{"_id":"6adfa90fcddb272a2606ff7a","slug":"14-new-trades-included-in-the-vishwakarma-shram-samman-yojana-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159243-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 14 नए ट्रेड शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 14 नए ट्रेड शामिल
Tue, 27 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। पारंपरिक कारीगरों के हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिसमें 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। इसके तहत अब बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, नाई, राजमिस्त्री, सुनार, मोची और धोबी जैसे पारंपरिक कामों के साथ-साथ मोबाइल, कंप्यूटर व इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत जैसे आधुनिक कार्यों से जुड़े युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को 10 दिन का निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके दौरान 4,500 रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजे जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने पर प्रमाणपत्र के साथ 15 हजार रुपये तक की आधुनिक टूल किट मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा, स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये तक का बैंक ऋण, 15 प्रतिशत तक मार्जिन मनी, सब्सिडी और बिना गारंटी ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
-- -- -- --
पारंपरिक कारीगरों के साथ ही मोबाइल और कंप्यूटर जैसे आधुनिक क्षेत्रों से जुड़े युवाओं को भी रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत लक्ष्य प्राप्ति के बाद पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
- केशव राम वर्मा, उपायुक्त उद्योग।