फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: शिवालिक जंगल से खैर के पेड़ काट ले गए तस्कर, रामपुर तिराहा कांड में CBI के विवेचक की गवाही

Fri, 29 Sep 2023 06:26 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Sep 2023 06:26 PM IST
खास बातें

West UP News Live : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ आएंगे। डिप्टी सीएम पश्चिम क्षेत्र के नगर निगम पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, मेरठ की प्रियंका गोस्वामी 20 किलोमीटर पैदल चाल में पदक हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
West UP News Live: Deputy CM Keshav Prasad Maurya will come to Meerut and read all updates of West UP
पेड़ काट ले गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:21 PM, 29-Sep-2023
बंद कमरे में मौखिक निरीक्षण कर वापस लौट गए विशेष सचिव

मेरठ में हस्तिनापुर कस्बे के राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र का शुक्रवार को निरीक्षण के लिए पशुपालन विभाग की विशेष सचिव एवं उपाध्यक्ष का कार्यक्रम किया गया था। निरीक्षण के लिए पहुंचे विशेष सचिव ने करीब दो घंटे तक राजकीय पशुधन कृषि प्रक्षेत्र के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। सभी जिम्मेदारियों को पूरा कर वापस लौट गए।
06:16 PM, 29-Sep-2023
रामपुर तिराहा कांड में हुई सीबीआई के विवेचक की गवाही

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई के विवेचक अजय कुमार की गवाही कराई गई। साक्ष्य पर जिरह के लिए छह अक्तूबर की तिथि तय की गई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने सुनवाई की।

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह,  उत्तराखंड़ संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि सरकार बनाम मिलाप सिंह और राधा मोहन की पत्रावलियों की सुनवाई हुई। सीबीआई के विवेचक अजय कुमार साक्ष्य के लिए अदालत में पेश हुए। उन्होंने अपनी गवाही दी। छह अक्तूबर को भी सीबीआई के विवेचक के साक्ष्य जारी रहेेंगे। बचाव पक्ष उनसे जिरह करेगा।

यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें  सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। 
विज्ञापन
06:15 PM, 29-Sep-2023
शिवालिक जंगल से खैर के 15 पेड़ काट ले गए तस्कर

सहारनपुर के बेहट में शिवालिक वन प्रभाग की बड़कला (बादशाहीबाग) रेंज क्षेत्र की करौंदी बीट के जंगल से तस्कर खैर के 15 पेड़ काटकर ले गये। इन बेशकीमती पेड़ों के कटान में दो वनकर्मियों की मिलीभगत की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर की गई है। 

पोर्टल पर की गई शिकायत में शिवालिक जंगल से सटे थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जानीपुर निवासी अहसान पुत्र मकसूद का कहना है, कि तस्करों द्वारा करौंदी बीट से काटे गए खैर के कीमती पेड़ों के कटान की वीडियो एवं फोटो उसके पास साक्ष्य के रूप में है। उसका कहना है, कि विभाग के मुंशी व चौकीदार की मिलीभगत से पेड़ काटे गए है।  उसकी सूचना पर पहुंचे वन दरोगा पान सिंह ने दोनों वनकर्मियों को मौके पर पकड़ भी लिया था, लेकिन तस्कर भाग निकले थे। शिकायतकर्ता का आरोप है, कि यदि ग्रामीण घर के लिए जंगल में लकड़ी बीनने जाते  है, तो उन्हें डराया धमकाया जाता है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है, जबकि तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाति और उन्हें जंगल में जाने के लिए खुली छूट दी गई है। उसने मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कत्था और चारकोल बनाने के काम आता है खैर
कत्था और चारकोल बनाने के अलावा आयुर्वेद में इस्तेमाल किए जाने वाले खैर की पेश कीमती लड़कियों पर तस्करों की नजर रहती है। शिवालिक जंगल में खैर बड़ी तादाद में है। इसका बाजार भाव पांच हजार रुपये से 10 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक है। यहीं कारण है, कि इस लकड़ी की तस्करी होती है।  
04:18 PM, 29-Sep-2023
मेरठ में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जिंझोखर गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत किया। वहीं, हमलावर पुलिस को देखकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने पर आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।
01:33 PM, 29-Sep-2023
मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ पहुंच चुके हैं। कार्यकर्ताओं ने होटल दोआब विलास में डिप्टी सीएम का जोरदार स्वागत किया।
11:28 AM, 29-Sep-2023
बुखार से पीड़ित युवक की मौत

बिजनौर में मंडावली के गांव शेखपुरा आलम निवासी 30 वर्षीय कुलदीप बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे मंडावली के डॉ. अमित के क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए थे। तबीयत खराब होने पर परिजन उसे बिजनौर अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। 

आक्रोशित युवक के परिजन शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंडावली के डॉ. अमित के क्लीनिक पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि मंडावली के डॉक्टर ने युवक की हालत खराब होने की जानकारी नहीं दी थी, जिस कारण युवक को बिजनौर ले जाने में देरी हुई। परिजनों का आरोप है कि मंडावली के चिकित्सक की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। परिजन कार्रवाई के लिए मंडावली थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:25 AM, 29-Sep-2023
युवक ने लगाया फायरिंग का आरोप, पुलिस कर रही इनकार

सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र के गांव की पिलखनी निवासी एक युवक ने चार युवकों पर गाली-गलौज करने व जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। युवक ने बताया कि एक आरोपी उसके गांव का और तीन आसपास के गांवों के है, जो ग्रामीणों के आने के बाद बाइकों पर बैठकर भाग निकले।
11:19 AM, 29-Sep-2023
एशियन गेम्स में पदक से चूकी प्रियंका गोस्वामी

चीन में आयोजित एशियन गेम्स में शुक्रवार सुबह मेरठ की प्रियंका गोस्वामी ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में प्रतिभाग किया। लेकिन प्रियंका पदक लेने में कामयाब नहीं हो सकी। प्रियंका ने 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में 5वां स्थान पर हासिल किया। बताया गया कि एक घंटा 43 मिनट सात सेकंड के समय के साथ प्रियंका ने दौड़ पूरी की। कॉमनवेल्थ गेम्स 2020 में प्रियंका देश को रजत पदक दिला चुकी हैं। प्रियंका के पिता मदनपाल गोस्वामी ने बताया कि प्रियंका ने अच्छा प्रदर्शन किया, उसका पदक तो आना चाहिए था। लेकिन खेलों में कुछ भी संभव है, आज हार है तो कल जीत भी है।
11:12 AM, 29-Sep-2023

West UP News Live: शिवालिक जंगल से खैर के पेड़ काट ले गए तस्कर, रामपुर तिराहा कांड में CBI के विवेचक की गवाही

आज मेरठ आएंगे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ में रहेंगे। वह यहां पश्चिम क्षेत्र के नगर निगम पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री सुबह 11:40 पर परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे दोआब विलास में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 1:40 पर वह सर्किट हाउस में जनपद के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद वह 2:55 पर परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे और यहां से गाजियाबाद हिंडन एयरपोर्ट रवाना होंगे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed