फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   muzaffarnagar riots due to bjp says tariq

मुजफ्फरनगर दंगे भाजपा की साजिश: तारिक

Mon, 07 Oct 2013 07:30 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 07 Oct 2013 07:30 AM IST
विज्ञापन
muzaffarnagar riots due to bjp says tariq

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव और केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री तारिक अनवर ने मुजफ्फरनगर-शामली के दंगों को भाजपा की साजिश बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूपी में वोटों के ध्रुवीकरण का गुजरात फार्मूला लागू करने के लिए ही नरेन्द्र मोदी ने अमित शाह को यूपी भेजा है।

विज्ञापन

तारिक अनवर रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए।

पढ़ें- उन्माद से दो-दो हाथ करने को तैयार अमन
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी सरकार की परफारमेंस ठीक नहीं रही। दंगों का सिलसिला लंबा हो गया है। एनसीपी की एक टीम मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों से मिलने गई थी। वहां अब भी खौफ है। लोग शिविरों से लौटना नहीं चाहते।

सरकार को जल्द ऐसे हालात बनाने चाहिए कि शिविरों से लोगों की गांवों में वापसी हो जाए। दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाए।


पढ़ें- मुजफ्फरनगर दंगों की जांच कमेटी पर आजम को नहीं भरोसा

उन्होंने कहा, मुजफ्फरनगर दंगे में भाजपा और उसके सहयोगियों की साजिश नजर आ रही है। उन्हें 2014 दिख रहा है। भाजपा की कोशिश है कि देश में तनावपूर्ण माहौल बनाकर वोटों का ध्रुवीकरण किया जाए।

मोदी को जिस तरह प्रोजेक्ट किया गया है, उससे यह साबित भी होता है। मोदी ने यूपी में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए अमित शाह को अपने दूत के रूप में भेजा है। वह ध्रुवीकरण और दंगों के एक्सपर्ट माने जाते हैं। मुजफ्फरनगर की हिंसा इसी का नतीजा है।


पांच राज्यों के चुनाव अलग लड़ेंगे

तारिक अनवर ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी का समझौता राज्यवार अलग-अलग है। हमने सिर्फ महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़े थे।

नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे। यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।


बिहार में लालू फैक्टर खत्म नहीं

उन्होंने कहा, चारा घोटाले में सजा और जेल जाने के बावजूद बिहार में लालू फैक्टर खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने 15 साल राज किया है। उन्हें इतनी जल्दी नकारा नहीं जा सकता। उनके बारे में किसी नतीजे पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed