Hindi News
›
Live
›
Uttar Pradesh
›
Meerut News
›
West UP News Live: Big revelation in Sunita murder case, accident due to cow collision in Sardhana, two dead
West UP News Live: सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सरधना में गोवंश की टक्कर से हादसा, दो की माैत
{"_id":"667d01df651d07234f03bcfa","slug":"west-up-news-live-big-revelation-in-sunita-murder-case-accident-due-to-cow-collision-in-sardhana-two-dead-2024-06-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सरधना में गोवंश की टक्कर से हादसा, दो की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों से वार्ता करते एसएसपी विपिन ताडा
- फोटो : अमर उजाला
आईपीएस डॉ. विपिन ताडा ने बुधवार शाम मेरठ के एसएसपी का चार्ज संभाल लिया। सर्किट हाउस में चार्ज लेने के बाद उन्होंने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसपी देहात कमलेश बहादुर, एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा और एसपी क्राइम अनित कुमार के साथ बैठक की। गुरुवार रात को वह सभी सीओ और थाना प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं, दोपहर को निर्वतमान एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का विदाई समारोह किया गया। शाम को उन्होंने सहारनपुर के एसएसपी का चार्ज संभाल लिया।
11:28 AM, 27-Jun-2024
बिनौली रोड पर हर्रा के पास आवारा गोवंश की टक्कर से टाटा ऐश गाड़ी पलटी। गाड़ी में सवार हरिद्वार गंगा स्नान करने के बाद बागपत लौट रहे थे। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। म्रतक सावित्री (47)पत्नी सतीश प्रजापति व संतोष (60) पत्नी लक्ष्मण कश्यप निवासी जीवाना थाना बिनौली जनपद बागपत है।
विज्ञापन
11:18 AM, 27-Jun-2024
West UP News Live: सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सरधना में गोवंश की टक्कर से हादसा, दो की माैत
मेरठ के ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में हुए सुनीता मिश्रा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सुनीता की हत्या किसी गैर ने नहीं बल्कि उसके छोटे भाई दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड उपेंद्र मिश्रा ने की थी। हत्या के बाद उपेंद्र ने घर में रखे लाखों रुपये और जेवरात लूटे। इसके बाद वह बस से दिल्ली चला गया। पुलिस ने हत्यारोपी के पास से लूटी गई रकम और जेवरात बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।