UP Election 2022 Live: केजरीवाल का फिल्मी अंदाज, बोले- सौ-सौ मील दूर तक जब बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है...
{"_id":"62130fb5d0db1d252f10c880","slug":"up-assembly-election-2022-live-updates-4th-phase-election-in-uttar-pradesh-date-district-wise-candidate-list-news-in-hindi-21-february-2022","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 Live: केजरीवाल का फिल्मी अंदाज, बोले- सौ-सौ मील दूर तक जब बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 21 Feb 2022 05:58 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Mon, 21 Feb 2022 05:58 PM IST
खास बातें
UP Assembly Election 2022 Live News Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी राजनीतिक दलों की नजर चौथे चरण पर है। जिन जिलों में चौथे चरण का चुनाव होना है, वहां आज शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। ऐसे में प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक दल पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार हैं। पढ़िए सूबे की राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
05:57 PM, 21-Feb-2022
भाजपा लोगों के दिमाग को धर्म और पाकिस्तान की ओर मोड़ती है: प्रियंका
प्रियंका गांधी ने हरदोई में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में भाजपा सरकार ने लोगों को क्या लाभ दिया है? वे धर्म, पाकिस्तान और आतंकवाद के बारे में बात करते हैं, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई के बारे में कभी बात नहीं करेंगे। वे हमारे दिमाग को धर्म और पाकिस्तान की ओर मोड़ते हैं।05:51 PM, 21-Feb-2022
हर दंगाई को पता है कि दंगा करेंगे तो 24 घंटे के अंदर नोटिस पहुंच जाएगा: योगी
लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच साल में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के समय 700 से अधिक दंगे हुए थे, बहुजन समाज पार्टी के समय 364 दंगे हुए थे। हर दंगाई को पता है कि दंगा करेंगे तो अगले 24 घंटे के अंदर नोटिस उसके घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
04:35 PM, 21-Feb-2022
यूपी में सत्ता से जुड़े अपराधियों की सुनवाई होती है: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने हरदोई में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि जब आप पर अत्याचार होता है तो आपकी सुनवाई नहीं होती है। आपको पीटा जाता है। आप पर जो अत्याचार करता है उस अपराधी की सुनवाई जरूर होती है। जहां-जहां मैं जाती हूं पुलिस प्रशासन उस अपराधी की मदद कर रहा है। क्यों, क्योंकि वो सत्ता से जुड़ा होता है।04:29 PM, 21-Feb-2022
पहले यूपी में आए दिन दंगे होते थे, गोलियां चलती थी: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीतापुर में चुनावी रैली की। यहां उन्होंने कहा कि एक समय में उत्तर प्रदेश में आए दिन दंगे होते थे गोलियां चलती थी और अपहरण होता था। भाजपा की सरकार ने इसको नेस्तेनाबूत किया है।03:27 PM, 21-Feb-2022
UP Election: अखिलेश का भाजपा पर निशाना
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा। रायबरेली में रैली करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि ये सरकार गरीबों के लिए नहीं, बल्कि अमीरों के लिए है। गरीबों को घर, जमीन के लिए आसानी से लोन नहीं मिल सकता, लेकिन बड़े-बड़े उद्योगपती बैंक लूटने के बाद आसानी से भाग खड़े होते हैं। सड़क पर चलते हुए किसी से भी पूछ लीजिए... वह यही बताएगा कि समाजवादी सरकार वापस आ रही है।
03:07 PM, 21-Feb-2022
केजरीवाल वो आंतकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता: केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार करने लखनऊ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने कहा, 'आंतकवादी दो तरह के होते हैं। एक वो आतंकवादी होता है जो जनता को डराता है और दूसरा वो आतंकवादी होता है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है। केजरीवाल वो आंतकवादी है जो भ्रष्टाचारियों को डराता है। वो शोले फिल्म में डायलॉग है ना, जब सौ-सौ मील दूर तक बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है कि बेटा सो जा नहीं तो केजरीवाल आ जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:24 PM, 21-Feb-2022
UP Election : सोनिया गांधी ने रैली को संबोधित किया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वर्चुअली रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'हमने महिलाओं के लिए शक्ति विधान, युवाओं के लिए भर्ती विधान और उत्तर प्रदेश के विकास के लिए उन्नति विधान तैयार किया है। प्रियंका गांधी ने 40% टिकट महिलाओं को दी हैं। उत्तर प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ते हुए हमारे 18,000 कार्यकर्ता जेल भेजे गए।'
01:56 PM, 21-Feb-2022
UP Election 2022: मुख्यमंत्री योगी बोले- पहले हर तीसरे दिन दंगा होता था
हरदोई जिले के शाहाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बली सिंह मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर आतंकवाद के मुद्दे को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने डबल इंजन सरकार में हुए विकास कार्यों का बखान किया। सीएम योगी ने कहा कि चार साल पहले जब मैं आया था तब मुझे इसी प्रांगण में हेलीपैड से सभा तक आने का अवसर मिला था। पांच वर्ष में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में तमाम विकास के काम किए। इस बार सपा की जड़ें हिलाने के लिए अशोक बाजपेई व नरेश अग्रवाल भी साथ में हैं।
01:47 PM, 21-Feb-2022
UP Chunav 2022: करहल में दोबारा मतदान कराने की मांग
विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान रविवार को संपन्न हो गया। इस चरण में वीवीआईपी सीट करहल में भी वोटिंग हुई। मतदान के बाद यहां से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग, फर्जी वोटिंग और मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप लगाए हैं। बघेल ने सोमवार को 64 बूथों पर कैप्चरिंग की लिखित शिकायत चुनाव आयोग से की है। साक्ष्य के तौर पर उन्होंने दन्नाहार के बूथ नंबर 110 का वीडियो भी जारी किया है। आरोप लगाया कि इस बूथ पर कई महिलाओं को खड़ा करके लगातार वोट डलवाए जा रहे थे।
01:27 PM, 21-Feb-2022
UP Chunav 2022: आज शाम वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
देश की सियासत में हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली काशी एक बार फिर पूर्वांचल की राजनीति का केंद्र बन गई है। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले गृहमंत्री अमित शाह आज शाम वाराणसी आएंगे। पूर्वांचल की सियासत पर तगड़ी पकड़ बना चुके अमित शाह इस दौरे में काशी और गोरक्ष क्षेत्र की रणनीति बनाएंगे। यहां नदेसर पैलेस में रात्रि विश्राम करेंगे। शाम से लेकर देर रात तक वह वाराणसी और पूर्वांचल के जिलों की 61 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों, पार्टी के पक्ष में माहौल पर फीडबैक लेंगे। साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी मंथन करेंगे। भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो गृहमंत्री फरवरी के अंतिम सप्ताह से काशी को केंद्र बनाकर प्रवास भी करेंगे।