फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजा खबरें: महिला ने खुद के बारे में सुना कुछ ऐसा, पैरों तले खिसक गई जमीन, राज्यपाल ने छात्रों को दिए मेडल

Fri, 16 Dec 2022 06:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Dec 2022 06:14 PM IST
खास बातें

UP News : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे का आज मेरठ में दूसरा दिन है। राज्यपाल आज कृषि विवि में छात्र-छात्राओं को डिग्रियां और मेडल देने पहुंचीं हैं। उधर, बागपत में एक मासूम बच्चा लापता हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस अफसर जुटे हैं। यहां आपको पश्चिमी यूपी की पल-पल खबरों का सबसे पहले अपडेट मिलेगा-

विज्ञापन
Read have all news of West UP and a child baby missing in Baghpat city
पीड़ित पति-पत्नी। - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:06 PM, 16-Dec-2022
चीनी मिल के विस्तारीकरण को लेकर किसानों ने दिया धरना

किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद के विस्तारीकरण की मांग को लेकर किसानों ने मेल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने पूर्व में प्रशासन को धरना-प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया था।

भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह और ब्लॉक अध्यक्ष कुलबीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और किसानों ने नजीबाबाद चीनी मिल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बलराम सिंह का कहना था कि पांच वर्ष पूर्व नजीबाबाद दौरे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी आदित्य नाथ ने नजीबाबाद चीनी मिल के विस्तारीकरण का आश्वासन किसानों को दिया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। 

भाजपा के जिलाध्यक्ष, बिजनौर विधायक भी किसानों को चीनी मिल के विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू कराने का आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मिल की पेराई क्षमता कम होने के कारण किसानों के खेतों में गन्ना खड़ा रहता है और किसानों को मजबूरन कोल्हुओं पर गन्ना बेचना पड़ता है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। 
06:02 PM, 16-Dec-2022
मेरठ में नगर निगम के अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप
मेरठ में नगर निगम के वार्ड नंबर-84 के अहमद नगर स्थित गली नंबर-13 में नगर निगम द्वारा सड़क व नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा करते हुए नगर निगम के अधिकारी पर मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। आरोप है कि करीब तीन महीने से सड़क निर्माण व नाली निर्माण किया जा रहा है, जिसमें नगर निगम अधिकारी की मिलीभगत से ठेकेदार मनमानी से कार्य करा रहा है। लोगों का आरोप है कि रोड़ी की जगह मलवे का भराओ करके सड़क निर्माण में टाइल्स बिछाई जा रही है। 
विज्ञापन
05:58 PM, 16-Dec-2022
मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर स्थित समसपुर गांव के पास आगे पीछे चल रही रोडवेज बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार चार यात्री घायल हुए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से हस्तिनापुर सीएचसी भिजवाया।
05:05 PM, 16-Dec-2022
Meerut News: जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ में पीएल शर्मा जिला अस्पताल में पुरुष टॉयलेट के अंदर एक नवजात का शव पड़ा मिला। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलने पर थाना दिल्ली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
04:32 PM, 16-Dec-2022
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संसद में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध की मांग की
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने शुक्रवार को लोकसभा के शून्यकाल में चाइनीज मांझे के मुद्दे को उठाया। इसी प्रकार के हानिकारक मांझे के भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने और इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही किये जाने की मांग की। 



सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि यह मांझा जानलेवा होने के साथ ही साथ जहरीले व नॉन बायोडिग्रेडेबल संगठकों से निर्मित होने के कारण पर्यावरणीय दृष्टि से भी अत्यंत हानिकारक है। कुछ प्रदेशों जैसे गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के अंतर्गत चाइनीज मांझा की बिक्री व उपयोग प्रतिबंधित किया हुआ है। 

इस प्रतिबंध के बावजूद मांझे से हो रही दुर्घटनाओं पर प्रभावकारी रोक नहीं लग पाई है। दुर्घटना होने पर मांझा प्रयोग करने वाले व्यक्ति को पहचानना एवं पकड़ना मुश्किल होता है और मांझा बेचने वाले के विरुद्ध कार्यवाही का कोई सख्त प्रावधान नहीं होने के कारण इस मांझे के विक्रेता कानूनी दायरे से बाहर चले जाते हैं। 

सांसद ने कहा कि चाइनीज मांझे के कारण निरंतर दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मांझे की चपेट में आने वाले टू-व्हीलर पर चलने वाले व्यक्तियों की गर्दन कट जाती है। यह मांझा विद्युत का सुचालक होने के कारण हाईटेंशन तारों को छूता हुआ राह चलते व्यक्तियों को झुलसा देता है। इन कारणों से प्रत्येक वर्ष अनेक व्यक्ति विशेष कर बच्चे घायल हो रहे हैं और कई की मौत हो चुकी हैं।  उन्होंने सभापति के माध्यम से सरकार से अनुरोध किया की उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पर्यावरण एवं जीवन के लिए खतरनाक चाइनीज मांझा अथवा इसी प्रकार के हानिकारक मांझे के भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगाया जाए। इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करना सुनिश्चित किया जाए।
04:21 PM, 16-Dec-2022

बंदरों ने किया हमला, छत से गिरकर मौत

मुजफ्फरनगर में शाहपुर कस्बे के मोहल्ला गोकलपुर में कपड़े सुखाने गई एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे वह छत से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई।
 
कस्बे के मोहल्ला गोकलपुर निवासी गोपाल की 35 वर्षीय पत्नी ममता दोपहर के समय छत पर कपड़े सुखाने गई थी। जब वह कपड़े सुखा रही थी तभी अचानक बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे बचने के लिए वह भागी तो छत से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।

वहीं जिला मुख्यालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:05 PM, 16-Dec-2022

अजीब मामला: महिला ने खुद के बारे में सुना कुछ ऐसा, पैरों तले खिसक गई जमीन

बिजनौर में एक महिला ने खुद के बारे में कुछ ऐसा सुना की उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अब वह दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। 

ये है मामला
हल्का लेखपाल ने एक महिला को अपनी रिपोर्ट में मृत घोषित किया है, जबकि महिला जीवित है। अब महिला खुद को जीवित बताने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हैं। उधर, महिला के पति ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। अब मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

03:34 PM, 16-Dec-2022

Shamli: गठवाला खाप चौधरी और परिजनों पर मुकदमा दर्ज, बहू ने लगाया ये गंभीर आरोप
शामली में गठवाला खाप के चौधरी और भाकियू अराजनैतिक संगठन के संरक्षक राजेंद्र सिंह व उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई है। राजेंद्र सिंह की पुत्रवधू ने दहेज में स्कॉर्पियो कार के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। 

02:47 PM, 16-Dec-2022
अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से मांगी माफी, किसी तरह शांत हुआ मामला

बिजनौर के धामपुर में मुरादाबाद सिंचाई विभाग में कार्यरत अवर अभियंता कमलेश कुमार व एसडीओ प्रतीक सिन्हा की ओर से एक किसान के ट्रैक्टर की चॉबी निकालने और उसे जेल भिजवाने की धमकी दिए जाने से भाकियू कार्यकर्ता नाराज हो गए। कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार देर रात अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के कार्यालय परिसर में जाकर जमकर हंगामा किया। जब तक दोनों अधिकारियों ने किसानों के बीच में आकर माफी नहीं मांगी। तब तक हंगामा जारी रहा। 

तहसील अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्तपतिवार को तहसील में मासिक पंचायत चल रही थी। इस दौरान क्षेत्र के गांव भिक्कावाला के एक किसान ने आरोप लगाया कि जब वह नहर के पानी से ट्रैक्टर द्वारा फसलों की सिंचाई कर रहा था। तब सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उसके ट्रैक्टर की चाॉबी निकाल ली और रिपोर्ट दर्ज कराकर जेल भिजवाने की धमकी दी। किसान की व्यथा को सुन कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। 

इसके बाद कार्यकर्ता मासिक पंचायत को संपन्न करने के बाद धामपुर के सिंचाई विभाग में पहुंचे और देर रात तक हंगामा किया। चेताया कि जब तक आरोपी विभाग के दोनों अधिकारियों को यहां से हटाकर कार्रवाई नहीं होती है। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं किसानों ने मांग को पूरी करने को लेकर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दे डाली। जिससे विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 

वहीं अधिकारियों की ओर से देर रात दोनों अधिकारियों को कार्यकर्ताओं के बीच लाया गया। इस दौरान अधिकारियों के पहुंचने पर दोनों ओर से नोकझोंक हुई। एआईडी के एसडीओ धनंजय सिंह के हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। बाद में अधिकारियों की ओर से माफी मांग कर किसी तरह से विवाद को खत्म किया। मामले के खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान तो वैसे ही सरकार की नीतियों से दुखी है। किसानों का किसी भी दशा में उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।  

उधर, अधिकारियों ने लगे आरोपों को गलत बताया। कहा कि बड़ी नहर से पानी निकाल सिंचाई करने पर रोक है। भविष्य में ऐसा न हो। 
02:38 PM, 16-Dec-2022
स्कूल की टाटा मैजिक पलटी, चालक समेत बच्चे हुए चोटिल

मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। यहां क्रॉउन कान्वेंट स्कूल की बस का चालक मनोज विद्यार्थियों को लेकर स्कूल आ रहा था। बताया गया कि गाड़ी में गांव बिटावदा व बडकता के छात्र-छात्राएं सवार थे।

वहीं सुबह करीब 9:15 बजे कस्बे के योगपुरा मंदिर के पास बच्चों की टाटा मैजिक कैंटर से टकरा गई। इस घटना में चालक मनोज सहित करीब एक दर्जन बच्चों को चोटें आईं। चालक सहित बच्चों को कस्बे के निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। इस घटना में विराट, सुहानी, आरव, शुभम, आवेश, वर्णित व शानवी हल्की फुल्की चोट लगने से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की छुट्टी कर दी गई।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed