सावधानः पीजीआई जा रहे हैं तो पर्स का रखें खयाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई परिसर में शुक्रवार दोपहर इलाज के लिए आए बुजुर्ग दंपती को मदद का झांसा देकर टप्पेबाज ने एटीएम कार्ड से छह हजार रुपये पार कर दिए।
पुलिस के मुताबिक, गोसाईंगंज के गंजरिया फार्म निवासी अंजनी (73) इलाज के लिए पत्नी बीना के साथ पीजीआई आए थे। बुजुर्ग परिसर में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे।
इस दौरान एक युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड लिया। इसके बाद खाते में रुपये न होने की बात कहते हुए कार्ड लौटा दिया। बुजुर्ग दंपती एटीएम से निकले और बेटे को फोन किया।
कुछ ही देर में मोबाइल पर छह हजार रुपये निकलने का मैसेज आने से सन्न रह गए। जानकारी पर पहुंचे बेटे ने पीजीआई के सुरक्षा अधिकारी को जानकारी देने के साथ एटीएम कार्ड ब्लॉक कराया। बेटे ने शनिवार को थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई है।
टप्पेबाजों ने उड़ाया महिला का बैग
पीजीआई परिसर में महिला तीमारदार का बैग उड़ाने वाले दो टप्पेबाजों को पुलिस ने शुक्रवार रात धर दबोच लिया।
आरोपियों में शामिल नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बाराबंकी के रामसनेहीघाट निवासी श्वेता पिता विजय सिंह के साथ बृहस्पतिवार को पीजीआई आई थी।
वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास से टप्पेबाजों ने उसका बैग पार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस ने एकतानगर के पास से नाबालिग समेत आशियाना निवासी साजन रावत उर्फ घोसी को दबोच लिया। आरोपियों के पास से बैग और उसमें रखे 35 हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम कार्ड बरामद हुआ है।