गए।

डायरी खोलेगी कई राज

10 crore cash found in yadav singh car

छापे में एक निदेशक के आवास से गोपनीय डायरी भी जब्त की गई है। इसमें प्लॉट की खरीद फरोख्त की कमीशनखोरी का उल्लेख है।

यानी, डायरी में नोएडा अथॉरिटी से प्लॉट लेकर और कागजों में उसे कंपनी बनाकर बेचने से जो मोटी कमाई हुई उसका कमीशन किस-किस सफेदपोश और अफसर को कितना-कितना पहुंचा, उसका पूरा ब्यौरा दर्ज है।

आयकर महानिदेशक ने बताया कि मुख्य सचिव को पत्र लिखकर यादव की पत्नी वाली कंपनियों को कितने प्लॉट आवंटित किए गए, उसका ब्यौरा मांगा जाएगा।
 
वहीं नोएडा अथॉरिटी के अफसरों को तलब कर पूछताछ भी होगी। जरूरत पड़ने पर प्रवर्तन निदेशालय एवं सेबी से भी जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed