Meerut News Live: जेल से रिहा होकर मेरठ पहुंचे हाजी याकूब, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तनाव में था नवनीत
{"_id":"64f29d7d723cb0a6ea086a57","slug":"meerut-news-live-read-latest-news-western-up-today-in-one-click-2023-09-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: जेल से रिहा होकर मेरठ पहुंचे हाजी याकूब, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तनाव में था नवनीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 02 Sep 2023 09:25 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Sep 2023 09:25 PM IST
खास बातें
सोनभद्र जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी 235 दिन बाद लखनऊ पहुंचे और वहां से शुक्रवार देर रात मेरठ पहुंचे।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
09:23 PM, 02-Sep-2023
शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हुई किसान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
शामली में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के कस्बा बनत में हुई शोकेंद्र राणा की हत्या का पुलिस ने देर रात खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या करने के आरोपी बनत निवासी संजीव उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार रात को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक ने बताया कि शोकेंद्र की हत्या में संजीव उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात को उसका शोकेंद्र से शराब पीने व पिलाने केा लेकर विवाद हुआ था। इससे पहले करीब दो माह पहले मृतक शोकेंद्र ने आरोपी संजीव पर चोरी का आरोप लगाया था, जिस पर संजीव के पिता को ढाई हजार रुपये देने पड़े थे। आरोपी रात में शोकेंद्र के पास नलकूप पर पहुंचा। वहां पर दोनों ने शराब पी। इस दौरान दोनों के बीच फिर कहासुनी गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसमें शोकेंद्र को चोट लगी। इसके बाद आरोपी ने शोकेंद्र के गले में रस्सी का फंदा डाला और उसे चारपाई से खींचकर खेत में ले गया, जिससे दम घुटने से मौत हो गई। एसपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी रस्सी से गला घुटने की वजह से मौत होना आया है।

09:21 PM, 02-Sep-2023
शामली के युवक की कश्मीर में मौत, मचा कोहराम
शामली के एलम निवासी युवक की पहाड़ी से पैर फिसलने के कारण कश्मीर में मौत हो गई। हादसे से परिवार के लोगों का रो-रोबुरा हाल है।
कस्बा एलम निवासी फिरोज (22) पुत्र बाबू कश्मीर के रामबन में कपड़ों की फेरी करने का व्यापार करता था। फिरोज के साथ परिवार के अन्य लोग भी वहीं पर रहकर इस व्यापार को करते थे। शनिवार शाम जब वह कपड़ा फेरी करने के बाद वापस अपने कमरे पर लौट रहा था तो इसी बीच पत्नी का फोन आने पर वह बात करने लगा। परिवार के लोगों के अनुसार, अचानक चलते-चलते पहाड़ी से पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने पर उसके कंधे पर लटकी कपड़े की गठरी गले में फंदा बनकर फंस गई। बताया गया कि फांसी लगने के कारण उसकी मौत हो गई। किसी तरह से राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। परिजन शव लेने कश्मीर के लिए रवाना हो चुके थे, लेकिन शनिवार देर रात तक शव नहीं पहुंचा।

08:51 PM, 02-Sep-2023
किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल का कारावास
मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 15 साल कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक के पीठासीन अधिकारी रितीश सचदेवा ने फैसला सुनाया।
सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप पुंडीर ने बताया कि पीड़िता 21 सितंबर 2018 को अपने परिजनों के साथ घर में सोई हुई थी। इसी दौरान गांव का युवक पहुंचा और पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को बताया कि उसके साथ पहले भी ऐसा हुआ है। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या-एक में हुई। अदालत ने दोषी मुकेश को धारा 376 में 15 साल कारावास और 30 हजार अर्थदंड, धारा 354-ख में पांच साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड, धारा 506 में दो साल के कारावास की सजा सुनाई गई है।

07:51 PM, 02-Sep-2023
युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तनाव में था नवनीत
सहारनपुर के गागलहेड़ी में तनाव के चलते युवक ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
जानकारी के अनुसार, बुढ़डाखेड़ा अहीर गांव के समीप आम के बाग में एक युवक ने पेड़ से लटकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शिनाख्त का प्रयास किया तो युवक की पहचान नवनीत (24) पुत्र प्रदीप निवासी ननदी थाना देहातकोतवाली के रूप में हुई। मृतक के पास में ही उसकी बाइक खड़ी हुई मिली।
प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरिया ने बताया कि मृतक युवक तनावग्रस्त रहता था। युवक अविवाहित था। दोपहर को घर से बाइक लेकर बिना किसी को बताए यहां पहुंचा और फांसी लगा ली। शाम पांच बजे के करीब बाग स्वामी सम्राट यहां पहुंचे तो उन्होंने बाग में बाइक खडी देखी। इसके बाद पास जाकर देखा तो एक युवक ने पेड़ पर लटकरकर फांसी लगाई हुई थी। बाग स्वामी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने मोके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर उसकी शिनाख्त की। युवक शुरुआत से ही तनाव में रहता था, इसी के चलते ऐसा कदम उठाया है। युवक खेतीबाड़ी का कार्य करता था। परिजनों ने लिखित में कोई भी कार्रवाई से मना कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को परिजनों को सौंप दिया।

06:59 PM, 02-Sep-2023
मेरठ में हस्तिनापुर के समीप नगला चंद गांव में लूट के बाद घर में मौजूद महिला की हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।
08:59 AM, 02-Sep-2023
सहारनपुर के बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव नगला खुर्द के पास बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
हादसा शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव कलसिया निवासी सुशील कुमार (38) पुत्र सुरेशचंद गांव बाबैल बुजुर्ग में शराब के ठेके पर काम करता था। रात वह बाइक से अपने गांव वापस लौट रहा था। गांव नगला खुर्द के पास उसकी बाइक को सामने से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम को उसका चालक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया, कि डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:52 AM, 02-Sep-2023
मेरठ में पुलिस बेटियों को कितनी सुरक्षा दे रही है, इसकी लगातार पोल खुल रही है। मेरठ के खरखौदा में एक बेटी ने मनचलों की दहशत के कारण स्कूल जाना छोड़ दिया है।
07:31 AM, 02-Sep-2023
Meerut News Live: जेल से रिहा होकर मेरठ पहुंचे हाजी याकूब, युवक ने फांसी लगाकर दी जान, तनाव में था नवनीत
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी 235 दिन बाद आज अपने घर पहुंच गए। बताया गया कि सोनभद्र जेल से रिहाई के बाद लखनऊ पहुंचे और वहां से शुक्रवार देर रात मेरठ पहुंचे। उनके समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेरठ अपने आवास पर पहुंचकर हाजी याकूब ने कहा कि आप सभी का शुक्रिया, आपकी दुआएं रहीं।21 अगस्त को कोर्ट ने जमानत अर्जी मंजूर कर जेल से रिहा करने का आदेश दिया था। जमानत के बाद भी याकूब कुरैशी जेल से रिहा नहीं हुए थे।
याकूब को इसी साल जनवरी में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। उसके बेटों को भी गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी है। हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ मेरठ के खरखौदा थाने में गैंगस्टर एक्ट मामला दर्ज है।
यह था मामला
31 मार्च 2022 को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी पर खरखौदा पुलिस ने छापा मारा था। जांच में मीट कारोबार अवैध पाया गया था। इस मामले में याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम सहित 17 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।