फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.42 rupee is being spent on common man's security in up

यूपी: 1 रुपये में हो रही आम आदमी की सुरक्षा

Thu, 13 Feb 2014 12:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 13 Feb 2014 12:00 PM IST
विज्ञापन
1.42 rupee is being spent on common man's security in up

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सूबे में कानून-व्यवस्था बरकरार रखने व आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के आग्रह वाली पीआईएल पर सुनवाई अगले हफ्ते नियत की है।

विज्ञापन


इस पीआईएल में कहा गया है कि आम आदमी की सुरक्षा का हर दिन का खर्च मात्र 1.42 रुपये है तो विशिष्टों की हिफाजत यह खर्च 3,709 रुपये प्रतिदिन प्रति व्यक्ति है।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस जनहित याचिका को पहले से लंबित, सांसदों, विधायकों व अन्य जनप्रतिनिधियों को सरकारी सुरक्षा मुहैया कराए जाने के मामले से संबंधित पीआईएल के साथ सूचीबद्ध किए जाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस इम्तियाज मुर्तजा व जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय की खंडपीठ ने बुधवार को यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की पीआईएल पर दिया।

याची ने इसमें विशिष्ट व अति विशिष्ट लोगों की सुरक्षा पर हर साल दोगुनी दर से बढ़ रहे सरकारी खर्च को नियंत्रित किए जाने के निर्देश देने का भी अनुरोध किया है।


याची ने इसमें विशिष्ट लोगों व आम आदमी की सुरक्षा पर सरकारी खर्च के बड़े अंतर का मुद्दा भी उठाया है।

अखबारों में छपी खबरों को पीआईएल के साथ लगाकर याची ने कहा है कि जहां आम आदमी की सुरक्षा का हर दिन का खर्च मात्र 1.42 रुपये है वहीं विशिष्ट लोगों की हिफाजत केलिए यह खर्च 3,709 रुपये प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति आ रहा है।

पीआईएल में राज्य सरकार, डीजीपी और लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पक्षकार बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed