UP Lok Sabha Election Voting Live: दूसरे चरण की सभी आठ सीटों पर 54% से ज्यादा वोटिंग; अमरोहा सबसे आगे
{"_id":"662af5f650a76bb95502e7e3","slug":"uttar-pradesh-lok-sabha-election-2024-phase-2-voting-live-polling-on-8-seats-gb-nagar-meerut-baghpat-ghaziabad-2024-04-26","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Lok Sabha Election Voting Live: दूसरे चरण की सभी आठ सीटों पर 54% से ज्यादा वोटिंग; अमरोहा सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 26 Apr 2024 10:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:11 PM IST
खास बातें
UP Lok Sabha Chunav 2024 Voting Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज यूपी की आठ सीटों पर मतदान पूर्ण हो गया है। अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट पड़े। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:02 PM, 26-Apr-2024
अलीगढ़ में पिछली बार की तुलना में घटा मतदान प्रतिशत
अलीगढ़ लोकसभा सीट पर वोटिंग की समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2019 में अलीगढ़ का मतदान प्रतिशत 61.64 प्रतिशत था।
सुबह 7 बजे से लेकर समाप्ति तक मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक 12.20 प्रतिशत
11 बजे तक 24.35 प्रतिशत
1 बजे तक 35.33 प्रतिशत
3 बजे तक 44.03 प्रतिशत
5 बजे तक 54.34 प्रतिशत
6 बजे तक 56.57 प्रतिशत
मतदान समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत
यह रहा विधानसभावार मतदान प्रतिशत
71 खैर 55.39
72 बरौली 58.4
73 अतरौली 54.55
75 कोल 57.35
76 अलीगढ़ 57.49
सुबह 7 बजे से लेकर समाप्ति तक मतदान प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक 12.20 प्रतिशत
11 बजे तक 24.35 प्रतिशत
1 बजे तक 35.33 प्रतिशत
3 बजे तक 44.03 प्रतिशत
5 बजे तक 54.34 प्रतिशत
6 बजे तक 56.57 प्रतिशत
मतदान समाप्ति पर 56.62 प्रतिशत
यह रहा विधानसभावार मतदान प्रतिशत
71 खैर 55.39
72 बरौली 58.4
73 अतरौली 54.55
75 कोल 57.35
76 अलीगढ़ 57.49
06:06 PM, 26-Apr-2024
रालोद और भाजपा के समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मतदान के दौरान भाजपा और रालोद उम्मीदवारों के समर्थकों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इस दौरान बात हाथापाई तक पहुंच गई। वायरल वीडियो में रालोद प्रत्याशी के समर्थक और नेता पुलिस पर भाजपा के विरोध में काम करने का आरोप लगाते नजर आए। वहीं पुलिस का कहना है कि नेता बूथ पर चुनाव को प्रभावित कर रहे थे, जिससे शांतिपूर्ण मतदान बाधित हो रहा था। वहीं वीडियो में पुलिस नेताओं को एकतरफ ले जाती दिख रही है, लेकिन कुछ अन्य नेता उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
05:56 PM, 26-Apr-2024
बागपत जनपद का 5:00 बजे तक का मतदान 50 .67प्रतिशत रहा
विधानसभा छपरौली- 49 .5 प्रतिशत
विधानसभा बड़ौत- 48.52 प्रतिशत
विधानसभा बागपत- 54 प्रतिशत
सिवालखास- 56.51 प्रतिशत
जनपद का कुल मतदान 50.67 प्रतिशत
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
कुल मतदान - 56.57 %
पुरुष - 31.58%
महिला - 25.02%
किठौर- 59.38 %
मेरठ कैंट - 53.45%
मेरठ शहर - 58.48 %
मेरठ दक्षिण - 55.25%
हापुड़ - 57.68 %
विधानसभा छपरौली- 49 .5 प्रतिशत
विधानसभा बड़ौत- 48.52 प्रतिशत
विधानसभा बागपत- 54 प्रतिशत
सिवालखास- 56.51 प्रतिशत
जनपद का कुल मतदान 50.67 प्रतिशत
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
कुल मतदान - 56.57 %
पुरुष - 31.58%
महिला - 25.02%
किठौर- 59.38 %
मेरठ कैंट - 53.45%
मेरठ शहर - 58.48 %
मेरठ दक्षिण - 55.25%
हापुड़ - 57.68 %
05:40 PM, 26-Apr-2024
अमरोहा में बहू के साथ वोट डालने बूथ के भीतर पहुंचीं 70 वर्षीय अमीना की मौत
बहू के साथ वोट डालने पहुंची अमीना खातून (70) की मतदान केंद्र के भीतर मौत हो गई। मतदान केंद्र परिसर में मौजूद डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
बहू के साथ वोट डालने पहुंची अमीना खातून (70) की मतदान केंद्र के भीतर मौत हो गई। मतदान केंद्र परिसर में मौजूद डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
05:37 PM, 26-Apr-2024
गाजियाबाद लोकसभा सीट पर 05:00 बजे तक कुल 48.22 प्रतिशत मतदान
विधानसभा— 9:00 बजे— 11:00 बजे— 01:00 बजे— 03:00 बजे— 05 बजे तक
लोनी— 12.8 —27.10 —37.5 — 44.5 —52.40
मुरादनगर— 11.87 —23.92 —35.88 —44.02 —52.26
साहिबाबाद— 08.25 —20.05 —29.88 —36.14 —41.53
गाजियाबाद— 09.74 —21.00 —32.14 —39.45 —46.23
धौलाना— 13.78 —27.58 —39.49 —48.04 —57.46
बागपत लोकसभा
मोदीनगर—10.05 —24.45 —36.25 —46.19 —55.74
05:34 PM, 26-Apr-2024
अमरोहा में शाम 5 बजे तक का कुल मतदान प्रतिशत 62.04 रहा
विधानसभा मतदान प्रतिशत
मंडी धनौरा 60.16
नौगावां सादात 65.45
अमरोहा 65.00
हसनपुर 62.38
गढ़मुक्तेश्वर 57.20
विधानसभा मतदान प्रतिशत
मंडी धनौरा 60.16
नौगावां सादात 65.45
अमरोहा 65.00
हसनपुर 62.38
गढ़मुक्तेश्वर 57.20
विज्ञापन
विज्ञापन
04:56 PM, 26-Apr-2024
गाजियाबाद में ज्योतिषाचार्य पवन सिन्हा ने परिवार संग डाला वोट
गाजियाबाद के मुरादनगर हिसाली गांव में ज्योतिषाचार्य प्रो. पवन सिन्हा 'गुरुजी' ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। मतदान के बाद बूथ के बाहर वह परिवार के साथ नजर आए।
04:35 PM, 26-Apr-2024
अलीगढ़ में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार
अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र की खैर विधानसभा के गांव लालगढ़ी पोस्ट पलसेड़ा की बूथ संख्या 103 पर ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने व तीनों प्रमुख दलों के किसी भी प्रत्याशी द्वारा गांव का दौरा न करने पर मतदान का बहिष्कार किया। बहिष्कार की सूचना पर एसडीएम खैर, नायब तहसीलदार, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर करीब 11:30 बजे मतदान शुरू कराया गया। गांव में कुल करीब 850 मतदाता हैं, जिनमें से 200 से अधिक ने मतदान किया है।
बरौली विधानसभा में जवां के हैवतपुर सिया गांव में मुख्य मार्ग बदहाल होने पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। एसडीएम ग्रामीणों को समझाने के लिए गांव पहुंचे। दोपहर 12 बजे मतदान शुरू हुआ। साथा में चीनी मिल चालू न होने पर भी मतदान का बहिष्कार हुआ। मतदान 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो पाया। वहीं सड़क को लेकर सीयपुर में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर किया। वहां 12 बजे मतदान शुरू हुआ। दोनों बूथों पर गति धीमी रही।
बरौली विधानसभा में जवां के हैवतपुर सिया गांव में मुख्य मार्ग बदहाल होने पर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। एसडीएम ग्रामीणों को समझाने के लिए गांव पहुंचे। दोपहर 12 बजे मतदान शुरू हुआ। साथा में चीनी मिल चालू न होने पर भी मतदान का बहिष्कार हुआ। मतदान 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो पाया। वहीं सड़क को लेकर सीयपुर में भी ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर किया। वहां 12 बजे मतदान शुरू हुआ। दोनों बूथों पर गति धीमी रही।
04:19 PM, 26-Apr-2024
गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में 03:00 बजे तक का मतदान प्रतिशत
61- नोएडा -- 40.02%
62- दादरी -- 43.94%
63- जेवर -- 44.4%
64- सिकंदराबाद -- 48.64%
70- खुर्जा -- 47.07%
कुल मतदान प्रतिशत: 44.01%
61- नोएडा -- 40.02%
62- दादरी -- 43.94%
63- जेवर -- 44.4%
64- सिकंदराबाद -- 48.64%
70- खुर्जा -- 47.07%
कुल मतदान प्रतिशत: 44.01%
04:02 PM, 26-Apr-2024
भाई और भाभी संग वोट करने पहुंचे मोहम्मद शमी
भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद शमी शुक्रवार को अपने भाई हसीब और भाभी संग डिडौली क्षेत्र के गांव सहसपुर अलीनगर के मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि आपका वोट है आपको अपनी सरकार चुनने का हक है। शमी ने कहा कि अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें। वोट डालना सभी का अधिकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे लिए गर्व की बात है कि वह मंच से मेरा नाम लेकर प्रशंसा करते हैं। किन मुद्दों को लेकर वोट होना चाहिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमरोहा के लिए विकास, स्कूल, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज यही सब कुछ मुद्दे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन