West UP News Live: पिता की माैत, बड़े भाई पर हत्या का आरोप, सहारनपुर में तेंदुए के हमले में दो घायल
{"_id":"6685066479b53570fa0ede31","slug":"west-up-news-live-a-robbery-was-staged-to-avoid-paying-the-loan-amount-2024-07-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"West UP News Live: पिता की माैत, बड़े भाई पर हत्या का आरोप, सहारनपुर में तेंदुए के हमले में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 03 Jul 2024 06:27 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:02 PM, 03-Jul-2024
बहसूमा थानाक्षेत्र के गांव रामराज के मोहल्ला बुद्धनगर निवासी शख्स की अस्पताल में उपचार के दाैरान माैत हो गई। मृतक के छोटे बेटे ने बड़े भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। बताया गया कि संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाने की तैयारी में है।
रामराज के मोहल्ला बुध नगर निवासी बड़ा भाई नीटू बुधवार सुबह 11:00 बजे बीमार पिता राज सिंह का मेरठ स्थित मेडिकल में इलाज कराने के लिए ले गया था। जहां पर इलाज के दौरान 2:30 बजे राज सिंह 59 वर्ष पुत्र बंसी की मौत हो गई। इसी दौरान छोटे भाई कालू ने पिता की संपत्ति नाम कराने का आरोप लगाया है। मृतक पिता के शव को लेकर बड़ा भाई गांव जा रहा था। रास्ते में 5.30 बजे पुलिस ने फिरोजपुर मंदिर के पास वैन को रुकवा लिया। पुलिस में परिजनों में आपस में वार्ता चल रही है।
05:52 PM, 03-Jul-2024
जयभीमनगर से तीन बच्चे लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
मेरठ के भावनपुर थानाक्षेत्र के जयभीम नगर निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र सुखवीर जाटव अपनी पत्नी मगन देवी व अन्य परिजनों के साथ थाने पहुंचे। जहां उसने अपने बेटे मयंक(13) ओर पड़ोस मे रहने वाले विराट शर्मा(12) पुत्र विशाल शर्मा साल बिजेंद्र(15) पुत्र अंशुमन मंगलवार की शाम 5 बजे घर जे बाहर से खेलते हुए संदिग्ध प्रस्थिति मे गायब हो गए।
वहीं परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर रिपोट दर्ज कराई है। लापता मयंक ओर विराट के परिजन थाने पहुंचे वही बिजेंद्र के परिजनों ने थाने पर कोई तहरीर नही दी है। वहीं पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक करने मे जुटी है।
वहीं परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने पर रिपोट दर्ज कराई है। लापता मयंक ओर विराट के परिजन थाने पहुंचे वही बिजेंद्र के परिजनों ने थाने पर कोई तहरीर नही दी है। वहीं पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक करने मे जुटी है।
विज्ञापन
05:52 PM, 03-Jul-2024
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास
मुजफ्फरनगर जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव में छह साल पहले किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई। विशेष न्यायालय पॉक्सो संख्या-दो के पीठासीन अधिकारी ने फैसला सुनाया।पीड़िता के पिता ने 18 जुलाई 2018 को आरोपी जाबिद उर्फ जावेद के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तीन अगस्त 2018 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो अक्तूबर 2018 को आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई।
विशेष लोक अभियोजक विनय कुमार अरोरा और दीपक गौतम ने बताया कि मामले की सुनवाई न्यायालय पॉक्सो कोर्ट-02 में हुई। अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य पेश किए, जिस पर आरोपी जाबिद उर्फ जावेद पर दोष सिद्ध हुआ। अदालत ने दोषी को धारा 363, 366, 376 और 5/96 पॉक्सो अधिनियम में 20 वर्ष कठोर कारावास और17 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
05:51 PM, 03-Jul-2024
सहारनपुर जनपद के नकुड़ कोतवाली के अंतर्गत टिटौली गांव में घर में खेल रहे बच्चे को तेंदुए ने उठा लिया। इसी दौरान एक व्यक्ति उसे बचाने आया तो तेंदुए ने दोनों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है।
05:50 PM, 03-Jul-2024
कुख्यात सुशील मूंछ का बेटा विक्की गिरफ्तार
देवबंद में नौ वर्ष पूर्व लाईसेंसी पिस्टल चोरी होने के मामले में पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। वह पिछले लंबे समय से वांछित चल रहा था। पुलिस ने विक्की को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव निवासी ललित त्यागी ने 23 जुलाई 2015 को तहरीर देकर लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी होने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। मगर कई सालों तक चोरी हुई रिवाल्वर का कोई सुराग नहीं लगा था।
विवेचना के दौरान विक्की का नाम प्रकाश में आया था। 3 जनवरी 2023 को जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके पास से चोरी हुई रिवाल्वर बरामद हुई थी।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने थाना रतनपुरी में विवेक उर्फ विक्की के खिलाफ धारा 3\ 25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व धारा 82 के आदेश जारी कर दिए थे। देवबंद पुलिस ने मंगलवार को विक्की को मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी स्थित गांव मथेडी से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायाकि हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
01:50 PM, 03-Jul-2024
सड़क हादसे में सिपाही की माैत
बुधवार अल सुबह मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर अरनावली गांव के सामने मेरठ महिला थाने में तैनात एक सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया रोहटा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। वहीं सिपाही की कर में टक्कर मारने वाले मिट्टी के डंपर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:25 PM, 03-Jul-2024
पिस्टल से डराकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास
मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी युवती ने चार आरोपियों पर घर में घुसकर पिस्टल से डराकर छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़िता अपनी मां के साथ एसएसपी दफ्तर पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
लोहिया नगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती ने बताया कि बीते शनिवार को शॉपिंग करने के लिए बाजार गए हुए थे। इसी दौरान मकान के ही निकट रहने वाले चार आरोपी दीवार कूदकर उसके घर में घुस गए और हथियार के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी पीड़िता को हत्या की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा का कहना है कि सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिया है।

12:52 PM, 03-Jul-2024
West UP News Live: पिता की माैत, बड़े भाई पर हत्या का आरोप, सहारनपुर में तेंदुए के हमले में दो घायल
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन-दहाड़े 2 लाख 90 हजार रुपये लूट की सूचना पर थाना प्रभारी से लेकर एसपी देहात तक दौड़ पड़े। वायरलेस पर बदमाशों को पकड़ने के लिए मेसेज जारी हो गया। तीन घंटे बाद जांच में सामने आया कि मेदपुर गांव के दो पशु व्यापारियों ने उधार की रकम देने से बचने के लिए लूट का फर्जी नाटक रच दिया। झूठी सूचना देने के मामले में पुलिस दोनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी पशु व्यापारी मोमिन ने मंगलवार दोपहर पुलिस को सूचना दी कि वह गांव के आरिफ के साथ अपनी ससुराल लालकुर्ती के तोपखाना से दो लाख 90 हजार रुपये लेकर गांव जा रहे थे।
मेदपुर गांव से पहले आम के बाग के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनको रोक लिया। कैश लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर एसपी देहात कमलेश बहादुर, सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला और भावनपुर थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे। एक टीम बदमाशों की तलाश में भेजी गई। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने दोनों युवकों से बात की तो उनके बयानों में अंतर मिला।
पुलिस ने दोनों से काफी देर तक पूछताछ की तो उनका झूठ सामने आ गया। उन्होंने बताया कि गांव के रहने वाले शानू से उन्होंने दो लाख 90 हजार रुपये उधार लिए थे। देनदारी से बचने के लिए उन्होंने लूट का नाटक रचा था।
उन्होंने योजना बनाई थी कि लूट की फर्जी कहानी गढ़ने के बाद शानू को पैसे नहीं देने पड़ेंगे। एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि दोनों ने कुबूल कर लिया है कि उन्होंने पुलिस को लूट की झूठी सूचना दी।