फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.5lakh families will get home in three planning

लखनऊ : तीन योजनाओं में डेढ़ लाख परिवारों को मिलेगा आशियाना

Tue, 26 Jan 2021 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
1.5lakh families will get home in three planning
1.5lakh families will get home in three planning
अतुल भारद्वाज
विज्ञापन

लखनऊ। इस साल तीन आवासीय योजनाओं में करीब डेढ़ लाख परिवारों को आशियाना मिलेगा। सबसे पहले मोहान रोड योजना में प्राधिकरण विकास कार्य शुरू कर सकता है। यहां निजी कंपनी ओमैक्स के साथ हुए अनुबंध को भी निरस्त करने पर एलडीए ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही प्रबंधनगर और सुल्तानपुर रोड योजनाओं में जमीनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि शहर की जरूरत पूरी करने के लिए तुरंत नई योजनाओं की जरूरत है। ऐसे में प्राधिकरण पहले की प्रस्तावित योजनाओं पर प्राथमिकता पर काम शुरू कर रहा है। खुद वीसी अभिषेक प्रकाश नई आवासीय योजनाओं की निगरानी कर रहे हैं। अर्जन और अभियंत्रण के अधिकारियों व इंजीनियरों को जो लक्ष्य दिए गए हैं, उनमें कम से कम दो योजनाओं में संपत्तियों के आवंटन को पंजीकरण भी एलडीए इसी साल खोल देगा। यह काम तेजी से हो, इसके लिए अर्जन विभाग में भी एक अवर अभियंता की तैनाती वीसी के निर्देश पर कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रबंधनगर योजना में याचिकाएं बाधा
प्रबंधनगर योजना में लैंडपूलिंग या मुआवजा देकर जमीन अधिग्रहण करने में हाईकोर्ट में रिट याचिकाएं हैं। करीब 50 से अधिक याचिकाओं को अब एलडीए एक साथ प्राथमिकता पर सुनकर उनका निस्तारण करने के लिए विशेष अपील हाईकोर्ट में करने की तैयारी में है। निजी सहभागिता से योजना में विकास के विकल्प पर भी प्राधिकरण यहां काम कर रहा है। इसमें निवेश के बदले निजी कंपनी को विकसित जमीनें एलडीए योजना में देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर रोड योजना में लैंडपूलिंग संग नक्शा पास
सुल्तानपुर रोड योजना में लैंडपूलिंग शुरू करने से पहले एलडीए ने सर्वे करा लिया है। यहां किसानों से लैंडपूलिंग के अलावा 25 एकड़ से अधिक जमीन वाले भू-स्वामियों के ले-आउट भी प्राधिकरण स्वीकृत कर सकता है। इससे करीब 250 एकड़ जमीन का अधिग्रहण एलडीए को नहीं करना होगा। बाह्य विकास शुल्क के अलावा मानचित्र शुल्क आदि इन भू-स्वामियों से वसूल कर सकता है। लैंडपूलिंग में भी 25 प्रतिशत विकसित जमीन वापस किसानों को दी जाएगी। नई लैंडपूलिंग पॉलिसी जारी होते ही इसकी कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। शासन जल्द ही इसे जारी कर सकता है।
मुआवजा बांटा जा चुका, अब सिर्फ विकास बाकी
मोहान रोड योजना में एलडीए मुआवजा बांट चुका है। अब यहां केवल विकास कार्य ही एलडीए को कराने हैं। यह काम पहले निजी कंपनी ओमैक्स को दिया गया था। वह अभी तक यह काम शुरू नहीं कर पाई है। वहीं, शासन से भी निजी सहभागिता पर काम कराने के लिए कोई निर्देश नहीं मिला। ऐसे में अब एलडीए खुद यहां अगले महीने से विकास कार्य शुरू कराने की तैयारी में है।

कितनी बड़ी होगी योजनाएं
प्रबंधनगर योजना - 2100 एकड़
सुल्तानपुर रोड योजना - 3500 एकड़
मोहान रोड योजना - 746 एकड़
निजी कंपनी काम नहीं करेगी तो हम करेंगे
एलडीए वीसी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि एलडीए सभी आवासीय योजनाओं पर काम कर रहा है। मोहान रोड योजना पर निजी कंपनी काम नहीं कर पाएगी तो इसी साल हम खुद विकास शुरू करेंगे। सुल्तानपुर रोड योजना और प्रबंधनगर योजना पर भी जमीन अधिग्रहण की तैयारी हमारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed