Meerut News Live: सहारनपुर के युवक की हरिद्वार में मौत, आसपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़
पश्चिमी यूपी में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली लेकिन फिर से आसमान में बादल छा गए। वहीं मेरठ में बृहस्पतिवार रात को भी बूंदाबांदी हुई। अगर मौसम खराब हुआ तो रणजी मैच भी प्रभावित हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में रालोद विधायक मदन भैया और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं की गाड़ी में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। कार्यक्रम के दौरान मामले की जानकारी हुई। इसके बाद आसपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
बताया गया कि शुक्रवार को विधायक मदन भैया और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर भूपखेड़ी के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पार्किंग से सभा थोड़ी दूर हो रही थी।
बिजनौर जनपद के चांदपुर में हिंदू इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में निकाली जन जागरूकता रैली नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्रों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नारे लगाकर लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नियंत्रित रफ्तार से वाहन चलाने तथा यातायात के निर्धारित संकेतों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया। रैली का नेतृत्व प्रभारी महेंद्र सिंह त्यागी ने किया। मदन पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुधीर चौधरी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
सचिन कुमार पुत्र प्रवीण निवासी शेखवाला जनपद हरिद्वार के धनोरी में अपनी दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से कमरे पर जा रहा था। जहां अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।
वहीं सड़क दुर्घटना में सचिन की मौत के बाद मौके पर पहुंची थाना कलियर की पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद हादसे की सूचना मृतक सचिन के परिवार वालों को दी। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शाम में सचिन के शव को पैतृक गांव शेखवाला लाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
सहारनपुर के गागलहेड़ी में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गया। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हुई। बाइक पर सवार एक अन्य युवती और युवक गंभीर रूप से घायल हुए।
जानकारी के अनुसार मोहसिन (18) पुत्र सलीम, रिहान (20) पुत्र रईस, सोनिया (16) पुत्री रईस निवासी रेहमानी चौक हबीबगढ़ थाना कोतवाली देहात सहारनपुर बाइक से रुड़की किसी बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। जैसे ही ये बाइक से भगवानपुर रोड पर हरियाबास घूम पर पहुंचे और अपनी बाइक से ट्रक को ओवरटेक करके आगे निकलने लगे तो सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गए। इस दौरान तीनों बीच सड़क पर जा गिरे। नीचे गिरते ही मोहसिन का सिर सड़क पर जा लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिहान और सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नजदीकी सीएचसी हरोड़ा में भर्ती कराया। मौके से गन्ने से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली फरार होने में कामयाब रही। वहीं मृतक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में मुजफ्फरनगर शहर के बेटे देवांश सिरोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
थाना सिविल लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल टेक चंद सिरोही का बेटे देवांश सिरोही लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर में बीपीएड का छात्र है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 16 से 19 जनवरी तक वालीबॉल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेशभर के कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। देवांश के कॉलेज की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिपाही के बेटे ने सभी मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
देवांश ने बताया कि उसे खेलों का शौंक बचपन से ही है। उसके पिता ने हमेशा प्रोत्साहित किया। वह मूल रूप से मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के समसपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता की पुलिस में नौकरी के चलते इन दिनों मुजफ्फरनगर में रह रहे हैं।
बागपत जनपद के बड़ौत में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगा दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने किसान यूनियन व पूर्व विधायक के नेतृत्व में कोताना रोड पर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर स्थित बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने नलकूपों पर लगाएं विद्युत मीटरों को उतारकर बिजलीघर पर जमा कराएं और एक्सईएन प्रथम ज्ञापन को सौंपा।
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल व पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्बारा किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं। किसानों का आरोप है विद्युत कर्मचारियों ने उन्हें बिना सूचना दिए और उनकी गैर मौजूदगी में नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाएं है। किसान नलकूपों पर विद्युत मीटर लगना कतई स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही नलकूपों पर दोबारा विद्युत मीटर लगाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुरलकी खुर्द के किसान संजय त्यागी का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक त्यागी नौ अगस्त से मुरादनगर के गांव क्नोजा में अपनी बुआ के यहां रहकर मुरादनगर में कोचिंग कर कंपीटिशन की तैयारी कर रहा था। अभिषेक बीए फाइनल कर चुका था। वह फरवरी में पुलिस की परीक्षा देने वाला था।
बताया गया कि 17 जनवरी को अभिषेक गांव से अपने मामा के यहां गाजियाबाद जाने के लिए निकला था। अपने मामा को फोन कर कुछ ही देर में पहुंचने की सूचना भी दी थी, लेकिन शाम शात बजे के बाद अभिषेक का फोन बंद आया। देर रात्रि पुलिस ने मोदीनगर से तीन किलोमीटर मेरठ की ओर अभिषेक का रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना दी।
अभिषेक के पिता संजय त्यागी ने बताया कि अभिषेक की गर्दन कटी हुई मिली और नीचे का पूरा शरीर ठीक अवस्था में लाइन के बीच पड़ा मिला। गर्दन के ऊपर का हिस्सा भी सही हालत में मिला है, जबकि रेल से कटने पर पूरे शरीर के चीथड़े उड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर लाकर डाला गया है।
मोदीनगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उस समय गुजरने वाली ट्रेन के चालकों से बात की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अभी मुकदमा पजीकृत नहीं हुआ है।