फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: बिजनाैर में हादसा, 10 शिव भक्त घायल, मेरठ में पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

Fri, 16 Aug 2024 02:48 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 16 Aug 2024 02:48 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में दस से ज्यादा शिवभक्त घायल हो गए। वहीं मेरठ में आज चिकित्सक एक बजे तक हड़ताल रखेंगे। पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें।

विज्ञापन
West UP News Live: Accident in Bijnor, many Shiv devotees injured, doctors strike in Meerut today
बिजनाैर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:47 PM, 16-Aug-2024
मेरठ की मवाना तहसील में आसाराम निवासी नसरपुर की शिकायत पर एंटी करप्शन ने लेखपाल लोकेश शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को थाने ले गई है। जहां उससे पूछताछ की जाएगाी।
08:48 AM, 16-Aug-2024

मेरठ में आज दोपहर एक बजे तक बंद रहेंगे चिकित्सकों के क्लिनिक

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार के विरोध में आईएमए के चिकित्सक आज दोपहर एक बजे तक अपने क्लिनिक बंद रखेंगे। इस बीच ओपीडी कार्य स्थगित रहेगा, लेकिन मरीजों की परेशानियों को देखते हुए सभी प्रकार आपातकालीनी सेवाएं सुचारू रहेंगी। आईएमए अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने बताया कि बुधवार शाम आईएमए मेरठ शाखा की आपातकालीन ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
08:38 AM, 16-Aug-2024

बागपत के युवक का शव पेड़ से लटका मिला

मेरठ के जानी थानाक्षेत्र के गांव टिमटिमा के एक बाग में गुरुवार शाम बागपत के सिंघावली निवासी नाजिम(25) का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक मेरठ में बिरयानी की दुकान करता था।
08:33 AM, 16-Aug-2024

West UP News Live: बिजनाैर में हादसा, 10 शिव भक्त घायल, मेरठ में पांच हजार की रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में  स्योहारा थाना क्षेत्र में आज सुबह चार बजे कस्बे की मेंन रोड पर निर्माणाधीन डिवाइडर से 34 शिव भक्तों का वाहन टकरा गया जिसमें लगभग दस लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पाँव फूल गये। एसपी पूर्वी व सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को सीएचसी भिजवाया। गंभीर घायल युवकों को हायर सेंटर भेज दिया गया। घटना का मुख्य कारण डिवाइडर पर रिफ्लेकटर का न होना समझा जा रहा हैं। घटना के समय डीसीएम में लगभग 100 लीटर डीजल व आधा दर्जन गैस सिलेंडर भी मौजूद थे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed