फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   alligation of sexual harresment on sp leader

सपा नेता ने लड़की से कहा, मन है साथ में लंच करने का

Sun, 05 Jan 2014 04:07 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला ब्यूरो
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
alligation of sexual harresment on sp leader

अलीगंज निवासी इंटीरियर डिजायनर ने कथित सपा नेता प्रदीप शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन


प्रदीप ने सोशल मीडिया के जरिए उससे संपर्क बनाया था। युवती का कहना है कि शादी का झांसा देकर प्रदीप न सिर्फ उसका शारीरिक शोषण करता रहा बल्कि दो लाख रुपये भी ऐंठे।

एसएसपी ने सीओ अलीगंज को मामले की जांच सौंपी है। मूल रूप से बरेली निवासी इंटीरियर डिजायनर युवती के माता-पिता की मौत हो चुकी है।

शनिवार दोपहर उसने आलमबाग के आजादनगर निवासी प्रदीप शर्मा पर शोषण का आरोप लगाते हुए एसएसपी जे. रविंदर गौड़ को प्रार्थनापत्र दिया।

युवती का कहना है कि प्रदीप से करीब एक साल पहले मिली थी। अक्सर प्रदीप फेसबुक पर चैट कर उसे घर बुलाने और चाय पिलाने की बात कहने लगा।

बीते वर्ष 16 सितंबर को उसने व्हाट्स एप पर मैसेज कर चाय पिलाने की बात कही। ध्यान न देने पर 17 सितंबर को फिर मैसेज कर कहा कि, ‘हाथ में प्रसाद है, सोच रहा था कि आपको दे दूं और साथ में लंच भी कर लूं।’
विज्ञापन


युवती ने उसे घर बुला लिया। आरोप है कि घर आने पर प्रदीप ने उससे रेप की कोशिश की। शिकायत करने की धमकी पर गिड़गिड़ाने लगा।

बकौल युवती, प्रदीप खुद को सपा यूथ ब्रिगेड का महासचिव बताता था। कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने की बात कहते हुए करियर बर्बाद होने की दुहाई दी और शादी का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपने परिवारवालों से भी मिलवाया। दोनों परिवारों में घनिष्ठ संबंध बन गए। प्रदीप बरेली में युवती के घर गया और उसकी नानी व मामा-मामी से मुलाकात की।

14 फरवरी 2014 को दोनों की सगाई की बात तय हुई। परिवारवालों ने उसे और साथ आए राघवेंद्र को शगुन का टीका भी किया था, जिसकी फोटो युवती ने फेसबुक पर अपलोड की थी।


इस दौरान प्रदीप और उसके परिवारवालों ने युवती को फुसलाकर उससे करीब दो लाख रुपये भी ले लिए।

उधर, फेसबुक पर फोटो देखकर 13 दिसंबर की रात 11 बजे किसी युवती ने उसे फोन कर प्रदीप के बारे में पूछा।
इंटीरियर डिजायनर ने प्रदीप से शादी की बात कही तो युवती भड़क गई।

युवती ने बताया कि प्रदीप तो उससे शादी करने वाला है। इस पर उसने प्रदीप को फोन किया तो वह रात को ही बहन को लेकर घर आ गया।

दूसरी युवती से संबंध की बात कुबूल करते हुए कहा कि वह पुरानी बात है और उससे रिश्ता खत्म हो चुका है। हालांकि, अगले दिन प्रदीप घर आया और शादी से इन्कार कर दिया।

इसके बाद प्रदीप ने युवती का फोन उठाना और मिलना बंद कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

युवती का कहना है कि मंत्री राजा चतुर्वेदी के नाम से किसी संतोष ने भी फोन कर धमकाया। युवती ने एसएसपी से न्याय दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed