फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   1.29 lakh record applications in last two days for See exam

एसईई परीक्षा के लिए आखिरी दो दिनों में 1.29 लाख रिकॉर्ड आवेदन,कल से दूर कर सकेगें त्रुटियां

Tue, 17 Mar 2020 03:21 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 17 Mar 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
1.29 lakh record applications in last two days for See exam
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थानों में दाखिले के लिए आखिरी दो दिनों में रिकॉर्ड आवेदन हुए। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने वालों का आंकड़ा 1.29 लाख पहुंच तक गया। हालांकि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने प्रवेश आवेदन की आखिरी तिथि 15 मार्च से बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गयी है। ऐसे में जो आवेदक किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे अब यूपीएसईई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 

राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जनवरी से शुरू हुए थे। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने की आखिरी तिथि 15 मार्च थी। इस क्रम में 14 मार्च को 11 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन कर फीस जमा कराई, जबकि 15 मार्च को 15 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन कर फीस जमा की। 

विज्ञापन


इस तरह ऑनलाइन आवेदन करने वालों की संख्या 1.47 लाख पहुंच गई। वहीं, इनमें से 1.29 लाख आवेदकों ने फीस भी जमा कर दी है। एकेटीयू के अनुसार, अगर आवेदन में कोई कमी रह गई है तो 18 मार्च से आवेदकों को इस कमी को दूर करने का अवसर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकेटीयू के मीडिया प्रभारी आशीष मिश्रा ने कहा कि 30 मार्च तक एसईई में पिछले वर्ष से अधिक आवेदन हो जाएंगे। पिछले साल आवेदन कर फीस जमा करने वालों की संख्या 1.38 लाख थी, जो इस साल फीस जमा करने वालों से आवेदकों की संख्या से महज नौ हजार ज्यादा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed