West UP News Live: योगेश भदौड़ा के कुख्यात की गोली मारकर हत्या, ईपीई पर बदमाशों ने ट्रक से लूटा सबमर्सिबल
{"_id":"6653ef317f2773ccfe0cb1a9","slug":"west-up-news-live-massive-fire-in-baghpat-hospital-constable-daughter-dies-in-delhi-fire-2024-05-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: योगेश भदौड़ा के कुख्यात की गोली मारकर हत्या, ईपीई पर बदमाशों ने ट्रक से लूटा सबमर्सिबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 27 May 2024 10:36 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 27 May 2024 10:36 PM IST
खास बातें
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में आज सुबह एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। हालांकि यहां भर्ती मरीजों को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं बिजनौर में एक सड़क हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
10:27 PM, 27-May-2024
ईपीई पर बदमाशों ने ट्रक से सबमर्सिबल व दवाई समेत अन्य सामान लूटा
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर रविवार रात बदमाशों ने एक ट्रक से सबमर्सिबल, दवाइयां और अन्य कृषि मशीन को लूट लिया। चालक ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
हरियाणा के पानीपत में गीता कॉलोनी में रहने वाले विपिन बालियान ने सोमवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि उनके ट्रक को मैनपुरी के नंगला बोना गांव का चालक सत्यवीर चलाता है। वह ट्रक में पानीपत की जोधपुर गोल्डन कंपनी से सामान भरकर आगरा जा रहा था। जब वह रविवार रात करीब 12 बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के पास पहुंचा तो वह ट्रक को मार्ग किनारे खड़ा करके सो गया। तभी तीन लोग वहां आए और उसे ट्रक से उतारकर एक नलकूप पर ले गए। इसके एक घंटे बाद उसे सिंगौली तगा गांव के शिव मंदिर के पास छोड़ दिया। वहां से वह ट्रक के पास पहुंचा तो ट्रक से सबमर्सिबल, दवाइयां और अन्य कृषि मशीनें समेत लाखों रुपये का सामान गायब था। इसके बाद ट्रक चालक ने डायल 112 पुलिस को फोन कर लूट की घटना की शिकायत की। पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका पता लगाया जा रहा है।

07:34 PM, 27-May-2024
बागपत में रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
बागपत जनपद में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए कानूनगो को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जमीन की पैमाइश करने के नाम पर रिटायर्ड इंस्पेक्टर से रिश्वत मांगी थी। एंटी क्रप्शन टीम मेरठ ने सोमवार को बड़ौत तहसील क्षेत्र से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

09:25 AM, 27-May-2024
मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदोडी खास गांव में योगेश भदौड़ा गैंग के कुख्यात कालू जाट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगा शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई, थाना पुलिस मौके पर है।
07:59 AM, 27-May-2024
मुजफ्फरनगर में मछलियों के शिकार में प्रधान के भाई सहित 10 गिरफ्तार
भोपा थानाक्षेत्र के शुकतीर्थ की सोनाली नदी से मछली के शिकार करने के मामले में शहर कोतवाली के गांव शेरपुर के प्रधान के भाई सहित दस आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मछलियां प्रधान लिखी व भाजपा का स्टीकर तथा झंडी लगी स्कार्पियो में ले जाई जा रही थी। कार से एक जाल और 80 किलो मछलियां बरामद की गईं। बाद में मछलियों को सोनाली नदी में छोड़ दिया गया।
शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग सोनाली नदी से मछलियां पकड़कर कार में ले जा रहे हैं। उपनिरीक्षक विनोद चौधरी व वन दरोगा अमित पुंडीर की संयुक्त टीम ने छापा मारकर भोकरहेड़ी लक्सर मार्ग स्थित सोनाली नदी के पुल के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रोक लिया। गाड़ी पर ग्राम प्रधान लिखा था और भाजपा का स्टिकर व झंडी लगी थी। तलाशी के दौरान कार से जाल और 80 किग्रा मछलियां बरामद हुईं।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम कलवा, असरफ अली, अब्दुल, जमील, फुरकान, सफीक, शकील, अनीस, इरफान, इंतजार निवासीगण ग्राम शेरपुर, थाना शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस ने मछलियों को दोबारा सोनाली नदी में छोड़ दिया और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ भोपा देवव्रत बाजपेई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शेरपुर के गांव प्रधान का भाई जमील भी शामिल है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया।

07:58 AM, 27-May-2024
विद्युत टीम पर हमला, कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान
सहारनपुर के गंगोह में गांव हमजागढ़ में बकाएदारों को नोटिस वितरित करने गई टीम पर बिजली चोरी कर रहे एक उपभोक्ता ने हमला कर दिया। टीम ने भाग कर अपनी जान बचाई। आरोप है कि विद्युत टीम के कागजात भी आरोपी ने फाड़ दिए। टीम ने एक हमलावर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं उक्त मामले की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विद्युत उपकेंद्र कलसी पर नोडल के रूप में तैनात टीजी टू सचिन कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार वह गांव हमजागढ़ में लाइनमैन सचिन कुमार, सतीश कुमार, मनीष, अंकुर, आशीष व अमित कुमार आदि के साथ बकाएदार उपभोक्ताओं के पास नोटिस वितरण करने गए थे। आरोप है कि गांव निवासी तीन भाई अपने परिसर पर स्वीकृत संयोजन के अतिरिक्त एक अन्य केबिल जोड़कर विद्युत चोरी कर रहे थे।
सचिन कुमार लाइनमैन ने उनका अतिरिक्त केबिल काट दिया। इससे गुस्साया एक आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकियां देने लगा। कागजात भी फाड़ दिए। विरोध करने पर धारदार हथियार से मारने की कोशिश की। टीम ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सीओ गंगोह मुनीशचंद ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

07:53 AM, 27-May-2024
हाईवे पर होटल संचालक ने ट्रैफिक कर्मियों को पीटा, वर्दी फाड़ी
मेरठ में कंकरखेड़ा हाईवे पर खड़ौली चौराहे के पास एक होटल संचालक व कर्मचारियों ने ट्रक हटवाने के विवाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनकी वर्दी फाड़ दी। 20 मीटा तक हाईवे पर घसीटा गया। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। घटना के बाद हमलावर भाग गए। पीड़ित ट्रैफिक कर्मियों ने थाने में तहरीर दी।
रविवार रात साढ़े नौ बजे शोभापुर फ्लाईओवर के पास जाम लग रहा था। थोड़ी देर में जाम खड़ोली चौराहे को पार कर गया। टीएसआई मनीष व कांस्टेबल विकास ट्रैफिक व्यवस्था को देख रहे थे। दोनों ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम खुलवाने के लिए खड़ौली चौराहे के पास पहुंचे। इसी बीच मुजफ्फरनगर की तरफ से ट्रक आया और होटल के सामने रुक गया। उसे हटवाने के लिए दोनों पुलिसकर्मी पहुंचे।
आरोप है कि होटल संचालक ने ट्रक हटवाने को लेकर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। कुछ ही देर में आरोपी ने फोन कर अपने दो दर्जन साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रैफिक कर्मियों के साथ मारपीट की। ट्रैफिक कर्मियों को घसीटते हुए हाईवे के बीचों -बीच ले गए। अन्य लोगों ने किसी तरह ट्रैफिक कर्मियों को हमलावरों से बचाया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।

07:52 AM, 27-May-2024
दिल्ली बेबी केयर सेंटर अग्निकांड में गढी कलंजरी के सिपाही की बेटी की मौत
दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में शनिवार रात हुए अग्निकांड में गढ़ी कलंजरी गांव के यूपी पुलिस के सिपाही पवन कसाना की नवजात बेटी की मौत हो गई। जिसके बाद रविवार दोपहर बच्ची का शव गांव में लाया गया।
गढ़ी कलंजरी गांव के रहने वाले पवन कसाना यूपी पुलिस में सिपाही है जो फिरोजाबाद में तैनात है। जिसकी एक साल पहले शादी हुई थी। बताया कि 18 मई को पवन कसाना की पत्नी भारती को प्रसव के लिए के लिए राजेन्द्र नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां भारती ने एक बच्ची को जन्म दिया।
नवजात बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर 19 मई को दिल्ली के विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर की नर्सरी में भर्ती कराया गया। शनिवार को बेबी केयर सेंटर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पवन कसाना की नवजात बेटी की भी मौत हो गई। पवन के भाई योगेश कसाना ने बताया कि रविवार को शव गांव लाया गया।
आग लगने पर किसी को बचाने का मौका नहीं मिला
पवन के भाई योगेश कसाना ने बताया कि बेबी केसर सेंटर में जब आग लगी तो वहां भगदड़ मच गई। हर कोई अपने बच्चे को बचाने की जद्दोजहद करने लगा। मगर अधिकतर लोगों को अपने बच्चे को बचाने का मौका नहीं मिला। वहां लोगों की आंखों के सामने ही बच्चों की जलकर मौत हो गई। बताते है कि वह बड़ा भयानक मंजर था।

07:51 AM, 27-May-2024
शामली में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या
शामली के बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भिक्का माजरा के निकट नहर पटरी पर बाइक सवार युवक अनुज(35) की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।गांव भिक्का माजरा निवासी अनुज रविवार सुबह करीब दस बजे घर से बाइक पर सवार होकर शामली आया था। इसके बाद वह शाम को बाइक से घर जा रहा था। बताया गया है कि गांव से पहले नहर पटरी पर स्कूल के निकट अनुज का खून से लथपथ हालत में पड़ा था। पास में ही उसकी बाइक पड़ी थी। युवक को कुड़ाना सीएचसी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर बाबरी थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी है। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई प्रवीण की की शादी हो चुकी है। उससे छोटा दीपक अविवाहित है। तीनों गांव में ही रहकर खेती करते थे। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गांव भिक्की माजरा निवासी युवक गांव से पहले नहर पटरी पर मिला है। उसके सीने में गहरी चोट लगी है। मौके पर किसी गाड़ी के प्लास्टिक का सामान टूटा हुआ पड़ा मिला है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई या दुर्घटना में मौत हुई है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चल पाएगा। हालांकि परिजनों ने युवक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों पर शक जताया है, जिनकी तलाश की जा रही है। एएसपी ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
07:50 AM, 27-May-2024
बिजनौर में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जनपद के हल्दौर थानाक्षेत्र में गांव रुस्तमपुर के निकट लखीमपुर खीरी से मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों व मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
लखीमपुर खीरी से मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे स्टेट गांव रुस्तमपुर के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पलट गई। बस में बब्बू अली, अफसाना, मोहम्मद सुऐब, वसीम, महफूज, महफिश, मुन्ना, सलमान, शकरुल, सरवरी, सबलू, शबनूर जहां, मोहम्मद अहमद, शाकिर, अमीर हसन, अमान अहमद समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। पुलिस व राहगीरों को बमुश्किल बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी हल्दौर भिजवाया।

07:36 AM, 27-May-2024
West UP News Live: योगेश भदौड़ा के कुख्यात की गोली मारकर हत्या, ईपीई पर बदमाशों ने ट्रक से लूटा सबमर्सिबल
उत्तर प्रदेश के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित आस्था अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है। आज सुबह लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों में भगदड़ मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाना शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घायलों व मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट शर्किट बताया गया है।