फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.5 crore withdrawn from account of service institute in Lucknow by changing mobile number

UP News: मोबाइल नंबर बदलकर सेवा संस्थान के खाते से पार कर दिए 1.5 करोड़, खाते खंगाल रही पुलिस

Tue, 25 Feb 2025 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 12:32 PM IST
सार

राजधानी में मोबाइल नंबर बदलकर सेवा संस्थान के खाते से आरोपियों ने 1.5 करोड़ पार कर दिए। पुलिस  खाते खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
1.5 crore withdrawn from account of service institute in Lucknow by changing mobile number
Cyber crime - फोटो : Freepik

विस्तार

राजधानी लखनऊ में ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष चिनहट के मल्हौर निवासी विनोद कुमार शास्त्री ने अपने परिचित देवरिया निवासी रवि प्रकाश के खिलाफ डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। विनोद के मुताबिक वह 2012 से संस्थान का संचालन कर रहे हैं।

विज्ञापन


उनके अनुसार संस्थान का खाता गोमतीनगर स्थित आईडीएफसी बैंक में है। बैंक खाते में उनका मोबाइल नंबर दर्ज है। दो माह पहले रवि ने महाकुंभ मेले में चंदा जुटाने के लिए संस्थान के खाते का ब्योरा मांगा। फिर बिना बताए खाते में दर्ज उनका मोबाल नंबर बदलवाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा लिया। 
विज्ञापन


इसके बाद 16 जनवरी से 18 जनवरी तक नेट बैंकिंग के जरिये संस्थान के खाते में पड़े डेढ़ करोड़ रुपये निकाल लिए। इतनी बड़ी रकम का ट्रांजेक्शन होने पर बैंक अधिकारी को संदेह हुआ और उन्होंने विनोद को इसकी जानकारी दी। विनोद ने जब संस्था के खाते का ब्योरा मांगा तो पता चला कि रवि ने 1.5 करोड़ रुपये दूसरे लोगों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने आशंका जताई है कि आरोपी रवि संस्थान के खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम के ट्रांजेक्शन में कर रहा है। उन्हें फंसाने की भी साजिश रच रहा है। इंस्पेक्टर बृजेश यादव के मुताबिक जिन बैंक खातों में रवि ने रकम ट्रांसफर की है उनका ब्योरा खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed