West UP News Live: शॉपिंग करने गई ननद-भाभी लापता, सहारनपुर-मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीम बनी विजेता
{"_id":"65407ee8c25d0fbd5b05ced7","slug":"west-up-news-sister-in-law-and-sister-in-law-missing-after-going-shopping-in-hastinapur-read-latest-news-2023-10-31","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: शॉपिंग करने गई ननद-भाभी लापता, सहारनपुर-मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 31 Oct 2023 09:14 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 31 Oct 2023 09:14 PM IST
खास बातें
मेरठ के हस्तिनापुर से मवाना शॉपिंग करने गई ननद भाभी लापता हो गईं। काफी तलाश करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं दुष्कर्म पीड़िता को आरोपी ने एसिड अटैक की धमकी दे डाली। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:11 PM, 31-Oct-2023
सहारनपुर-मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीम बनी विजेता
सहारनपुर में मेरठ जोन की 26वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक, खो-खो, साइकिलिंग) प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्ग में सहारनपुर, मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीम विजेता बनी। विजेताओं को अपर पुलिस महानिदेशक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 26वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलेटिक्स कलस्टर प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई थी। पहले दिन सहारनपुर और दूसरे दिन मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दबदबा कायम रखा। मंगलवार को प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मेरठ से अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल पहुंचे। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। पुरुष वर्ग एथलेटिक्स, साइकिलिंग में मेरठ और खो-खो में गौतमबुद्धनगर की टीम विजेता बनी। महिला वर्ग एथलेटिक्स, खो-खो में सहारनपुर की टीम विजयी रही। एडीजी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी डॉ. विपिन ताडा, एसपी देहात सागर जैन, एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, सीएफओ प्रताप सिंह, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप, शौकत अली, आदेश, शिवनंदन, सूरज, पोपीन, नीतू सैनी, नैना आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम- पुरुष वर्ग
प्रतियोगिता - डिस्कस थ्रो
विजेता का नाम - रविंद्र कुमार
जिला - सहारनपुर
प्रतियोगिता - 400 मीटर रिले फाइनल
विजेता का नाम - जितेंद्र, सुनील, आदेश, भूपेंद्र
जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - 1600 मीटर रिले फाइल
विजेता का नाम - भूपेंद्र, मनीष, नरेश, सचिन
जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - 100 मीटर दौड़
विजेता का नाम - दीपक
जिला - हापुड़
प्रतियोगिता - 1500 मीटर दौड़
विजेता का नाम - नरेश
जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - 400 मीटर दौड़
विजेता का नाम - विश्वेंद्र
जिला - बुलंदशहर
प्रतियोगिता - पांच हजार मीटर दौड़
विजेता का नाम - सुरेंद्र कुमार
जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - त्रिकूद जंप
विजेता का नाम - विनय कुमार
जिला - गौतमबुद्धनगर
प्रतियोगिता - डकैथलान
विजेता का नाम - जुगनू
जिला - सहारनपुर
महिला वर्ग
प्रतियोगिता - 400 मीटर रिले फाइनल
विजेता का नाम - कुसुमलता, यशोदा, कृष्टिना, मीना
जिला - मेरठ
प्रतियोगिता - 1600 मीटर रिले फाइनल
विजेता का नाम - पूनम, दीपा, मोनिका, सरिता शर्मा
जिला - सहारनपुर
प्रतियोगिता - 1500 मीटर दौड़
विजेता का नाम - कामिनी
जिला - हापुड़
प्रतियोगिता - 400 मीटर दौड़
विजेता का नाम - पूजा बालियान
जिला - सहारनपुर
प्रतियोगिता - पांच हजार मीटर दौड़
विजेता का नाम - दीपा

09:08 PM, 31-Oct-2023
पानीपत के मनदीप ने रोहतक के गौरव को हराकर जीती सबसे बड़ी कुश्ती
शामली में झिंझाना के गांव अब्दाननगर में चल रहे मां दुर्गा मेले का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी यूपी और हरियाणा के पहलवानों ने दमखम दिखाया। पानीपत के मनदीप ने रोहतक के गौरव को हराकर 5100 रुपये की कुश्ती जीत ली।
गांव अब्दाननगर में चल रहे पांच दिवसीय दुर्गा मेले और दंगल में मंगलवार को पांचवें दिन भी हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहा। जिसमें हरियाणा के पानीपत से आए गय्यूर पहलवान ने 2100 रुपये की कुश्ती अंकित पहलवान पानीपत को हराकर अपने नाम कर ली। वहीं हरियाणा के संदीप पहलवान कुराड पानीपत और रोबिन पहलवान रोहतक के बीच 11 हजार की कुश्ती में बीस मिनट के कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी। अखाड़ा रेफरी सतवीर मंगलौरा और महिपाल कोरी ने दोनों को बराबर छुड़ा दिया। वहीं दूसरे इनाम की कुश्ती जावेद पहलवान गांव भूरा और अमन पहलवान रोहतक हरियाणा के बीच 5100 रुपए के इनाम की हुई। ये मुकाबला भी 12 मिनट बाद बराबरी पर छूटा। दूसरी कुश्ती में मनदीप पहलवान पानीपत ने रोहतक के पहलवान गौरव को 5100 रुपये की कुश्ती में हराकर जीत हासिल की। दंगल में विजेता पहलवानों को झिंझाना थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने विजेता पहलवानों इनाम की पुरस्कार राशि और मां दुर्गा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गांव के काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

04:59 PM, 31-Oct-2023
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे ट्रैक पर दौड़ा अफसरों का टावर वैगन
दिल्ली से सहारनपुर पहुंचे आला अफसरों ने टावर वैगन में बैठकर ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर से न्यू खतौली के बीच रेलवे स्टेशन भवन निर्माण कार्य, ट्रैक की स्पीड क्षमता और ओएचई के कार्यों का बारीकी से परखा।

04:58 PM, 31-Oct-2023
परिजनों के डांटने पर आत्महत्या करने गई युवती को महिला कांस्टेबलों ने बचाया
बागपत के रमाला में परिजनों के डांटने से क्षुब्ध होकर असारा रेलवे स्टेशन के पास आत्महत्या करने जा रही युवती को महिला कांस्टेबलों ने बचा लिया। उसे समझाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

02:53 PM, 31-Oct-2023
बागपत के बिनौली में चोरों का आतंक बरकरार, नलकूपों से लाखों के उपकरण चोरी
बागपत जनपद के थाना बिनौली क्षेत्र में चोरों का आतंक अभी भी बरकरार है। चोरों ने शाहपुर बाणगंगा के जंगल मे दस नलकूपों चोरी करने की वारदात को अंजाम। इस दौरान चोर भाजपा नेता सहित 10 किसानों के नलकूपों से लाखों के उपकरण चोरी कर ले गए है।
चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जो आये दिन किसी न किसी गांव में नलकूपों पर चोरी करने की वारदात को अंजाम दे रहे है। शाहपुर बाणगंगा के जंगल में सोमवार की रात्रि चोरों ने भाजपा के बिनौली मंडल उपाध्यक्ष श्रवण गिरी, चंद्रभान गिरी, सुंदर गिरी, प्रकाशचंद, चंद्रबोस, महेंद्र गिरी, जसवंत, जयगिरी, गोरधन, संती के नलकूपों ताले व दरवाजे तोड़कर, कुंबल करके केबिल, स्टार्टर, केबिल, ऑपरेटर, कटआउट, वाटर जेटपम्प आदि समान चोरी करके ले गए।
चोरों ने पिछले बीस दिनों में चोर अब तक बरनावा शेखपुरा व शाहपुर बाणगंगा के जंगलों में करीब 25 किसानों के नलकूपों पर चोरी करने की वारदात को अंजाम दे चुके है। क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में आक्रोश है। चोरियों के संबंध में किसानों ने एसपी बागपत से मिलने का निर्णय लिया है।

02:50 PM, 31-Oct-2023
ई फाइलिंग पर स्थगनादेश के विरोध में अधिवक्ताओ ने की हड़ताल
बागपत जनपद में ई फाइलिंग पर हाईकोर्ट के स्थगनादेश के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हड़ताल कर दी। जिसके विरोध में बैठक कर प्रस्ताव तैयार करेंगे और सुप्रीम कोर्ट को भेजा जाएगा। उधर अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते कोर्ट में आये वादकारियों को वापस लौटना पड़ा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार तोमर और महामंत्री कपिल कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट ने ई फाइलिंग पर स्थगनादेश जारी किया है। जिससे वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिला बार के अधिवक्ता स्थगनादेश के विरोध में न्यायिक कार्यो से विरत रहने का निर्णय लिया, जिसके चलते बागपत में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दूर-दराज और दूसरे जनपदों से आये वादकारी बिना काम कराए ही वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव की एक एक प्रतिलिपि सुप्रीम कोर्ट, हाइकोर्ट इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश सरकार, जनपद न्यायाधीश बागपत को व संघर्ष समिति को भेजी जाएगी।

09:43 AM, 31-Oct-2023
शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने के मामले में जेल गए आरोपी शिक्षक के परिजन अब पीड़िता की जान के दुश्मन बन गए हैं। सोमवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचीं पीड़िता ने अपनी जान को खतरा बताकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसे एसिड अटैक की धमकी दी जा रही है। इस मामले में नौचंदी पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक लोहिया नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। युवती ने बताया कि वर्ष 2018 में मुंडाली क्षेत्र के भूपेंद्र ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जल में फंसाया था। इसके बाद तीन साल तक दुष्कर्म किया गया। इसी दौरान भूपेंद्र का टीजीटी में चयन हो गया और वह देवरिया में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हो गया। इसके बाद भूपेंद्र उससे शादी करने से मुकर गया।
पीड़िता ने उसके खिलाफ नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में भूपेंद्र जेल में है। पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी के परिजन लगातार पीड़िता का पीछा करके उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसे एसिड अटैक की धमकी दी जा रही है। इसके चलते वह कचहरी भी नहीं जा पा रही है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया है।

09:32 AM, 31-Oct-2023
West UP News Live: शॉपिंग करने गई ननद-भाभी लापता, सहारनपुर-मेरठ और गौतमबुद्धनगर की टीम बनी विजेता
मेरठ से हस्तिनापुर कस्बे की शकुंतला कॉलोनी निवासी भाभी और नंद मवाना शॉपिंग करने के लिए गई थी जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। रविवार देर शाम तक घर नहीं लौटी चिंतित परिजनों ने इधर-उधर तलाश किया। परंतु दूसरे दिन भी उनका कोई पता नहीं चल सका।
कस्बे की शकुंतला कॉलोनी निवासी भाभी और नंनद रविवार को मवाना तहसील रोड पर लगने वाले बाजार में शॉपिंग करने के लिए गई थी। जहां से वह दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो चिंतित परिवार के लोगों ने बाजार में ही देरी की आशंका जताई और देर रात इधर-उधर तलाश शुरू किया। परंतु कोई पता नहीं लग सका उसके बाद सोमवार सुबह को परिवार के लोगों ने रिश्तेदारी और आसपास के क्षेत्र में भी तालाश किया परंतु उन दोनों का कोई पता नहीं लग सका।
पीड़ित परिवार के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए थाना हस्तिनापुर पहुंचकर गुमशुदरी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। जहां पर मामला मवाना का होने की बात कही गई। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग मवाना थाने पहुंचे और गुमसुदगी की तहरी थाने पर दी इस मामले में मवाना थाने के एसआई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है मामले की जांच की जा रही है।