UP Election Result Live: सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, दोबारा सरकार गठन करने की प्रक्रिया शुरू
{"_id":"622ad91618f3cf33835f91c6","slug":"up-elections-results-2022-live-updates-analysis-and-explanation-of-the-uttar-pradesh-poll-results","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election Result Live: सीएम योगी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, दोबारा सरकार गठन करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 11 Mar 2022 09:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तर प्रदेश
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:13 PM IST
खास बातें
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 Result Analysis and Explanation: यूपी चुनाव में भाजपा गठबंधन को 273 तो सपा गठबंधन को 125 सीटें प्राप्त हुई हैं। चुनाव नतीजे के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में गठित होने वाली भाजपा की नई सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों पर दिल्ली में मोहर लगेगी। इसके लिए सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य नेता आज दिल्ली जा सकते है। वहीं, नतीजों के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती का बयान आया है। चुनाव से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिले योगी, सौंपा इस्तीफा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:12 PM, 11-Mar-2022
करहल से इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में यहां उपचुनाव कराए जाने की संभावना है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि आजमगढ़ में सर्वाधिक 10 सीटें मिलने से यहां से वह जुड़े रहेंगे। वहीं आजम खां भी अपनी सीट छोड़ सकते हैं। संसद में सपा के पांच सांसद हैं। इसमें मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खां, मुरादाबाद से एसटी हसन, संभल से शफीकुर रहमान बर्क सांसद हैं।
07:16 PM, 11-Mar-2022
हार के बाद योगेश वर्मा ने फेसबुक पर बयां कि दर्द, कहा- घर का भेदी लंका ढाए
मेरठ जनपद में हस्तिनापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा एक लाख 275 वोट पाकर भी हार गए। उन्होंने शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयां किया।
उन्होंने कहा चुनाव नहीं, किस्मत हारी है। समर्थक मायूस हैं, परेशान हैं, फोन कर रहे हैं, रो रहे हैं। उनका परेशान होना भी लाजमी है, क्योंकि उन्होंने दिल से चुनाव लड़ाया। बहुत मेहनत की। एक लाख से ज्यादा वोट दिया है। कहा कि यह मेरा परिवार है, सभी का धन्यवाद। किसी को यह डर हो कि कोई अब परेशान करेगा, तो सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, घबराने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा चुनाव नहीं, किस्मत हारी है। समर्थक मायूस हैं, परेशान हैं, फोन कर रहे हैं, रो रहे हैं। उनका परेशान होना भी लाजमी है, क्योंकि उन्होंने दिल से चुनाव लड़ाया। बहुत मेहनत की। एक लाख से ज्यादा वोट दिया है। कहा कि यह मेरा परिवार है, सभी का धन्यवाद। किसी को यह डर हो कि कोई अब परेशान करेगा, तो सभी के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा, घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
06:16 PM, 11-Mar-2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राजभवन पहुंचकर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुलाकत कर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसी के साथ प्रदेश में दोबारा सरकार गठन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
05:55 PM, 11-Mar-2022
स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- मैं चुनाव हारा हूं, हिम्मत नहीं
यूपी चुनाव से ठीक पहले सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी हार स्वीकार करते हुए कहा कि मैं चुनाव हारा हूं... हिम्मत नहीं। हमने जिन मुद्दों को उठाया वो अब भी मौजूद हैं। मैं आगे भी जनता के मुद्दे उठाता रहूंगा।05:37 PM, 11-Mar-2022
अपने पिता के चुनाव हारने पर भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने दिया बयान
भाजपा सांसद व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघमित्रा मौर्य ने अपने पिता के चुनाव हारने पर कहा कि शायद वो जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने कहा कि भाजपा में रहते हुए मैंने कभी उनके लिए प्रचार नहीं किया।
04:58 PM, 11-Mar-2022
बलदेव सिंह औलख बोले, मुसलमानों ने नहीं दिया वोट वरना पांचों सीटों पर दर्ज करते जीत
बिलासपुर सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने जिले की तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत दर्ज न होने का ठीकरा मुस्लिम मतदाताओं के ऊपर फोड़ा है। उनका कहना है कि मुस्लिम मतदाताओं ने भेदभाव किया और विकास कराने के बाद भी भाजपा को वोट नहीं दिया, जिस कारण पार्टी तीन सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर सकी और ये बात कहने में उन्हें कोई डर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:26 PM, 11-Mar-2022
उठक-बैठक और बुजुर्ग की मालिश करने वाले भाजपा प्रत्याशी लगातार दूसरी बार जीते
मंच पर खड़े होकर कार्यकर्ताओं के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करने और बुजुर्ग मतदाता की तेल-मालिश करने वाले भाजपा प्रत्याशी भूपेश चौबे का डंका फिर से बजा है। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज सीट से लगातार दूसरी बार उन्होंने जीत दर्ज की। भूपेश चौबे को 84352 मत मिला, जबकि सपा के उम्मीदवार अविनाश कुशवाहा को 78449 मत प्राप्त हुआ।
04:02 PM, 11-Mar-2022
सीएम ने अधिकारियों से साथ की बैठक
शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए उनके आवास पर भारी संख्या में नेता, विधायक अधिकारी व व्यापारी पहुंचे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करके आगे के कार्यक्रमों के बारे में विचार-विमर्श किया। बैठक में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, राज्य संपत्ति अधिकारी डॉ. वीके सिंह और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।03:50 PM, 11-Mar-2022
बैठक में होगा विधायक दल के नेता का चुनाव
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा संगठन के नेताओं का दिल्ली जाने का भी कार्यक्रम हैं। प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात से लौटने के बाद सभी नेता दिल्ली जाएंगे और वहां पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक में नई सरकार के गठन और मुख्यमंत्री के शपथ लेने के कार्यक्रम के बारे फैसला लिया जाएगा। दिल्ली से लौटने के बाद विधायकों की बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव होगा और इसके बाद मुख्यमंत्री व मंत्रियों के शपथ ग्रहण के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।03:43 PM, 11-Mar-2022