Meerut News Live: UP महिला टीम की कमान फिर एथलीट पारुल चौधरी के हाथ, पारा 38 डिग्री के पास, अभी बढ़ेगी गर्मी
{"_id":"6481596a29d27907c005b108","slug":"meerut-news-live-the-command-of-up-womens-team-again-in-athlete-parul-chaudhary-hands-2023-06-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: UP महिला टीम की कमान फिर एथलीट पारुल चौधरी के हाथ, पारा 38 डिग्री के पास, अभी बढ़ेगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 08 Jun 2023 07:00 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 08 Jun 2023 07:00 PM IST
खास बातें
62वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए यूपी की टीम का चयन हो गया है। मेरठ के 12 खिलाड़ी चुने गए हैं।
विज्ञापन
पारुल चौधरी
- फोटो : social media
लाइव अपडेट
06:46 PM, 08-Jun-2023
दो चिकित्सकों सहित छह स्वास्थ्यकर्मियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
बिजनौर में सीजेएम शिवानंद गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद के दो चिकित्सकों सहित छह स्वास्थ्य कर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी विवेचना करने का आदेश नजीबाबाद पुलिस को दिया है।
नजीबाबाद निवासी धीरज कुमार द्वारा सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना में कहा है कि उसे सीएमओ एवं एसीएमओ बिजनौर और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद डॉ. फैज हैदर ने उसे वैक्सीन ले जाने व छोड़ने के लिए कोल्ड चैन होल्डर के पद पर पीएचसी नजीबाबाद में तैनात किया था। उसे परिचय पत्र भी जारी किया गया था। उसने नजीबाबाद पीएचसी पर तैनात डॉ. फैज हैदर, डॉ. सुशील कुमार, एमओ मनोज कुमार, एचईओ नपेंद्र, बीपीएम महिपाल सिंह, देवेंद्र के दिशा निर्देशानुसार वैक्सीन पहुंचाने का कार्य किया। उसने पल्स पोलियों की वैक्सीन भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंचाई। उसने महिला हेल्परों की मदद से कोविड के सर्वे का कार्य भी किया। उसके द्वारा किए गए कार्य की राशि 4,89,445 का भुगतान इन लोगों ने नहीं किया है, जबकि यह भुगतान राशि इन्हें शासन से प्राप्त हुई है। उसकी भुगतान राशि के रुपये उसे न देकर धोखाधड़ी से हड़प लिए। भुगतान मांगने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। उसे मई 2022 में नौकरी से हटा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। अधिवक्ता संतोष सिंह के अनुसार, सीजेएम शिवानंद गुप्ता ने इस मामले में दो चिकित्सकों सहित छह स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

04:12 PM, 08-Jun-2023
बिजनौर में चैकिंग के दौरान विद्युत जेई पर तानी कृपाण, तहरीर दी
बिजनौर के नूरपुर में बिजली चोरी रोको अभियान के तहत बृहस्पतिवार को सुबह साढे छःबजे गांव मिर्जापुर ढीकली में चैकिंग कर रहे जेई पर एक उपभोक्ता द्वारा कृपाण तानने का मामला सामने आया है। जेई की ओर से इस संबंध में दो भाईयों पर सरकारी काम में बाधा डालने,सरकारी कागज फाडने व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी गई है।
विद्युत उप केंद्र फैजपुर में तैनात जेई रियासत अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह हमराह मनोज, सहदेव नाजिम एवं मीटर रीडर रिजवान को साथ लेकर बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढे छः बजे बिजली चोरी रोको अभियान के तहत गांव मिर्जापुर ढीकली में चैकिंग कर रहे थे। उन्होंने टीम के साथ मंजीत पुत्र रंजीत,अंकित व सुमित पुत्रगण जसवीर सिंह के परिसर में लगे विद्युत मीटर की चैकिंग शुरु की। तो आरोप है कि अंकित व सुमित ने पूरी टीम पर हमला बोल दिया।
इस दौरान उसकी बाईक की चाबी नीचे गिर गई। और टीम के सदस्यों को मामूली चोटे आई हैं। आरोप है कि दोनो भाईयों ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए उसके हाथ से सरकारी कागज छीनकर फाड दिए। सुमित ने उसके गालीगलौज व कृपाण तानते हुए कहा कि अगर कोई कानूनी कार्यवाही की तो इस कृपाण से पेट चीर दूंगा। और बलात्कार व छेडछाड के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच कराई जा रही हैं।

11:40 AM, 08-Jun-2023
छेड़छाड़ के आरोप में युवती व उसके दोस्तों ने मनचले को धुना
युवती से छेड़छाड़ कर रहे मनचले की युवती व उसके दोस्तों ने मिलकर पिटाई कर दी। वहीं इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि मेडिकल थानाक्षेत्र के तेजगढ़ी पर सड़क किनारे खड़ी युवती पर मनचले ने अश्लील कमेंट कर दिए, जिसके बाद युवती व उसके दोस्तों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर डाली। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।11:38 AM, 08-Jun-2023
मेरठ में लिंग परीक्षण के शक में स्वास्थय विभाग की टीम ने की छापेमारी
भ्रूण लिंग परीक्षण के शक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेरठ के कई अल्ट्रासाउंड सेंटर्स में छापेमारी की। मेरठ की टीम के साथ हरियाणा की टीम भी मौजूद है। बताया गया कि ईव्ज चौराहा पर अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर छापेमारी की जा रही है।
11:35 AM, 08-Jun-2023
बिजनौर में खो बैराज में तैरती मिली युवक की लाश
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में खो बैराज में एक युवक की लाश तैरती मिली है। लाश मिलने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि चार दिन पहले अफजलगढ़ के भिक्कावाला में युवक रामगंगा में डूब गया था। युवक अपने माता मिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।09:56 AM, 08-Jun-2023
पारा 38 डिग्री के पास, अभी बढ़ेगी गर्मी
जून में पारा बढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ने लगी है। दोपहर को चिलचिलाती धूप लोगों को घरों में कैद होने के लिए मजबूर कर रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अभी अगले तीन-चार दिनों तक इससे राहत के आसार नहीं हैं।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी चार दिन तक मौसम गर्म ही बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी रहेगी। आने वाले दिनों में जून पिछले सालों की तुलना में इस बार ज्यादा गर्म रहने के आसार हैं। बढ़ते तापमान के साथ प्रदूषण के स्तर में भी इजाफा हो रहा है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 179 दर्ज किया गया।

09:44 AM, 08-Jun-2023
Meerut News Live: UP महिला टीम की कमान फिर एथलीट पारुल चौधरी के हाथ, पारा 38 डिग्री के पास, अभी बढ़ेगी गर्मी
ओडिशा में 15 से 19 जून तक आयोजित होने वाली 62वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में यूपी महिला टीम की कमान मेरठ की पारुल चौधरी को सौंपी गई है। पारूल लगातार दूसरी बार कप्तान चुनी गईं। बुधवार को उप्र एथलेटिक्स संघ द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी टीम की घोषणा हुई। महिला और पुरुष वर्ग की टीम के 49 खिलाड़ियों में मेरठ के 12 खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाई है। इनमें 9 महिला खिलाड़ी और 3 पुरुष शामिल हैं।नवनिर्वाचित संघ सचिव डाॅ. देवेश दुबे ने बताया कि पुरुष वर्ग में वाराणसी के भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव कप्तान हाेंगे। महिला वर्ग में मेरठ की धाविका पारुल चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुरुष वर्ग में उप्र की टीम में 23 खिलाड़ी हैं, जिनमें 3 मेरठ के हैं।
400 मी. दौड़ में नितिन कुमार व सुमित कुमार और 800 मीटर में अमान कुमार के नाम शामिल हैं। महिला वर्ग में उप्र की टीम में 26 खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मेरठ की 9 खिलाड़ी हैं। 5000 दौड़ व 3000 मी. स्टीपल चेज में दौराला के इकलौता गांव की पारुल चौधरी, 400 मी. दौड़ में शाहपुर जैनपुर गांव की रूपल चौधरी, ऊंचीकूद में ख्याति माथुर व मानसी, गोला फेंक में किरण बालियान, चक्का फेंक में सीमा पुनिया व शिवानी, भाला फेंक में अन्नु रानी, 20 किमी. पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी के नाम शामिल हैं।
प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन खिलाड़ियों को आने वर्ल्ड चैंपियनशिप और एशियन गेम्स-2023 का टिकट दिलाएगा। मेरठ निवासी उप्र संघ के अध्यक्ष आशुतोष भल्ला ने कहा कि हमारी टीम ने हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन किया है। इस बार भी हमारे खिलाड़ी सफलता का झंडा बुलंद करेंगे। आशुतोष भल्ला सहित संघ की संयुक्त सचिव निधि चौधरी, जिला संघ सचिव अन्नु कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।