फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कच्ची शराब बनाने के दोषियों को चार-चार साल की सजा, बदमाशों ने प्रधान के भाई को मारी गोली

Sat, 16 Dec 2023 08:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Dec 2023 08:41 PM IST
खास बातें

मौसम में बदलाव के कारण हाईवे पर सुबह के समय कोहरा बढ़ने से वाहन चालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ के लिसाड़ीगेट में पुलिस ने हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन
West UP News Live: Dense fog, vehicles passed on the highway with lights on
अदालत। - फोटो : अमर उजाला।

लाइव अपडेट

08:34 PM, 16-Dec-2023
कच्ची शराब बनाने के दोषियों को चार-चार साल का कारावास

शामली जिले के थानाभवन थाना क्षेत्र में नहर पटरी पर कच्ची शराब के साथ पकड़े गए दो दोषियों को अदालत ने चार-चार साल कारावास की सजा सुनाई  है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-14 की पीठासीन अधिकारी रीमा मल्होत्रा ने फैसला सुनाया।

सहायक शासकीय अधिवक्ता किरणपाल कश्यप ने बताया कि 21 जून 2012 को थानाभवन पुलिस ने नोरंगपुर गांव में नहर पुल के पास कच्ची शराब निकालने की सूचना पर छापामारी की थी। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़कर एक ड्रम, एक पतीला, एक पाइप, 100 लीटर कच्ची शराब और अन्य उपकरण बरामद किए। पकड़े गए आरोपी झिंझाना थाना क्षेत्र के मस्तगढ़ गांव निवासी कृष्ण और बुद्धू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-14 में हुई। अदालत में दोनों पर दोष सिद्ध हुआ। दोनों को आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) में दो-दो साल के कारावास और चार-चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। अर्थदंड नहीं देने पर दो-दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
07:54 PM, 16-Dec-2023
हादसे में युवक की मौत, मचा कोहराम

मेरठ के रोहटा क्षेत्र में शनिवार को एक हादसा हो गया। चिरौड़ी, थाना दौराला जिला मेरठ निवासी भूषण पुत्र जयचंद (32) शनिवार को अपनी बाइक पर सवार हो कैथवाड़ी से किनोनी जा रहा था। इस दौरान जब वह किनोनी मिल के गन्ना कार्यालय के सामने पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गन्ने से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉले के नीचे आ गई, जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
05:29 PM, 16-Dec-2023
चोरों ने जेवरात और नगदी चोरी की

मोहल्ला हीरालाल पुरानी चुंगी के पास स्थित मकान का ताला तोड़कर चोरों ने घर में रखे दो लाख 15 हजार रुपये व 10 तोले सोने के जेवरात चोरी कर लिए। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। महिला का कहना है कि वह मकान का ताला लगाकर मवाना में ही अपने मायके गई थी। 
05:07 PM, 16-Dec-2023
बदमाशों ने प्रधान के भाई को मारी गोली

मेरठ के जानीखुर्द में बागपत रोड स्थित डालूहेड़ा गौशाला के सामने डालूहेड़ा के वर्तमान प्रधान सेंसरपाल के भाई मिंटू को बदमाशों ने गोली मार दी। मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया है।
04:04 PM, 16-Dec-2023

अवैध निर्माण की तोड़ने गई एमडीए की टीम से अभद्रता

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के सरधना रोड स्थित एक अवैध निर्माण की तोड़ने गई एमडीए की टीम के साथ आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने जमकर बदतमीजी की। वहीं मारपीट पर उतारू हो गए। एमडीए के जेई ने पांच लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की तैयारी कर रही है।
04:02 PM, 16-Dec-2023
मेरठ के परतापुर क्षेत्र में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार दोपहर उसका शव पंखे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा शिवम नाम का छात्र बिहार का रहने वाला था। कॉलेज में उपस्थिति और हॉस्टल फीस को लेकर उसे उस पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही थी, जिससे वह परेशान था। अभी पुलिस मौके पर है और जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:05 PM, 16-Dec-2023
मेरठ एसटीएफ ने लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ गुरुवार रात को लिसाड़ी गेट फतेहउल्लापुर रोड न्यू लक्खीपुरा गली नंबर 24 में छापा मारकर अवैध पिस्टल बनाने की फैक्ट्ररी का भंडाफोड़ किया।

एसटीएफ के एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस दौरान तौसीफ़ (55) और उसके बेटे मईनुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो पिस्टल, चार मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण, स्कूटी और दो मोबाइल बरामद किए। 

लोकसभा चुनाव को लेकर मिला था पिस्टल बनाने का ऑर्डर
पूछताछ करने पर तौसीफ़ ने बताया कि एक वर्ष से पिस्टल बनाकर तैयार कर रहा है। बेटे मईनुद्दीन व्हाट्एसप के जरिए डीलरों को पिस्टल के फोटो भेज देता है। पिस्टल तीस से चालीस हजार रुपये में बेची जा रही थी।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर पिस्टल बनाने का आर्डर मिला था। पुलिस उन तीनों डीलरों की तलाश में जुट गई है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि एसटीएफ व पुलिस टीम ने हथियार तैयार करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
01:45 PM, 16-Dec-2023

West UP News Live: कच्ची शराब बनाने के दोषियों को चार-चार साल की सजा, बदमाशों ने प्रधान के भाई को मारी गोली

मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले शनिवार की सुबह घना कोहरा छाया। सुबह आंख खुली तो उन्हें घना कोहरा छाया मिला। सीजन में दूसरी  बार घना कोहरा छाया। कोहरा छाने के कारण दिल्ली देहरादून हाईवे पर लाइट जलाकर वाहनों को गुजरना पड़ा। हवाओ के चलने से शीतलहर का भी अहसास बढ़ा।

मौसम वैज्ञानिक पहले से ही 18 दिसंबर से ठंड बढ़ने के आसार जता चुके हैं। तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रात का तापमान लुढ़कर 5 डिग्री के आस पास चल रहा है, जबकि आज दिन का पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना बनी हुई है।

कोहरे का असर इतना ज्यादा था कि सुबह हाईवे पर विजिबिलिटी शून्य हो रही थी। शहर की अपेक्षा देहात में थोड़ा कोहरा ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में कोहरे का असर के साथ सर्दी का सर्दी और तेज दिखाई देगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed