West UP News Live: चुनाव को लेकर चौकसी बढ़ी, खरखौदा में हाईवे पर हादसा, एक की मौत, दो घायल
{"_id":"65fa4f2b3b5deebe85046ba4","slug":"west-up-news-live-it-is-difficult-to-go-home-on-holi-trains-are-full-bjp-can-open-its-cards-today-2024-03-20","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: चुनाव को लेकर चौकसी बढ़ी, खरखौदा में हाईवे पर हादसा, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 20 Mar 2024 07:52 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:52 PM IST
खास बातें
मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा आज अपने पत्ते खोल सकते हैं। वहीं सपा के दावेदार भी अभी लखनऊ में ही डटे हैं। टिकट को बदलने के कयास लग रहे हैं।
विज्ञापन
मेरठ में फ्लैग मार्च करती फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
07:42 PM, 20-Mar-2024
अनाधिकृत रूप से रक्त एकत्र कर रहे चार लोग पकड़े
बागपत के खेकड़ा में अनाधिकृत रूप से रक्त एकत्र कर रहे चार लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ कर पुलिस को सौंप कर कार्रवाई की बात कही।
कस्बे के मोहल्ला गिरधरपुर में बुधवार को चार लोग एंबुलेंस लेकर पहुंचे। उन्होंने लोगों से रक्तदान करने को कहा। कई लोग रक्तदान के लिए पहुंच गए। इस दौरान टीम में शामिल लोग रक्त एकत्र करने लगे। तभी किसी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर सीएचसी की टीम के डॉ. संतोष कुमार, संजीव सांगवान, अंकुर कुमार आदि ने मौके पर पहुंच कर रक्त एकत्र कर रहे लोगों से अनुमति पत्र दिखाने को कहा। लेकिन वे अनुमति पत्र नहीं दिखा सके। साथ ही रक्त एकत्र करने वालों में कोई अधिकृत चिकित्सक, लैब टेक्निशियन भी नहीं था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना देकर कोतवाली पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस एंबुलेंस सहित टीम के चारों लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मसूद अनवर ने कोतवाली प्रभारी से वार्ता कर इसे मानव जीवन से खिलवाड़ बता कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह का कहना है कि रक्त एकत्र कर रहे चार लोगों को एंबुलेंस सहित हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

04:10 PM, 20-Mar-2024
शिक्षक हत्याकांड में दो चपरासियों के बयान दर्ज
मुजफ्फरनगर जनपद में एसएसपी आवास के सामने वाराणसी के शिक्षक की हैड कांस्टेबल द्वारा सरकारी कार्बाइन से फायरिंग कर हत्या के मामले में पुलिस ने घटना के चश्मदीद गवाह दोनों चपरासियों के कोर्ट में बयान कलमबंद कराये हैं।
17 मार्च की रात को वाराणसी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर छह लोगों के साथ यहां एसएसपी आवास के सामने एसडी इण्टर काॅलेज के पास पहुंचे शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार की उनके साथ आये हैड कांस्टेबल मऊ निवासी चन्द्रप्रकाश यादव ने तंबाकू नहीं देने के विवाद में अपनी सरकारी कार्बाइन से फायरिंग कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया था।
मृतक धर्मेन्द्र के छोटे भाई जितेन्द्र की तहरीर पर थाना सिविल लाइन में आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज कर मंगलवार शाम उसे जेल भेज दिया था। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दोनों गवाहों चपरासी जितेंद्र मौर्य व कृष्ण प्रताप को कोर्ट में पेश कर धारा 164 के अन्तर्गत उनके बयान कलमबंद करा दिये हैं। इसके साथ ही उनको अपने घरों के लिए रवाना कर दिया है।

04:09 PM, 20-Mar-2024
खरखौदा में हाईवे पर हादसा
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर खेड़ा गांव से पहले ही मेरठ की ओर से जा रही एक कर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
02:35 PM, 20-Mar-2024
दुस्साहसिक: मेरठ के कलीना में व्यक्ति को जिंदा जलाने का प्रयास
रोहटा थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह कालीना गांव के जंगल में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक व्यक्ति को पहले जंगल में बंधक बनाया गया और आग लगाकर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। हालांकि ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस के जरिए गंभीर हालत में झुलसे व्यक्ति को पुलिस ने मेरठ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।01:42 PM, 20-Mar-2024
मुजफ्फरनगर में सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या, परिजनों ने मिल के बाहर दिया धरना
मुजफ्फरनगर जनपद के तितावी चीनी मिल के सिक्योरिटी गार्ड ने चीनी मिल के जीएम सहित तीन लोगों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। चीनी मिल के गेट पर परिजनों ने धरना दिया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है ।
बाबरी थाने के गांव गोगवान जलालपुर निवासी समय सिंह( 27) चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड था। उसने उत्पीड़न से परेशान होकर 18 मार्च को घर में फांसी लगा ली थी। परिजनों उसे मेरठ अस्पताल में उपचार दिला रहे थे। वहां उसकी मौत हो गई।
परिजन शव लेकर चीनी मिल के गेट पर जा पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। उन्होंने चीनी मिल के जी एम व उनके पीएसओ, सिक्योरिटी निरीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। सीओ फुगाना डॉ रवि शंकर ने बताया कि परिजनों से बातचीत की जा रही है।

12:25 PM, 20-Mar-2024
नगीना लोकसभा सीट से बसपा ने सुरेंद्र पाल सिंह के नाम पर लगाई मुहर
बहुजन समाज पार्टी हाईकमान ने नगीना लोकसभा सीट से सुरेंद्र पाल सिंह का टिकट फाइनल किया है। वह वकालत के पेशे में रहने के बाद राजनीति में आ गए थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में पुरकाजी विधानसभा से वह बसपा के प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:40 AM, 20-Mar-2024
त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलीला टीला निवासी अजय सागर ने त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी, उनके साथ विदित त्यागी व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।
11:05 AM, 20-Mar-2024
मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर में नामांकन प्रक्रिया शुरू
चुनावी बिगुल बजते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। मुजफ्फरनगर में आज से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई है। पहले दिन नामांकन की उम्मीद कम लगाई जा रही है। पुलिस ने चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई दी है।
सहारनपुर कलक्ट्रेट में आज से नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। कलक्ट्रेट पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। 27 मार्च तक नामांकन चलेंगे। इसी तरह बिजनौर में में भी नामांकन प्रक्रिया को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद है।

10:45 AM, 20-Mar-2024
परिषदीय स्कूलों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षाएं
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई है। बुधवार परिषदीय स्कूलों के कक्षा 4 से 8 तक के छात्रों का गणित और कला विषय का प्रश्न पत्र हुआ। परीक्षा के लिए स्कूलों में प्रश्न पत्र पहले ही पहुंचा दिए थे। मेरठ में विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने परीक्षा दी।08:19 AM, 20-Mar-2024
होली पर यात्रियों को घर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पहले से टिकट बुक न कराने वालों के लिए यात्रा आसान नहीं होगी। मेरठ को होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनों में आरक्षित सीटें पहले से बुक हैं। ऐसे में तत्काल टिकट का ही सहारा है, मगर तत्काल का कोटा भी काफी महंगा हो गया है।
होली पर्व 24 और 25 को दुल्हेंडी पर्व है। होली के कारण सभी ट्रेनें पहले से ही फुल हो चुकी हैं। रेलवे ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए करीब चार दर्जन होली स्पेशल ट्रेन चलाई हैं, मगर इनमें से एक भी ट्रेन मेरठ से होकर नहीं जाएगी। इसलिए मेरठ के यात्रियों को होली पर घर आने और बाद में वापस जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
मेरठ से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेन गोल्डन टेंपल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, योग एक्सप्रेस, अहमदाबाद मेल, उज्जैनी एक्सप्रेस, मदुरै एक्सप्रेस, कोच्चीवेली ऋषिकेश एक्सप्रेस, बांद्रा हरिद्वार एक्सप्रेस, लोकमान्य टर्मिनल हरिद्वार एसी स्पेशल सुपरफास्ट, नौचंदी एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें फुल चल रही हैं। होली के बाद 31 मार्च तक भी टिकट नहीं है।
गोल्डन टेंपल में स्लीपर की वेटिंग 175 तक, योगा एक्सप्रेस में 167 तक, अहमदाबाद मेल में 155 तक वेटिंग पहुंच गई है। मेरठ से मुंबई तक का थर्ड एसी का किराया 1675 है, जो तत्काल के कोटा में 2400 का मिल रहा है।