फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 Live : घर-घर जाकर नड्डा और राजनाथ सिंह ने भाजपा के लिए मांगा वोट, आजम के बेटे ने फिर जान का खतरा बताया

Sun, 30 Jan 2022 09:44 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 30 Jan 2022 09:44 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election Schedule 2022, Exit Poll Live News Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की आपसी जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: Uttar Pradesh Chunav Date BJP Candidates List, CM Yogi Hapur Bulandshahr Visit, Akhilesh Yadav, Mayawati News in Hindi
जेपी नड्डा ने जनसंपर्क किया। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

09:43 PM, 30-Jan-2022
शिवसेना के प्रत्याशियों के पर्चे अवैध तरीके से रद्द किए गए: राउत शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के छह से सात उम्मीदवारों के नामांकन गैरकानूनी तरीके से रद्द किए गए हैं। राउत ने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह इस संबंध में निर्वाचन आयोग से बात करेंगे। राउत का कहना है कि नोएडा, बिजनौर और मेरठ के डीएम ने दबाव में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए शिवसेना के उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए, ताकि पार्टी यूपी में अपने पैर न जमा सके।

राउत का दावा है कि उम्मीदवारों के दस्तावेज दुरुस्त थे और उन्होंने समय पर नामांकन पत्र दाखिल किए थे। उन्होंने कहा कि बिजनौर के उम्मीदवार और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की उम्मीदवारी को नामंजूर करने के समान कारण थे, लेकिन अधिकारियों ने सावंत के पक्ष में फैसला दिया और उनका मसला हल हो गया। जबकि, यूपी में हमारे प्रत्याशियों को आपत्तियों के जवाब देने का मौका तक नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र नहीं है, चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से कराए जाने चाहिए।
05:28 PM, 30-Jan-2022
सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को जिले में एक बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेताओं में शुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके राकेश पाल ने रविवार को लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। राकेश पाल की पत्नी दयावती पाल भी जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।
विज्ञापन
05:27 PM, 30-Jan-2022
सदर से राहुल रिछारिया और बबीना से चंद्रशेखर तिवारी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
कांग्रेस ने झांसी सदर सीट से राहुल रिछारिया और बबीना से चंद शेखर तिवारी को प्रत्याशी घोषित किया है। ललितपुर से बलवंत लोधी और महरौनी से ब्रजलाल खबरी को टिकट मिला है।
04:39 PM, 30-Jan-2022
UP Election : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया डोर टू डोर कैंपेन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में डोर टू डोर कैंपेन किया। इस दौरान उन्होंने योगी और मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। 
 
04:37 PM, 30-Jan-2022
UP Election News : आजम के बेटे ने कहा- फर्जी मुकदमों में फंसाना चाहती है सरकार
समाजवादी पार्टी के नेता और रामपुर से सांसद आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान ने एक बार फिर से अपनी जान को खतरा बताया है। अब्दुल्ला ने कहा कि मुझे पर फर्जी मुकदमे लगाकर जेल भी भेजा सकता है। कहा, 'मेरा पीछा किया जा रहा है, मुझे फर्जी मुकदमों में जेल भेजने की साजिश की जा रही है। मेरे साथ किसी तरीके की हिंसा या सड़क दुर्घटना करवाकर मुझे मारने की भी साजिश की जा रही है।' 
04:33 PM, 30-Jan-2022
UP Chunav: नड्डा ने किया डोर टू डोर कैंपेन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाथरस में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में डोर टू डोर कैंपेन किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:34 PM, 30-Jan-2022
UP Chunav : अखिलेश का शाह पर पलटवार
उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज होती जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने शाह का चैलेंज स्वीकार करने का भी एलान किया। 
अखिलेश ने ट्वीट किया, 'हम हर चैलेंज के लिए अभी तैयार हैं… सच को तैयारी की ज़रूरत नहीं पड़ती… वो जगह बताएं, समय बताएं!' 

शाह ने क्या कहा था?
शनिवार को मुजफ्फरनगर में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में अमित शाह ने अखिलेश पर निशाना साधा था। कहा था, अखिलेश यादव को लाज नहीं आती। हिम्मत हो तो अपने समय के आंकड़े लेकर प्रेस वार्ता करें। योगी सरकार में लूट हत्या बलात्कार के मामलों में कमी आई है। शाह ने कहा था कि सपा पार्टी आती थी तो गुंडा, माफिया और तुष्टिकरण की बात करते थे। आज भाजपा के पांच साल हो गए, न जाति की बात है, न परिवार वाद की बात है, न गुंडे, माफिया, तुष्टिकरण की बात है। भाजपा के शासन में सिर्फ और सिर्फ सुरक्षा और विकास की बात है।
03:34 PM, 30-Jan-2022
कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची

02:54 PM, 30-Jan-2022
UP Election : कांग्रेस ने 61 प्रत्याशियों की सूची जारी की
कांग्रेस ने रविवार को यूपी चुनाव के लिए 61 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। इसमें 24 महिलाएं शामिल हैं। कांग्रेस ने पहली सूची में 125, दूसरी सूची में 41, तीसरी सूची में 89 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इस तरह कांग्रेस ने अब तक कुल 316 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जिनमें से 127 टिकट महिलाओं को दिया गया है। 

02:20 PM, 30-Jan-2022
UP Chunav : शिवसेना के 6-7 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज
शिवसेना सांसद संजय राउत ने आरोप लगाया है कि यूपी में उनके 6-7 प्रत्याशियों का नामांकन खारिज हो गया है। राउत ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से चुनाव आयोग ने नामांकन खारिज किया है। वह चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे और जरूरी दस्तावेज जमा करेंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed