फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:30 AM IST
खास बातें

UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.

विज्ञापन
UP Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today in Hindi 25 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

05:54 AM, 25-Oct-2026

कुत्तों के बाद बंदरों का आतंक: मासूम बच्ची समेत चार को काटा, कॉलोनीवासी सहमे; रोज 500 पीड़ित पहुंच रहे अस्पताल

वाराणसी के कई इलाकाें में कुत्तों के बाद अब बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। बंदरों ने चार साल की बच्ची समेत चार लोगों को काटकर घायल कर दिया। अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगवाने पहुंच रहे लोगों में करीब 30 प्रतिशत बंदरों के शिकार बताए जा रहे हैं। बंदरों के बढ़ते हमलों से कॉलोनीवासी सहमे हुए हैं। और पढ़ें
05:54 AM, 25-Oct-2026

आजमगढ़: दिव्यांग को बना दिया संविदा परिचालक, 2025 में जारी हुआ था लाइसेंस; मेडिकल प्रमाणपत्रों की होगी जांच

आजमगढ़ में एक दिव्यांग व्यक्ति को संविदा परिचालक बनाए जाने के मामले की जांच होगी। संबंधित परिचालक का लाइसेंस वर्ष 2025 में जारी हुआ था। अब उसकी नियुक्ति में निर्धारित पात्रता, मेडिकल प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। मामले में अनियमितता मिलने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। और पढ़ें
विज्ञापन
05:44 AM, 25-Oct-2026

घर की दहलीज से गंगा किनारे तक: पांच किमी चलकर एयर शो देखने पहुंची 16 मुस्लिम महिलाएं, बोलीं- विमान देखना है

घर की दहलीज से गंगा किनारे तक 16 मुस्लिम महिलाएं पांच किलोमीटर पैदल चलकर वाराणसी में एयर शो देखने पहुंचीं। पहली बार लड़ाकू विमान देखने की हसरत उन्हें नमो घाट तक खींच लाई। महिलाओं ने कहा कि अगर यह मौका नहीं मिलता तो शायद जिंदगी गुजर जाती, लेकिन उन्हें ऐसे लड़ाकू विमान देखने का अवसर कभी नहीं मिल पाता। और पढ़ें
05:43 AM, 25-Oct-2026

वाराणसी: डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, दो युवक घायल; बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

वाराणसी के चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर पर शनिवार अपराह्न तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गाजीपुर निवासी प्रमोद कुमार वर्मा फ्लाईओवर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथी समीर शर्मा फ्लाईओवर पर घायल मिले। सिगरा पुलिस ने दोनों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। और पढ़ें
05:41 AM, 25-Oct-2026

एयर शो: आंखों से धुंधली दुनिया, फिर भी फाइटर प्लेन देखने की आखिरी हसरत लेकर पहुंचे कई बुजुर्ग; बताया उत्साह

आंखों से धुंधला दिखने के बावजूद लड़ाकू विमान देखने की हसरत लेकर 80 वर्षीय अजीमुल्लाह एयर शो में पहुंचे। वह एक दिन पहले ही वाराणसी आ गए थे और रात रिश्तेदार के घर बिताई। वहीं, 70 वर्षीय शांति देवी ने कहा कि उन्होंने जिंदगी में पहली बार लड़ाकू विमान देखे। एयर शो का रोमांच उम्र पर भारी पड़ा। और पढ़ें
05:36 AM, 25-Oct-2026

एयर शो: 12 लाख लोगों ने देखा हौसले का आसमान, पहली बार 88 घाटों के अलावा गंगा उस पार भी जुटे दर्शक; फोटो

वाराणसी में एयर शो देखने के लिए करीब 12 लाख लोग जुटे। पहली बार 88 घाटों के अलावा गंगा पार भी बड़ी संख्या में दर्शकों ने वायुसेना के विमानों का रोमांच देखा। आसमान में लड़ाकू विमानों के करतबों ने लोगों को रोमांचित किया। एयर शो समाप्त होने के बाद करीब 70 मिनट में शहर की यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:33 AM, 25-Oct-2026

यूपी पीईटी परीक्षा आज: करीब 35 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, जानें एंट्री का समय, निगेटिव मार्किंग और जरूरी नियम

यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एडमिट कार्ड, फोटो पहचान पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाएं। परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटा जाएगा। केंद्र के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएंगे। पढ़ें सभी जरूरी नियम... और पढ़ें
03:54 AM, 25-Oct-2026

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2026: दूसरे चरण की परीक्षा आज, 44 शहरों में 30 हजार से अधिक छात्र शामिल होंगे

44 शहरों के 44 परीक्षा केंद्रों पर नौवीं से 12वीं तक के 30 हजार से अधिक विद्यार्थियों के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें
03:02 AM, 25-Oct-2026

Aligarh News: कांग्रेस कल अलीगढ़ से करेगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद

कार्यक्रम में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। और पढ़ें
02:56 AM, 25-Oct-2026

कबड्डी : अंडर-17 और 19 में विश्वभारती पब्लिक स्कूल चैंपियन

कबड्डी : अंडर-17 और 19 में विश्वभारती पब्लिक स्कूल चैंपियन और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed