फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meerut News Live: वेस्ट यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, युवक ने लगाया पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

Thu, 01 Feb 2024 07:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Feb 2024 07:50 PM IST
खास बातें

आज केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।इसे लेकर हर वर्ग के लिए कुछ बेहतर होने की लोग उम्मीदें लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Meerut News Live: Union Budget presented today, Magistrate investigation into Bilal killed in encounter
सहारनपुर में ओलावृष्टि - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

07:49 PM, 01-Feb-2024
युवक ने लगाया पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

शामली के कांधला में एक व्यक्ति ने दबंगों पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पांच लाख नहीं देने पर बच्चों के अपहरण की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला रुपयों के लेनदेन का निकला।

नगर के मौहल्ला खैल निवासी आस मोहम्मद पुत्र शमशुदीन कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। गुरुवार को डीएम शामली से मिलकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मोहल्ला खैल निवासी एक व्यक्ति आये दिन अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे पांच लाख की रंगदारी मांगता है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है कि यदि तुमने पांच लाख रुपये नहीं दिए तो उसके बच्चे का अपहरण कर लिया जाएगा। आरोप है कि आरोपी पीड़ित की गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी के साथ छेड़छानी भी करता है और जबरदस्ती करने का प्रयास करता है। पीड़ित ने डीएम से कार्रवाई की मांग की। रंगदारी की सूचना से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी परविंदर कुमार ने बताया कि मामले की जांच में पता चला कि आस मौ. का विपक्षी पर 40 हजार रुपये का लेनदेन है। जिसमें दोनों के बीच बाद में समझौता हो गया। रंगदारी का आरोप गलत है। पीड़ित ने कार्रवाई से भी इनकार कर दिया।
01:26 PM, 01-Feb-2024

सहारनपुर में साढौली कदीम में ओलावृष्टि

रिकॉर्ड तोड़ सर्दी के साथ जनवरी माह की विदाई बारिश के साथ हुई। बुधवार की दोपहर शुरू हुई रिमझिम देर शाम तक रुक-रुक कर चलती रही। बारिश 2 मिमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया।

बागपत में बारिश के कारण शहर व देहात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। गुरुवार को भी मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में सुबह से ही बारिश होती रही। मेरठ में जहां दोपहर को मौसम साफ हुआ वहीं सहारनपुर में साढौली कदीम में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
01:25 PM, 01-Feb-2024

बिजनौर पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी हुआ घायल

बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों से कर मोबाइल नगदी अवैध हथियार बरामद किए। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल हुए बदमाशों ने कामराजपुर में लूट की घटना को भी अंजाम दिया था।

बिजलीघर पर गिरी आकाशीय बिजली, शहर की आपूर्ति ठप
बिजनौर में खराब मौसम के चलते बीती रात बुखारा बिजलीघर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजलीघर पर आकाशीय बिजली गिरने से बिजलीघर में तकनीकी कमी आ गई। इस कारण देर रात्रि से ही आधे शहर की आपूर्तिप ठप हो गई। आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
10:30 AM, 01-Feb-2024

मुजफ्फरनगर में बरातियों में झगड़ा, गोली लगने से एक घायल

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर क्षेत्र में किंग्स विला होटल में बरातियों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान एक बराती गोली लगने से घायल है। पुलिस जांच में जुटी है।

गाजियाबाद के वसुंधरा से बरात आई थी। बुधवार रात करीब डेढ़ बजे बरातियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद फायरिंग हुई, जिसमें बराती निखिल तिवारी गोली लगने से घायल हो गया। बरातियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर ने बताया कि बराती मूल रूप से मुजफ्फरनगर की जाट कॉलोनी के रहने वाले हैं और वसुंधरा में रह रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज ली गई है।
10:05 AM, 01-Feb-2024

मांस की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस पर पथराव, तीन पुलिसकर्मी घायल

मेरठ के लिसाडीगेट के समर गार्डन इलाके में एक घर में मांस की सूचना पर दबिश को पहुंची पुलिस वालों से घर में मौजूद महिला व पुरूषों ने पथराव कर दिया। पथराव इतना जबरदस्त था कि पुलिस वालों को खुद को बचाना मुश्किल हो गया। तीन पुलिस वाले पथराव में चोटिल हो गए।

पुलिस के मुताबिक समर गार्डन स्थित एक मकान में मीट तस्कर द्वारा किठौर से मांस लाए जाने की सूचना मिली थी। चौकी समर गार्डन से कुछ पुलिस वाले दबिश को पहुंचे। महिलाओं व पुरूषों ने पुलिस वालों को घेर लिया और पथराव कर दिया। पुलिस वालों को वहां से भागना पड़ा। पथराव में तीन पुलिस वालों को चोटें आई। पुलिस पर पथराव की सूचना जैसे ही फ्लैश हुई आला अफसरों में हड़कंप मच गया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह व सीओ कोतवाली अलावा कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गए। जिस मकान पर दबिश दी गयी बताया गया है कि पुलिस ने वहां से बीस किला मीट भी बरामद किया है। घायल पुलिस वालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, एसपी सिटी ने बताया कि समर गार्डन चौकी इंचार्ज अजय शुक्ला की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 

11:44 PM, 31-Jan-2024

भ्रष्टाचार के आरोप में तीन दोषमुक्त 

मेरठ न्यायालय विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट संख्या दो मेरठ पवन कुमार शुक्ला ने भ्रष्टाचार के आरोप में तीन आरोपियों गुरचरण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, मोहन सिंह पुत्र कुंजीलाल व मनोज कुमार गौतम पुत्र रमेश चंद निवासी ग्रेटर नोएडा को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त किया।

आरोपियों के अधिवक्ता श्रेय भारद्वाज ने बताया कि वादी मुकदमा कंवर सिंह ने थाना बिसरख जिला गौतमबुद्ध नगर में 13 सितंबर 2011 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एसएससी की परीक्षा में चिकित्सीय जांच नोएडा में चल रही थी। इसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा अभ्यर्थियों से पैसा लेकर भर्ती करने बात चल रही थी। इस दौरान उम्मीदवार सदन सिंह, पवन पाल ने बोर्ड के अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि आरोपियों ने भर्ती कराने के नाम पर उनसे व उनके साथियों से पैसे लिए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। आरोपियों के अधिवक्ता ने न्यायालय में बताया कि मुलजिमों को मुकदमे में झूठा फंसाया जा रहा है और उनके बेगुनाह होने के साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनकर तथा पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्य को देखते हुए आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:36 PM, 31-Jan-2024

Meerut News Live: वेस्ट यूपी में बारिश से बढ़ी ठंड, युवक ने लगाया पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

मेरठ की महिलाओं का मानना है कि अंतरिम बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को महंगाई पर काबू पाने की कवायद करनी चााहिए। उनका कहना है कि रसोई से लेकर होम लोन तक महंगाई का असर है और इससे घर का बजट बिगड़ गया है।

रसोई में प्रयोग होने वाली वस्तुओं के दाम घटाएं
सदर निवासी रीना सिंघल ने कहा कि बजट में रसोई में उपयोग होने वाली वस्तुओं के दाम घटाए जाने चाहिए। इस समय महंगाई की वजह से सभी के घरों का बजट बिगड़़ा हुआ है।

होम लाेन पर ब्याज दर घटे
आशा त्यागी का कहना है कि सपनों का घर खरीदने के लिए लोग कर्ज लेते हैं। आमदनी बढ़ती नहीं है और महंगाई बेकाबू हाेती जा रही है। ऐसे में ब्याज दरों को कम करना चाहिए।

महंगाई ने बिगाड़ा घर का बजट
प्रतिभा कोठारी का कहना है कि एक साल से लगातार बढ़ रही महंगाई ने घर का बजट बिगाड़ रखा है। राशन का खर्च दस हजार से बढ़कर अब 15 हजार हो गया है। महंगाई पर लगाम लगनी बेहद जरूरी है।

महिलाओं को मिले टैक्स में छूट
अनुभूति चौहान का कहना है कि टैक्स में महिलाओं को और छूट दी जानी चाहिए ताकि वे अपने रोजगार को बढ़ा सकें। इससे खुद का रोजगार करने के लिए महिलाएं अधिक संख्या में आगे आ सकेंगी।

शिक्षकों के टैक्स स्लैब में मिले छूट
प्राइवेट स्कूल शिक्षिका चारू का कहना है कि शिक्षकों को बजट से काफी उम्मीद है। लंबे समय से आयकर में बदलाव नहीं हुआ है। शिक्षकों को टैक्स स्लैब में भी छूट मिले।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed