{"_id":"6ae0b66c989c3e32970cc714","slug":"aditya-and-sarthak-won-bronze-at-the-state-level-boxing-championship-noida-news-c-1-noi1095-4878665-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदित्य और सार्थक ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में आदित्य और सार्थक ने जीता कांस्य
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के सादोपुर गांव स्थित जेएसबी बॉक्सिंग अकादमी में 24 और 25 अक्तूबर को पहली यूपीबीए अंडर-12 मिनी बालक उत्तर प्रदेश राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें नोएडा के आदित्य और सार्थक ने कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
दोनों खिलाड़ी त्रिनेत्र बॉक्सिंग अकादमी में कोच रवि कुमार के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। सेक्टर-34 निवासी 11 वर्षीय आदित्य सिंह ने 35 से 37 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। वह सेक्टर-24 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा छह के छात्र हैं। इससे पहले आदित्य केवीएस रीजनल स्पोर्ट्स मीट में दूसरा और गौतमबुद्ध नगर जिला ओलंपिक में पहला स्थान हासिल कर चुके हैं।
वहीं, सेक्टर-12 निवासी सार्थक पंवार ने 33 से 35 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। सार्थक मॉडर्न स्कूल में कक्षा सात के छात्र हैं। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उनके परिवार और अकादमी में खुशी का माहौल है। कोच रवि कुमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर रहे हैं।