UP Election 2022 Live: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का उन्नति विधान, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार का वादा, पढ़िए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?
{"_id":"62033bd3979d93264a00f6ae","slug":"up-election-2022-live-up-chunav-candidate-list-bjp-congress-sp-bsp-opinion-poll-up-mein-election-kab-hai-news-updates-in-hindi-09-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: प्रियंका गांधी ने जारी किया कांग्रेस का उन्नति विधान, किसानों का कर्ज माफ, 20 लाख रोजगार का वादा, पढ़िए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 09 Feb 2022 04:49 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 09 Feb 2022 04:49 PM IST
खास बातें
Uttar Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2022 First Charan News Live: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्नति विधान जारी कर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:48 PM, 09-Feb-2022
गोरखपुर में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण
विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में गोरखपुर शहर की सीट सुर्खियों में है। कारण, इस सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। बुधवार को उनकी नामांकन प्रक्रिया सामाजिक एकजुटता का संदेश देते हुए पूर्ण हुई। पढ़ें पूरी खबर...04:25 PM, 09-Feb-2022
गोंडा: टिकट घोषणा से लेकर नामांकन तक बनते-बिगड़ते रहे समीकरण
गोंडा जिले में सात विधानसभा सीटों की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गयी। इस दौरान राजनीतिक सरगर्मी पूरे शबाब पर रही। पूरे समय दलीय नेताओं के साथ उनके समर्थक नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट के आसपास जमे रहे। मिशन 2022 की तैयारी तो सभी दलों ने पहले ही शुरू कर दी थी लेकिन विधानसभावार प्रभारी-प्रत्याशी तय करने का सिलसिला सबसे पहले बसपा ने शुरू किया। जबकि अंतिम समय तक प्रत्याशी बदलने का दांव कांग्रेस की तरफ से खेला गया। इसी कारण टिकट बंटवारे को लेकर सपा भाजपा में उपजी नाराजगी का सीधा फायदा कांग्रेस व बसपा ने उठाया। पढ़ें गोंडा जिले के बनते बिगड़ते समीकरण...
विज्ञापन
03:44 PM, 09-Feb-2022
पहले यूपी की पहचान दंगों से होती थी: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बरेली के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 2012-17 में बरेली में लगभग आठ बार दंगे हुए, पांच सालों में बरेली में एक भी दंगा नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश की पहचान दंगों से होती थी आज उसी उत्तर प्रदेश की पहचान सुरक्षा के मद्देनजर बेहतर माहौल में अपनी छवि के लिए होती है।03:19 PM, 09-Feb-2022
UP Election : कांग्रेस की दूसरी पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने भी दिया इस्तीफा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान की एक और पोस्टर गर्ल वंदना सिंह ने इस्तीफा दे दिया। यूपी महिला कांग्रेस के मध्य जोन की उपाध्यक्ष रहीं वंदना सिंह ने आरोप लगाया कि पार्टी में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की अनदेखी होती है।
03:16 PM, 09-Feb-2022
कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों पर ही रहते हैं: अनुराग ठाकुर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भाजपा पर कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादे अपनाने का आरोप लगाने पर भाजपा के यूपी प्रभारी व कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के वादे सिर्फ कागजों में ही रहते हैं। महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए सबसे अच्छा काम योगी सरकार ने किया है। प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...03:12 PM, 09-Feb-2022
रामपुर में क्या बोले योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अकेले रामपुर में बसपा सरकार के दौरान 653 करोड़ रुपए का गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों को हुआ था। सपा सरकार के दौरान 1,400 करोड़ रुपए का भुगतान हुआ था। वहीं भाजपा सरकार के दौरान अकेले रामपुर में 2,400 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:45 PM, 09-Feb-2022
हमने 1.59 लाख करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान किसानों के खाते में किया: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रामपुर में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में हमने 1,59,000 करोड़ रुपए के गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना किसानों के खाते में किया है। जबकि बसपा और सपा सरकार के दौरान गन्ना मूल्य का इतना भुगतान नहीं हुआ था।
02:18 PM, 09-Feb-2022
योगी ने कानून-व्यवस्था के लिए अभूतपूर्व कार्य किया: गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ बहुत सफल मुख्यमंत्री हैं, कानून-व्यवस्था के लिए उन्होंने अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने पहली बार उत्तर प्रदेश का गुंडाराज समाप्त किया और प्रदेश में विकास हो रहा है। पांच साल के अंदर उत्तर प्रदेश का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बराबर हुआ है है।01:32 PM, 09-Feb-2022
'उन्नति विधान' में कांग्रेस के वादे
- किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा।
- जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
- 20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे।
- बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।
- आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी। गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा।
- सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद करेंगे।
- झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।
- महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग होगी।
- पूर्व सैनियों के लिए एक विधानपरिषद की सीट
- पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमों को खत्म करेंगे।
- ग्राम प्रधान का वेतन छह हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा।
- शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा।
- संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे।
- अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
- कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
01:26 PM, 09-Feb-2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का घोषधा पत्र उन्नति विधान जारी कर दिया है।