West UP News Live: बागपत में युवक की हत्या, होमगार्ड को बंधक बनाकर नगदी व बाइक लूटी
बागपत में जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई।
लाइव अपडेट
अल्लीपुर में गोकशी, एक माह में 10वीं घटना
मेरठ में लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गांव में गोकशी की गई। मौके पर गोवंशो के अवशेष मिले। ग्रामीणों ने लगाया कि एक महीने में यह 10वीं घटना है। लेकिन पुलिस ने अवशेषों को मिट्टी में दबाकर मामले में जांच कर रही है।
होमगार्ड को बंधक बनाकर नगदी व बाइक लूटी
मेरठ चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में तैनात होमगार्ड को बदमाशों ने खरखौदा क्षेत्र में बंधक बनाकर करीब 10 हजार की नगदी, मोबाइल व बाइक लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित को ढाई घंटे तक जंगल में ही बंधक बनाए रखा। पीड़ित ने खरखौदा थाना में तहरीर दी है।
यरी संचालक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सहारनपुर मार्ग सिथत अंबा बिहार के निकट डेयरी संचालक ने आत्महत्या कर ली। उसने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन रस्सी टूट गई। शव के पास सल्फास की गोली व पानी की बोतल मिली है, जिससे माना जा रहा है कि उसने जहर भी खाया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।बागपत में दोस्त के हत्यारोपी को गोलियों से भूना
युवक की पहचान धीरज के रूप में हुई है। वह 4 सितंबर 2022 को गांव के ही सन्नी हत्याकांड में जेल गया था। एसपी व एएसपी ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शामली में बालाजी शोभायात्रा में डीजे पर नाच रहे युवकों के बीच मारपीट
कांधला कस्बे में भगवान हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई श्री बालाजी शोभायात्रा के दौरान डीजे पर डांस के दौरान युवकों के बीच लात घुसे चल गए,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।कस्बे में मंगलवार की देर रात को प्रतिवर्ष की तरह सिद्ध पीठ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मोहल्ला कानूनगोयन के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया और शोभायात्रा दर्जनों झांकियां बैंड़ बाजों एवं डीजे के साथ निकाली जा रही थी। शोभायात्रा जैसे ही कस्बे के मयूर तिराहे पर पहुंची तो डीजे पर डांस कर रहे दर्जनों युवकों के बीच लात घुसे चल गए। डीजे पर डांस कर रहे युवकों के बीच चले लात घुसो का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल के कमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शोभायात्रा में भगदड़ मच गई। शोभा यात्रा की कमेटी ने मारपीट कर रहे युवकों का बीच-बचाव कराया। मामले में थाने पर कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।
मुजफ्फरनगर में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
काफी देर बाद बेटी जब बाथरूम से नहीं आई तब परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर देखा तो उन्हें किशोरी म्रत हालत में मिली। रात में ही सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। इस बारे में परिजनों ने लिखित में कुछ नहीं दिया है। पुलिस जांच कर रही है।
सहारनपुर में अहमद कालोनी में दो पक्षों में मारपीट, पथराव, कई घायल
मेरठ में नीट के सिटी कोआर्डिनेटर बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा का समय दो बजे से पांच बजकर 20 मिनट तक है, लेकिन परीक्षार्थियों की एंट्री 11 बजे से डेढ़ बजे तक के बीच में शुरू कर दी जाएगी।
इसलिए परीक्षार्थियों को समय से प्रवेश का ध्यान रखना होगा। डेढ़ बजे तक केंद्रों पर वह प्रवेश कर लें। इसके अलावा 17 केंद्रों पर 8900 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को एक पेन दिया जाएगा, जिसे वह परीक्षा के बाद अपने साथ ले जा सकेंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.