फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Officials should take people's complaints seriously: Chandra

लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : चंद्र

Wed, 28 Oct 2026 04:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 28 Oct 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
Officials should take people's complaints seriously: Chandra
जवाली विधानसभा की ग्राम पंचायत मतलाहड़ में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनते क
रैहन/जवाली (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र जवाली की मतलाहड़ पंचायत में मंगलवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 50 से अधिक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य को कहा, ताकि लोगों को अपने काम के लिए सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र जवाली में सड़क, शिक्षा, स्वच्छ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में कांग्रेस सरकार का योगदान रहा है। सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed