Live
UP MLC Chunav Live: भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट से गायब, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में
{"_id":"6adac60a92a5627793081a11","slug":"up-mlc-elections-2026-live-up-mlc-chunav-updates-ballot-paper-1-48-million-voters-to-cast-ballots-hindi-news-2026-10-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP MLC Chunav Live: भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का नाम वोटर लिस्ट से गायब, अलीगढ़ में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 23 Oct 2026 02:04 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:04 PM IST
खास बातें
UP MLC Election 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच खंड स्नातक और छह खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इन चुनावों में कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 152 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
UP MLC Election
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
02:03 PM, 23-Oct-2026
भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का वोटर लिस्ट से नाम गायब
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का भी नाम वोटर लिस्ट से गायब है। बताया गया कि सांसद की ओर से वोटर बनने के लिए फॉर्म भरा गया था, लेकिन उनका नाम नहीं जुड़ सका। सांसद का नाम सूची से गायब होने पर सपा के पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब सांसद का ही नाम छूट गया तो समझिए कितने लोगों का नाम कट गया होगा। मतदाता सूची अपूर्ण है।01:58 PM, 23-Oct-2026
चुनावी आचार संहिता उल्लंघन का आरोप: सपा ने भाजपा और पुलिस की मिलीभगत पर उठाए सवाल, जांच की मांग
नोएडा सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने जिला निर्वाचन प्रशासन से मामले का संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। डॉ. आश्रय गुप्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष और फेज-दो कोतवाली प्रभारी राघवेंद्र सिंह की कथित मिलीभगत का भी आरोप लगाया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सपा महानगर अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि चुनावी नियम सभी राजनीतिक दलों और संबंधित अधिकारियों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन प्रशासन से मामले की जांच कराकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने की मांग की। डॉ. गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होना जरूरी है। किसी भी राजनीतिक दल के प्रभाव में नियमों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। अब देखना होगा कि निर्वाचन प्रशासन इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
01:52 PM, 23-Oct-2026
लखीमपुर खीरी के 85 बूथों पर मतदान जारी, दोपहर तक शिक्षक में 33.9 और स्नातक में 18.7 प्रतिशत मतदान
लखीमपुर खीरी जिले में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। जिले के 85 बूथों पर कुल 35,646 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 30,981 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 4,665 मतदाता शामिल हैं। सुबह 10 बजे तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।शहर में जिला पंचायत परिसर, सदर ब्लॉक और जिला पंचायत इंटर कॉलेज खीरी टाउन में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीनों केंद्रों पर मतदाता लगातार पहुंचकर वोट डाल रहे हैं। भीड़ अधिक नहीं है, लेकिन मतदान की प्रक्रिया सुचारु रूप से चल रही है। मतदान अधिकारियों के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक शिक्षक में 33.9 व स्नातक में 18.7 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
01:45 PM, 23-Oct-2026
एमएलसी चुनाव: नौरंगीलाल कॉलेज में दो संदिग्ध एजेंट हिरासत में, पूछताछ जारी डीएम-एसएसपी पहुंचे
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव के दौरान शुक्रवार को नौरंगीलाल इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर दो संदिग्ध एजेंट मिलने से खलबली मच गई। दोनों के फर्जी एजेंट होने की सूचना पर जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
01:41 PM, 23-Oct-2026
सिकंदराबाद के अग्रसेन इंटर कॉलेज में एमएलसी मतदान जारी
मेरठ स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सिकंदराबाद के अग्रसेन इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया है। सुबह आठ बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। केंद्र के बाहर बैरीकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अंदर मोबाइल, बोतल, कागज, पेन ले जाने पर रोक है। दनकौर रोड पर दो स्थानों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही है।इस दौरान विधायक लक्ष्मीराज सिंह, चेयरमैन डॉ. प्रदीप दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख पुष्पेंद्र भाटी और सांसद प्रतिनिधि सुरेश शर्मा वोटरों की पर्ची बनवाते नजर आए।
01:36 PM, 23-Oct-2026
बुलंदशहर में 12 बजे तक मतदान अपडेट
- खंड स्नातक 17.77 फीसदी
- खंड शिक्षक 34.78 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन
01:34 PM, 23-Oct-2026
मतदान के बाद स्याही का निशान दिखाते नजर आए मतदाता
मोदीनगर के गोविंदपुरी स्थित सारा मार्ग के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र खाली पड़ा रहा और पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं, अर्थला स्थित कैलाश्वति इंटर कॉलेज में एमएलसी चुनाव के दौरान स्नातक मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान के बाद एक शिक्षक ने अपनी उंगली पर लगी स्याही का निशान दिखाया। इस दौरान डीसीपी ऋजुल ने कैलाश्वति इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
01:29 PM, 23-Oct-2026
गाजियाबाद विधान परिषद चुनाव: दोपहर 12 बजे तक स्नातक में 12.83 फीसदी, शिक्षक सीट पर 28.03 फीसदी मतदान
गाजियाबाद में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक चुनाव में 12:00 तक स्नातक के लिए 12.83 और शिक्षक के लिए 28.03 फीसदी मतदान हुआ है।01:26 PM, 23-Oct-2026
जनपद गौतम बुद्धनगर का 12:00 तक का मतदान प्रतिशत
- शिक्षक- 22.29 प्रतिशत
- स्नातक- 17.82 प्रतिशत
01:06 PM, 23-Oct-2026
गाजीपुर जिले में दोपहर 12 बजे तक मतदान
- शिक्षक निर्वाचन: 1,083 वोट पड़े, 33.63 प्रतिशत मतदान।- स्नातक निर्वाचन: 8,002 वोट पड़े, 15.91 प्रतिशत मतदान।
भदोही में 12 बजे तक
- स्नातक 1817, 14.63%
- शिक्षक 551, 37.14%
जौनपुर में 12 बजे तकमतदान प्रतिशत
- स्नातक - 14 प्रतिशत
- शिक्षक - 35.86 प्रतिशत