फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: सहारनपुर के युवक की हरिद्वार में मौत, आसपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़

Fri, 20 Jan 2023 06:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 20 Jan 2023 06:02 PM IST
खास बातें

पश्चिमी यूपी में शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली लेकिन फिर से आसमान में बादल छा गए। वहीं मेरठ में बृहस्पतिवार रात को भी बूंदाबांदी हुई। अगर मौसम खराब हुआ तो रणजी मैच भी प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
Western UP Live Update: Read latest news of six districts including Meerut
Ranji Match - फोटो : Amar ujala

लाइव अपडेट

05:53 PM, 20-Jan-2023
आसपा के कार्यकर्ताओं की गाड़ी में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में रतनपुरी क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में रालोद विधायक मदन भैया और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं की गाड़ी में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। कार्यक्रम के दौरान मामले की जानकारी हुई। इसके बाद आसपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

बताया गया कि शुक्रवार को विधायक मदन भैया और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर भूपखेड़ी के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। पार्किंग से सभा थोड़ी दूर हो रही थी। 

05:22 PM, 20-Jan-2023
रैली निकाल कर किया यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक

बिजनौर जनपद के चांदपुर में हिंदू इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में निकाली जन जागरूकता रैली नगर के प्रमुख चौराहों से गुजरती हुई विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं छात्रों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नारे लगाकर लोगों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नियंत्रित रफ्तार से वाहन चलाने तथा यातायात के निर्धारित संकेतों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया। रैली का नेतृत्व प्रभारी महेंद्र सिंह त्यागी ने किया। मदन पाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, सुधीर चौधरी, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
05:16 PM, 20-Jan-2023
सहारनपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखवाला निवासी 20 वर्षीय एक युवक की उत्तराखंड के धनोरी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 

सचिन कुमार पुत्र प्रवीण निवासी शेखवाला जनपद हरिद्वार के धनोरी में अपनी दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार शाम को वह दुकान बंद कर बाइक से कमरे पर जा रहा था। जहां अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई।

वहीं सड़क दुर्घटना में सचिन की मौत के बाद मौके पर पहुंची थाना कलियर की पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद हादसे की सूचना मृतक सचिन के परिवार वालों को दी। सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शाम में सचिन के शव को पैतृक गांव शेखवाला लाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
04:03 PM, 20-Jan-2023
सहारनपुर में हादसे में एक युवक की मौत

सहारनपुर के गागलहेड़ी में ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार युवक गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गया। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हुई। बाइक पर सवार एक अन्य युवती और युवक गंभीर रूप से घायल हुए।     

जानकारी के अनुसार मोहसिन (18) पुत्र सलीम, रिहान (20)  पुत्र रईस, सोनिया (16) पुत्री रईस निवासी रेहमानी चौक हबीबगढ़ थाना कोतवाली देहात सहारनपुर बाइक से रुड़की किसी बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। जैसे ही ये बाइक से भगवानपुर रोड पर हरियाबास घूम पर पहुंचे और अपनी बाइक से ट्रक को ओवरटेक करके आगे निकलने लगे तो सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रॉली से टकरा गए। इस दौरान तीनों बीच सड़क पर जा गिरे। नीचे गिरते ही मोहसिन का सिर सड़क पर जा लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिहान और सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नजदीकी सीएचसी हरोड़ा में भर्ती कराया। मौके से गन्ने से भरी ट्रेक्टर-ट्रॉली फरार होने में कामयाब रही। वहीं मृतक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है।
03:03 PM, 20-Jan-2023
सिपाही के बेटे ने वालीबॉल में ग्वालियर को दिलाया स्वर्ण

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में मुजफ्फरनगर शहर के बेटे देवांश सिरोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

थाना सिविल लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल टेक चंद सिरोही का बेटे देवांश सिरोही लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर में बीपीएड का छात्र है। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में 16 से 19 जनवरी तक वालीबॉल की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेशभर के कॉलेजों की टीमों ने प्रतिभाग कर दमखम दिखाया। देवांश के कॉलेज की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सिपाही के बेटे ने सभी मैचों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

देवांश ने बताया कि उसे खेलों का शौंक बचपन से ही है। उसके पिता ने हमेशा प्रोत्साहित किया। वह मूल रूप से मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के समसपुर गांव के रहने वाले हैं। पिता की पुलिस में नौकरी के चलते इन दिनों मुजफ्फरनगर में रह रहे हैं।
02:38 PM, 20-Jan-2023
मैच ड्रा हो गया है। ओडिशा की टीम ने 96 ओवर में चार विकेट खोकर 335 रन बनाए। वहीं मैच खत्म करने की घोषणा की गई है। बताया गया कि उत्तर प्रदेश की टीम के गेंदबाज कुणाल मैन ऑफ दी मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:23 PM, 20-Jan-2023
किसानों ने नलकूपों से मीटर उखाड़ बिजलीघर पर जमा किए
 
बागपत जनपद के बड़ौत में विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगा दिए जाने के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने किसान यूनियन व पूर्व विधायक के नेतृत्व में कोताना रोड पर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर स्थित बिजलीघर पर धरना दिया। इस दौरान किसानों ने नलकूपों पर लगाएं विद्युत मीटरों को उतारकर बिजलीघर पर जमा कराएं और एक्सईएन प्रथम ज्ञापन को सौंपा।
       
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रजपाल व पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने बताया कि विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्बारा किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगाए जा रहे हैं। किसानों का आरोप है विद्युत कर्मचारियों ने उन्हें बिना सूचना दिए और उनकी गैर मौजूदगी में नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाएं है। किसान नलकूपों पर विद्युत मीटर लगना कतई स्वीकार नहीं करेंगे। साथ ही नलकूपों पर दोबारा विद्युत मीटर लगाने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
01:19 PM, 20-Jan-2023
सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के युवक का मोदीनगर रेलवे लाइन पर शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव कुरलकी खुर्द के किसान संजय त्यागी का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक त्यागी नौ अगस्त से मुरादनगर के गांव क्नोजा में अपनी बुआ के यहां रहकर मुरादनगर में कोचिंग कर कंपीटिशन की तैयारी कर रहा था। अभिषेक बीए फाइनल कर चुका था। वह फरवरी में पुलिस की परीक्षा देने वाला था।

बताया गया कि 17 जनवरी को अभिषेक गांव से अपने मामा के यहां गाजियाबाद जाने के लिए निकला था। अपने मामा को फोन कर कुछ ही देर में पहुंचने की सूचना भी दी थी, लेकिन शाम शात बजे के बाद अभिषेक का फोन बंद आया। देर रात्रि पुलिस ने मोदीनगर से तीन किलोमीटर मेरठ की ओर अभिषेक का रेलवे लाइन पर शव पड़ा होने की सूचना दी।

अभिषेक के पिता संजय त्यागी ने बताया कि अभिषेक की गर्दन कटी हुई मिली और नीचे का पूरा शरीर ठीक अवस्था में लाइन के बीच पड़ा मिला। गर्दन के ऊपर का हिस्सा भी सही हालत में मिला है, जबकि रेल से कटने पर पूरे शरीर के चीथड़े उड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर लाकर डाला गया है।

मोदीनगर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उस समय गुजरने वाली ट्रेन के चालकों से बात की जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अभी मुकदमा पजीकृत नहीं हुआ है।
12:12 PM, 20-Jan-2023
ओडिशा की टीम ने 73 ओवर में तीन विकेट खोकर 268 रन बनाए। कप्तान सुभ्रांशू और अनुराग सारंगी आउट हो गए हैं। सौरभ कुमार ने अनुराग सारंगी को 91 और करण शर्मा ने सुभ्रांशू को 145 रन पर आउट किया। अब गोविंदा और कार्तिक क्रीज पर है।
12:11 PM, 20-Jan-2023
ओडिशा की टीम ने 63 ओवर में एक विकेट खोकर 242 रन बनाए। कप्तान सुभ्रांशु सेनापति 145 और सलामी बल्लेबाज अनुराग सारंगी 83 रन बनाकर क्रीज पर है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed