Live
UP MLC Election Results LIVE: काशी में गिनती जारी, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा; राजभर ने कसा तंज
MLC Chunav Parinaam Live Updates: उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर दी है। यहां पढ़ें मतगणना से जुड़ा सात शहरों से पल-पल का अपडेट।
लाइव अपडेट
'एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई'
यूपी विधान परिषद चुनाव नतीजों के बीच, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने 'एक्स' पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने अखिलेश को बधाई देते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल उठाए। राजभर ने कांग्रेस के खराब प्रदर्शन और कर्नाटक के नतीजों का हवाला दिया।उन्होंने लिखा-
अखिलेश जी,
एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई।
वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं? यूपी में तो कांग्रेस वालों को प्रत्याशी भी नहीं मिला, जहां मिला वहां रिजल्ट में आया “ज़ीरो”। यहां तक की कांग्रेस शासित कर्नाटक में लोगों ने आपके मित्र को दुत्कार दिया।
याद रखिएगा, कांग्रेस ख़ुद को आपका बड़ा भाई मानता है। 403 में से 200 से ज़्यादा उन्हें चाहिए। जब कांग्रेस वाले आपसे सीटें मांगें तो “ज़ीरो” तो याद दिला ही दीजिएगा, साथ ही पूछियेगा कि एमएलसी चुनाव में कोई कांग्रेस वाला सपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए एक दिन भी खड़ा हुआ?
पूछियेगा कांग्रेस से कि ये कैसा भाईचारा कि आप चुनाव लड़ रहे और आपका बड़ा भाई आपके साथ खड़ा होने नहीं आया। यानी हिस्सा चाहिए “आधा” और समर्थन देंगे “ज़ीरो”। बड़ी नाइंसाफी है महाराज।
भाईचारा मुबारक!
जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम,
जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव।
अखिलेश जी, एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई। वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं? यूपी में तो कांग्रेस वालों को प्रत्याशी भी नहीं मिला, जहां मिला वहां रिजल्ट में आया “ज़ीरो”। यहां तक की कांग्रेस शासित कर्नाटक में लोगों ने आपके मित्र को दुत्कार दिया। याद रखिएगा, कांग्रेस ख़ुद को आपका बड़ा भाई मानता है। 403 में से 200 से ज़्यादा उन्हें चाहिए। जब कांग्रेस वाले आपसे सीटें मांगें तो “ज़ीरो” तो याद दिला ही दीजिएगा, साथ ही पूछियेगा कि एमएलसी चुनाव में कोई कांग्रेस वाला सपा के प्रत्याशी को समर्थन देने के लिए एक दिन भी खड़ा हुआ? पूछियेगा कांग्रेस से कि ये कैसा भाईचारा कि आप चुनाव लड़ रहे और आपका बड़ा भाई आपके साथ खड़ा होने नहीं आया। यानी हिस्सा चाहिए “आधा” और समर्थन देंगे “ज़ीरो”। बड़ी नाइंसाफी है महाराज। भाईचारा मुबारक! जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव। @yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) October 29, 2026
'बहुत खुशी है, और पूरा समाजवादी परिवार खुश है'
लखनऊ ग्रेजुएट्स लेजिस्लेटिव काउंसिल (MLC) सीट जीतने के बाद, समाजवादी पार्टी (SP) की उम्मीदवार कांति सिंह कहती हैं, "बहुत खुशी है, और पूरा समाजवादी परिवार खुश है। यह जीत सभी नेताओं, हमारे प्रभारी पंकज यादव जी, टीवी सिंह यादव जी, और सभी भाई-बहनों के सहयोग और समर्थन से मिली है।"VIDEO | Lucknow: After winning the Lucknow Graduates' Legislative Council (MLC) seat, Samajwadi Party (SP) candidate Kanti Singh says, "There is immense joy, and the entire Samajwadi family is happy. This victory has been achieved with the cooperation of all leaders, our in-charge Pankaj Yadav ji, TV Singh Yadav ji, and the support and cooperation of all brothers and sisters." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2026
जागते रहें, सवेरा अपना होगा: अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार सुबह पोस्ट किया कि "जो न डरे आज के जुल्मों के हालात से सब डटे रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें। हम वाराणसी शहर के अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वो मतगणना केंद्र पर भोजन, पानी, छतरी और तौलिये आदि की व्यवस्था करके अपने साथियों की मदद करें और हौसलों के गीत गाकर जागते रहें… सवेरा अपना होगा। सड़क पर लिखी वो चेतावनी याद रखें : नज़र हटी, दुर्घटना घटी!"जो न डरे आज के जुल्मों के हालात से सब डटे रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें। हम वाराणसी शहर के अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वो मतगणना केंद्र पर भोजन, पानी, छतरी और तौलिये आदि की व्यवस्था करके अपने साथियों की मदद करें और हौसलों के गीत गाकर जागते रहें… सवेरा अपना होगा। सड़क पर लिखी वो चेतावनी याद रखें : नज़र हटी, दुर्घटना घटी!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 29, 2026
'री-काउंटिग भाजपा राज का काउंट डाउन बन जाएगी'
एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- सुना है वाराणसी में लोग री-काउंटिंग की ख़बर सुनकर ‘गंगाजल’ लेकर मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं, जिससे अधिकारियों से गंगाजल हाथ में उठवाकर उनकी सत्यनिष्ठा की जल-परीक्षा की जा सके। एक पोस्ट में अखिलेश ने लिखा कि री-काउंटिग भाजपा राज का काउंट डाउन बन जाएगी।सुना है वाराणसी में लोग री-काउंटिंग की ख़बर सुनकर ‘गंगाजल’ लेकर मतगणना केंद्र पहुंच रहे हैं, जिससे अधिकारियों से गंगाजल हाथ में उठवाकर उनकी सत्यनिष्ठा की जल-परीक्षा की जा सके। https://t.co/pWCU8qwVBN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 28, 2026
कांति सिंह का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
लखनऊ ग्रेजुएट्स एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार कांति सिंह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे टिकट दिया। मैंने 17,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है..."वाराणसी स्नातक सीट पर सपा के आशुतोष सिन्हा की मजबूत बढ़त बरकरार
वाराणसी में स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बुधवार को पहले राउंड से ही बढ़त बनाए रखी। छठे राउंड की मतगणना तक उन्हें 35086 वोट मिले थे। भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 23253 वोट मिल सके थे। सपा प्रत्याशी की बढ़त 11833 वोटों की हो गई थी।लखनऊ खंड स्नातक सीट पर सपा का कब्जा
लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार मतदाताओं ने सत्ता का समीकरण बदल दिया। पिछले चुनाव में भाजपा के खाते में गई सीट समाजवादी पार्टी ने उससे छीन ली। सपा प्रत्याशी कांति सिंह ने भाजपा के अवनीश कुमार सिंह को 17127 मतों के अंतर से हराकर जीत ली। सपा की कांति सिंह को 56905 मत मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी इं. अवनीश कुमार सिंह को 39778 मत प्राप्त हुए। इसी के साथ लंबे समय तक निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रभाव वाली इस सीट पर अब सपा का कब्जा हो गया है।
मतगणना के शुरुआती रुझान से ही कांति सिंह आगे रहीं। आठवें चक्र तक कांति सिंह 14,855 मतों से आगे थीं। उन्हें 51,168 मत मिले थे, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 36,313 मत प्राप्त हुए थे। नौवें अंतिम चक्र में कांति सिंह की जीत का अंतर 17127 मत हो गया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने उनकी जीत की घोषणा की। खबर फैलते ही सपा कार्यकर्ता उत्साह से भर गए। मतगणना स्थल के बाहर जमकर नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया। नौ हजार से अधिक मत प्राप्त कर निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार बंधु तीसरे और 16 सौ से अधिक मत प्राप्त कर कांती देवी चौथे स्थान पर रहीं।केसी त्यागी बोले- कांग्रेस की खुली पोल
एमएलसी चुनाव परिणामों पर आरएलडी नेता केसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पहुंच और प्रचार की स्थिति की इससे बड़ी पोल और क्या हो सकती है कि जिन राज्यों में ये चुनाव हुए, वहां वह एक भी सीट नहीं जीत पाई। यहां तक कि उस राज्य में भी नहीं, जहां कांग्रेस खुद सत्ता में है।#WATCH | Delhi: On the MLC election results, RLD leader KC Tyagi stated, "There could be no greater exposure of the state of the Congress party's outreach and campaigning than the fact that it failed to win a single seat in any of the states where these elections were held—even in a state where the Congress itself is in power."
— ANI (@ANI) October 28, 2026
स्नातक एमएलसी चुनाव: वाराणसी में प्रत्याशियों का धरना, दोबारा मतगणना कराने की मांग
सीएम योगी ने विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन- 2026 में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। विश्वास है कि आप सभी शिक्षकों एवं स्नातकों की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर देते हुए उनके हितों के संरक्षण, शिक्षा के उन्नयन और प्रदेश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। आप सभी के यशस्वी कार्यकाल हेतु अनंत मंगलकामनाएं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 28, 2026