फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Up News Live: मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजनौर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कांवड़िये घायल

Sun, 03 Mar 2024 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2024 11:51 AM IST
खास बातें

मेरठ में तेंदुए की दहशत के कारण तीसरे दिन भी लोग डरते हुए बाहर निकले। वहीं आज सुबह मुजफ्फरनगर में बिजली घर के खराब ट्रांसफार्मर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग लग गई। बिजनौर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया। हादसे में कई कांवड़िये घायल हुए हैं।

विज्ञापन
West Up News Live: Transformer fire in Muzaffarnagar, read latest news meerut today
मुजफ्फरनगर में आग बुझाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:55 PM, 03-Mar-2024

युवक की हत्या कर शव रजबहे में फेंका

हापुड़ जिले के सिवाया गांव से दोस्तों के साथ दावत करने निकले युवक की हत्या कर शव कुशावली गांव के पास रजबहे में फेंक दिया। रविवार को सरधना के कुशावली गांव के निकट रजबहे में युवक का शव मिला। नग्नावस्था में मिले मृतक के नाक से खून निकल रहा था। शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दोस्तों से कोई संपर्क नहीं हो सका है। 
11:47 AM, 03-Mar-2024

बिजनौर के मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने पहुंचे कांवड़िये

मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ और गंगाजल लेकर पहुंचने का सिलसिला जारी है। रविवार को बारिश में घंटों लाइन में लगने के बाद कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। 

हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लाने वाले शिवभक्तों के लिए पहला पड़ाव मोटा महादेव मंदिर ही पड़ता है। मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के बाद ही शिवभक्तों की कांवड़ सफल मानी जाती है। मोटा महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने से शिव भक्तों की सभी मन्नतें पूरी होती हैं। सभी शिवभक्त मोटा महादेव पर जलाभिषेक के बाद ही अपने गंतव्य को रवाना होते हैं।

रविवार को मोटा महादेव मंदिर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ और गंगाजल लेकर पहुंचे। भीड़ होने के कारण जलाभिषेक के लिए कांवड़िये बारिश में घंटों लाइन में लगे और भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पुजारी शशिनाथ ने बताया कि मंदिर पर जलाभिषेक करने को शिवभक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। कांवड़ मेले में लगातार शिव भक्तों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
11:46 AM, 03-Mar-2024

बिजनौर में पिंजरे में गुलदार फंसा, एक माह पूर्व लगाया था पिंजरा

गुलदार - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के मंडावली क्षेत्र में गांव हरेवली में एक महीने बाद गुलदार पिंजरे में फंसा। सूचना पर पुलिस और सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंची।
मंडावली क्षेत्र के गांव हरेवली में लगातार गुलदार दिखाई दे रहा था। खेतों पर गुलदार के होने से ग्रामीण में दहशत का माहौल था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने गांव के निकट शिव मंदिर क्षेत्र में गुलदार पकड़ने के लिए एक माह पूर्व पिंजरा लगाया था। शनिवार की रात गुलदार पिंजरे में फंस गया।

ग्रामीणों ने गुलदार के पिंजरे में फंसने की जानकारी सामाजिक वानिकी विभाग और पुलिस को दी। सूचना पर मंडावली थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह, सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हरगोविंद शर्मा ने बताया कि एक माह पूर्व गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। पिंजरे में गुलदार पकड़े जाने की सूचना से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। गुलदार को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
11:05 AM, 03-Mar-2024

मेरठ में तेंदुए का नहीं सुराग, दहशत बरकरार

एक दिन पहले कंकरखेडा में घनी आबादी में घुसा तेंदुआ शनिवार को भी वन विभाग की टीम के लिए चुनौती बना रहा। टीम को अभी तक उसके पंजों के निशान के अलावा कोई सुराग नहीं लगा है। टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अब केंकरखेड़ा और कैंट क्षेत्र में तीन पिंजरे लगाए गए हैं। इसके अलावा 12 ट्रैप कैमरों को लगाकर नजर रखी जा रही है। लेकिन शनिवार को तेंदुआ किसी भी कैमरे में नजर नहीं आया। उधर कंकरखेड़ा के लोगों में दहशत है। लोग लाठी डंडे लेकर सड़कों और गलियों में पहरा दे रहे हैं।
11:01 AM, 03-Mar-2024
बिजनौर के अफजलगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 गांव माननगर के समीप कावंड़ियों की ट्रैक्टर ट्राॅली को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें ट्राॅली पलट गई, जिसमें कई कावंड़िये घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों व पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। कावंड़िये हरिद्वार जल लेने जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव मिलक निवाड़ खास निवासी करीब 30 कावंड़ियों का एक जत्था हरिद्वार से कावंड़ में गंगाजल भरकर लाने के लिए जा रहा था। जैसे ही ये लोग अफजलगढ़ थाने के गांव माननगर के समीप पहुंचे पीछे से आ रहे बेकाबू टैंकर ने अनियंत्रित होकर टैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी जिसमें ट्रॉली पलट गई। 

दुर्घटना में की कांवड़िये मुरादाबाद थाना भगतपुर गांव मिलक निवाड़ खास निवासी रामपाल पुत्र हरस्वरूप सिंह , बृजलाल सिंह पुत्र हरकेश सिंह ,रामपुर के शाहबाद के गांव मितरपुर अरोरा निवासी  राजू पुत्र रामभरोसे, उत्तराखंड के गदरपुर निवासी अनिकेत पुत्र मनोज कश्यप के पैर में फैक्चर हो गए। 
 
मामूली रूप से चोटिल कावंड़ियो का सीएचसी में ही उपचार कराया गया घटना की सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अर्चना सिंह व कोतवाल राजकुमार सरोज मौके पर पहुंचे ओर कावंड़ियो का हालचाल जाना। वहीं देर रात ही वाहनो की व्यवस्था कर घायलों को काशीपुर व मुरादाबाद भेजा गया।
10:50 AM, 03-Mar-2024

West Up News Live: मुजफ्फरनगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, बिजनौर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से कांवड़िये घायल

मुजफ्फरनगर में के शामली रोड पर ईदगाह पुलिस चौकी के पास बिजली घर के खराब ट्रांसफार्मर के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग में कई लाख का स्क्रैप जल गया है। कई करोड़ का माल जलने से बच गया।

सुबह के समय शॉर्ट सर्किट से स्क्रैप के गोदाम में आग लगी थी। जानकारी पाकर दमकल विभाग अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाया गया है लेकिन अभी खराब ट्रांसफार्मर से निकले तेल के कारण लगी आग बुझने के बाद भी वहां से धुआ उठ रहा है।

सीएफओ  प्रमोद कुमार ने बताया कि आग बुझाने के लिए पानी के 10 टैंकरो की मदद ली गई है। सहारनपुर ,मेरठ शामली से भी टैंकर मंगाय गए हैं। अभी नुकसान का कोई अनुमान नहीं है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed