फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election News Live: वाराणसी जाएंगी ममता और शिव मंदिर में दीपक जलाएंगी, कहा- चाहती हूं कि यूपी में सपा जीते

Mon, 07 Feb 2022 07:34 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 07 Feb 2022 07:34 PM IST
खास बातें

UP Assembly Election Schedule 2022, Exit Poll Live News Updates: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
 

विज्ञापन
UP Election 2022 Live: UP First Phase Election District Date, PM Modi Rally in UP, BJP Ghoshna Patra, UP Chunav Charan List News Updates in Hindi
लखनऊ हवाई अड्डे पर ममता बनर्जी का स्वागत करते अखिलेश यादव। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

07:32 PM, 07-Feb-2022

अखिलेश ने किया ममता का स्वागत


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दो दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंच गई हैं। लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत समाजवादी प्रमुख अखिलेश यादव ने किया। ममता ने उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने का एलान किया है। 
05:22 PM, 07-Feb-2022

जब भी सपा की सरकार आती थी तब दंगे शुरू हो जाते थे: योगी 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  मेरठ में कहा कि जब भी कांग्रेस और सपा की सरकारें आती थीं तब दंगे शुरू हो जाते थे। दंगों की वजह से कर्फ्यू लगता था जिसकी वजह से व्यापारी, गरीब परेशान होते थे। मुजफ्फरनगर का दंगा, सहारनपुर का दंगा, बिजनौर का दंगा। नाम से समाजवादी, सोच परिवारवादी काम दंगावादी। इन्होंने (सपा, बसपा और लोक दल ने) निर्दोश लोगों को मरवाया, झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। जब मुजफ्फरनगर का दंगा हो रहा था तब 2 लड़कों (अखिलेश यादव और राहुल गांधी) की जोड़ी कहां चली गई थी? एक लखनऊ से दंगा करवा रहा था और एक दिल्ली से तमाशा देख रहा था।
विज्ञापन
04:30 PM, 07-Feb-2022

वाराणसी आएंगी ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने उत्तर प्रदेश चुनाव में अखिलेश यादव को समर्थन देने की बात कही है। इस एलान के बाद ममता ने कोलकाता में कहा, 'मैं वाराणसी भी जाऊंगी और शिव मंदिर में दीया जलाऊंगी। मैं जानती हूं, वाराणसी प्रधानमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है, लेकिन कोई भी कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं। पंजाब को मैं पसंद करती हूं, पंजाब में हम लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।'
04:25 PM, 07-Feb-2022
UP Chunav: ममता ने अखिलेश को दिया समर्थन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह चाहती हैं कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जीते। ममता ने कहा कि अगर लोगों ने सपोर्ट किया तो अखिलेश ये चुनाव जीत जाएंगे। 
03:53 PM, 07-Feb-2022
UP Election: अखिलेश का बड़ा एलान
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने सहारनपुर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया। कहा, अगर सपा की सरकार बनती है तो 15 दिन के अंदर किसानों को गन्ने का भुगतान सुनिश्चित कराएंगे। इसके अलावा सभी फसलों पर एमएसपी दी जाएगी। मंडी की व्यवस्था मजबूत करेंगे। 
 
03:00 PM, 07-Feb-2022

मुजफ्फरनगर में योगी का सपा-रालोद पर हमला

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी ने कहा कि सुख तीर्थ के विकास के लिए हमारी सरकार ने पूरा प्रयास किया है। त्रेता युग की याद को ताजा करने के लिए सरकार हर प्रयास कर रही है और फिर करेंगे भी क्यों नहीं? पिछले 5 साल से उत्तर प्रदेश में भाजपा बिना रुके, बिना थके और बिना झुके हर तीर्थ स्थल का विकास कर रही है। उन्होने कहा, 'मुझसे एक सेकुलर नेता ने कहा कि आप सिर्फ तीर्थों की बात क्यों करते हैं? मैंने कहा हमारी जहां आस्था होगी हम वहीं काम करेंगे। हम अयोध्या, काशी, मथुरा, वृंदावन का विकास करेंगे। सपा और लोक दल के लोगों को कब्रिस्तान का विकास करने के लिए भगवान ने पैदा करके भेजा ही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:25 PM, 07-Feb-2022

भाजपा से ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी कोई नहीं: अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा को झूठ बोलने वाली पार्टी बताया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा से ज्यादा झूठ बोलने वाली पार्टी कोई नहीं है। आज देश में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं अगर कहीं हैं तो वह उत्तर प्रदेश में हैं। महिला कमिशन को सबसे ज्यादा शिकायतें अगर कहीं से आई हैं तो वह उत्तर प्रदेश से आई हैं। सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर भी यूपी में हुए हैं। 
02:11 PM, 07-Feb-2022

तुष्टीकरण की राजनीति करता है विपक्ष: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शाहजहांपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति करती हैं। ये हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई के आधार पर एक दूसरे में नफरत पैदा करने की कोशिश करते हैं। राजनीति जाति, धर्म के आधार पर नहीं बल्कि इंसाफ और इंसानियत के आधार पर की जानी चाहिए।
01:58 PM, 07-Feb-2022
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा की भाजपा और आरएसएस मनुस्मृति से देश को संचालित करना चाहते हैं। मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ ने शादी नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गृहस्थ नहीं हैं, इसलिए इन्हें परिवार चलाने के बारे में कोई अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि ये आम लोगों का दर्द नहीं समझ पा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सामाजिक समरसता का सिद्धांत भूलकर 80-20 की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा के शासन में जबरदस्त बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने बेरोजगारी पर एक पुस्तिका भी जारी की। 
01:26 PM, 07-Feb-2022

कांग्रेस ने 28 और प्रत्याशियों की सूची जारी की

यूपी चुनाव में कांग्रेस ने 28 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस लिस्ट में 11 महिला उम्मीदवार हैं। कांग्रेस प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed