फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1 lakh poor people get home till june 2016

यूपी में अगले साल तक एक लाख लोगों को मिलेंगे सस्ते घर

Wed, 22 Jul 2015 01:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 22 Jul 2015 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 lakh poor people get home till june 2016

राज्य सरकार आसरा,राजीव आवास योजना तथा बेसिक सर्विसेज टू द अर्बन पुवर (बीएसयूपी) व इंटीग्रेटेड हाउसिंग स्लम डवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएसडीपी)में प्रदेश के एक लाख गरीबों को जून 2016 तक मकान उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आलोक रंजन ने मंगलवार को अधिकारियों को बैठक में यह निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं में 1.17 लाख मकानों का निर्माण होना है। वह नगर विकास व सूडा के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने नगर आयुक्तों को निर्देश दिया कि एक माह का विशेष अभियान चलाकर शहरों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। शहर के किसी भी क्षेत्र में गंदगी मिलने पर संबंधित नगर आयुक्तों व सफाई अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते मकान में मिलेंगी सभी बुनियादी सुविधाएं

1 lakh poor people get home till june 2016

शहरों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना को प्राथमिकता से पूरी करने तथा डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र कराया जाए। शहरी गरीबों के लिए बुनियादी सेवाएं व एकीकृत आवास एवं स्लम विकास कार्यक्रम में प्रदेश में बनाए जा रहे 83,417 मकानों को मौजूदा वित्तीय वर्ष में ही पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

राजीव आवास योजना में निर्माणाधीन 8,217 में 411 मकान पूर्ण होने के बाद तथा अपूर्ण 7,806 को निर्धारित मानक के अनुसार अक्तूबर 2016 तक बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदेश सरकार की आसरा योजना के अंतर्गत गरीबों को 26,304 मकान भी अक्तूबर 2016 तक बनाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में शहरी आजीविका केंद्रों की स्थापना व उसके संचालन के लिए प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना में 71 शेल्टर होम जल्द बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed