फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   10 candidates were afraid of holding the steering, 35 failed

Lucknow News: स्टेयरिंग थामने से डरे 10 अभ्यर्थी, 35 हुए फेल

Thu, 31 Jul 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
10 candidates were afraid of holding the steering, 35 failed
लखनऊ। परिवहन निगम में संविदा चालक की भर्ती के लिए पहुंचे 110 अभ्यर्थियों में 10 अभ्यर्थी ऐसे निकले, जाे स्टेयरिंग थामने से ही डर गए। 25 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिनमें से कुछ को बस की बेसिक जानकारी ही नहीं थी तो कुछ गियर व क्लच तक का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। इस तरह 75 अभ्यर्थी ही चालक के प्रथम टेस्ट में पास हो सके।
विज्ञापन

कमता स्थित अवध बस स्टेशन परिसर में परिवहन निगम के संविदा चालकों की शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दिन 42 अभ्यर्थी पहुंचे। मंगलवार को 68 अभ्यर्थी पहुंचे थे। इस तरह दोनों दिनों में कुल 110 अभ्यर्थियों का चयन अभिलेख व हाइट सही पाए जाने पर पहले ड्राइविंग टेस्ट के लिए किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि इनमें से 75 अभ्यर्थी ही पहला ट्रायल ड्राइविंग टेस्ट पास कर सके। इन अभ्यर्थियों को दूसरे टेस्ट के लिए कानपुर भेजा जाएगा। इस मौके पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र सेठ, सहायक प्रबंधक अवध डिपो एसएन चौधरी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed