08:00 AM, 25-Oct-2026
यूपी सियासत: चुनाव से पहले भितरघात और असंतोष पर अमित शाह करेंगे मंथन, संगठन और सरकार के कामकाज का लेंगे फीडबैक
यूपी विस चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी में भितरघात और असंतोष पर मंथन करेंगे। साथ ही संगठन और सरकार के कामकाज का फीडबैक लेंगे। कुछ विशिष्ट व्यक्तियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...za
और पढ़ें
07:54 AM, 25-Oct-2026
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी: आगरा आएंगे नितिन नवीन, पुराने कार्यकर्ताओं संग बनाएंगे रणनीति
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगरा दाैरे के दाैरान आगरा और अलीगढ़ संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दाैरे को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
और पढ़ें
07:53 AM, 25-Oct-2026
आगरा में जुटेंगे नाै राज्यों के शिक्षक: दो दिन होगा शिक्षण व्यवस्था पर मंथन, राज्यपाल भी करेंगे शिरकत!
आगरा विश्वविद्यालय के शिवाजी मंडपम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें शिक्षकों के पेशेवर विकास, शिक्षण क्षमता से जुड़े मानकों और राष्ट्रीय मेंटरिंग मिशन (एनएमएम) के माध्यम से शिक्षकों को मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर चर्चा होगी।
और पढ़ें
07:33 AM, 25-Oct-2026
वाराणसी एयर शो: आज भी चार घंटे बंद रहेगा एयरपोर्ट, कई उड़ानों के समय में बदलाव; विमानों का संचालन पूरी तरह बंद
वाराणसी एयरपोर्ट पर एयर शो के अंतिम दिन रविवार को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक विमानों का संचालन बंद रहेगा। 21 से 25 अक्तूबर तक नोटम जारी है। शनिवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो और अकासा एयर की कई उड़ानें रीशेड्यूल हुईं। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से समय की पुष्टि करने की सलाह दी गई है।
और पढ़ें
07:20 AM, 25-Oct-2026
काशी एयर शो: रोमांचक क्लाइमेक्स के 9 जांबाज, 3000 घंटे उड़ा चुके हैं जेट; ग्रुप कैप्टन का कॉल साइन ‘डस्टी’
वाराणसी में एयर शो के रोमांचक क्लाइमेक्स की जिम्मेदारी नौ जांबाज पायलटों के कंधों पर है। ये पायलट अब तक तीन हजार घंटे से अधिक फाइटर जेट उड़ा चुके हैं। आसमान में हैरतअंगेज करतब, सटीक तालमेल और तेज रफ्तार के साथ ये वायुसेना के शौर्य और कौशल का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर रहे हैं।
और पढ़ें
07:06 AM, 25-Oct-2026
एयर शो: 60 किमी दूर आसमान में विमानों का ठहराव, सिग्नल मिलते ही आवाज से तेज पहुंचे; महादेव का जयघोष
काशी से 60 किमी दूर आसमान में विमानों के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाता है। सिग्नल मिलते ही विमान ध्वनि से तेज रफ्तार में दो से पांच मिनट में गंगा घाटों तक पहुंचते हैं। बमरौली से आने में 12-15 मिनट लगते हैं। पायलटों को गंगा में उड़ रहे परिंदों की रियल टाइम लोकेशन भी मिलती है। वहीं, नेवी के पायलट हेलीकॉप्टर से जल के करीब करतब दिखाते हैं।
और पढ़ें
05:54 AM, 25-Oct-2026
कुत्तों के बाद बंदरों का आतंक: मासूम बच्ची समेत चार को काटा, कॉलोनीवासी सहमे; रोज 500 पीड़ित पहुंच रहे अस्पताल
वाराणसी के कई इलाकाें में कुत्तों के बाद अब बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। बंदरों ने चार साल की बच्ची समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंच रहे लोगों में करीब 30 प्रतिशत बंदरों के शिकार बताए जा रहे हैं। बंदरों के बढ़ते हमलों से कॉलोनीवासी सहमे हुए हैं।
और पढ़ें
05:54 AM, 25-Oct-2026
आजमगढ़: दिव्यांग को बना दिया संविदा परिचालक, 2025 में जारी हुआ था लाइसेंस; मेडिकल प्रमाणपत्रों की होगी जांच
आजमगढ़ में एक दिव्यांग व्यक्ति को संविदा परिचालक बनाए जाने के मामले की जांच होगी। संबंधित परिचालक का लाइसेंस वर्ष 2025 में जारी हुआ था। अब उसकी नियुक्ति में निर्धारित पात्रता, मेडिकल प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। मामले में अनियमितता मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
और पढ़ें
05:44 AM, 25-Oct-2026
घर की दहलीज से गंगा किनारे तक: पांच किमी चलकर एयर शो देखने पहुंची 16 मुस्लिम महिलाएं, बोलीं- विमान देखना है
घर की दहलीज से गंगा किनारे तक 16 मुस्लिम महिलाएं पांच किलोमीटर पैदल चलकर वाराणसी में एयर शो देखने पहुंचीं। पहली बार लड़ाकू विमान देखने की हसरत उन्हें नमो घाट तक खींच लाई। महिलाओं ने कहा कि अगर यह मौका नहीं मिलता तो शायद जिंदगी गुजर जाती, लेकिन उन्हें ऐसे लड़ाकू विमान देखने का अवसर कभी नहीं मिल पाता।
और पढ़ें
05:43 AM, 25-Oct-2026
वाराणसी: डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, दो युवक घायल; बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
वाराणसी के चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर शनिवार अपराह्न तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाजीपुर निवासी प्रमोद कुमार वर्मा फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी समीर शर्मा फ्लाईओवर पर घायल मिले। सिगरा पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।
और पढ़ें