फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: मेरठ में गोदाम में लगी भीषण आग, सीएम योगी का तीखा भाषण, विपक्ष पर जमकर गरजे

Fri, 12 Apr 2024 02:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Apr 2024 02:47 PM IST
खास बातें

West UP News Live : सहारनपुर में सीएम योगी विपक्ष पर जमकर गरजे। सीएम ने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-

विज्ञापन
Meerut News Live: Read all updates of West UP
गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:40 PM, 12-Apr-2024
बागपत ब्लास्ट मामला: परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया ये आरोप

बागपत में धमाके में घायल साहिब और वाहिद जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं, उनके परिजनों ने शुक्रवार को सही इलाज नहीं करने और बाहर से दवाई मंगवाने का लगाया आरोप। परिजनों का कहना है कि जब बाहर से ही दवाई मंगवाएंगे तो जिला अस्पताल मे भर्ती कराने का क्या फायदा।

बताया गया कि माजिद की आंख से निकाली गई हड्डी की रिपोर्ट बागपत एफएसअल टीम ने लखनऊ भेज दी है। हड्डी किसकी है और धमाका कैसे हुआ। इसकी रिपोर्ट तीन दिन बाद आएगी। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि जले होने की वजह से पट्टी नही होंगी, दवाई बाहर से नहीं मंगवाई जा रही है। यह आरोप गलत है।

02:33 PM, 12-Apr-2024
एमसीएन टावर गोदाम से चोरी कर सामान ले जा रहे चार चोर पकड़े 

मेरठ के मोदीपुरम में कुबेर पब्लिक स्कूल के पास एमसीएन टावर गोदाम से सामान चोरी करके ले जा रहे चार चोरों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से गांव रामनगर थाना परीक्षितगढ़ निवासी गुड्डू, ग्राम डवाया नगर थाना नौचंदी निवासी जीशान, फैजान, मुदस्सीर को पकड़ लिया। पुलिस ने चारों चोरों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
02:25 PM, 12-Apr-2024
पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े कार चोर

मेरठ में कुछ दिन पहले मोदीपुरम के शिव नगर से चोरी हुई इको कार के मामले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो चोरों को पकड़ लिया। जबकि, उनके तीन साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने चोरों के पास से कार बरामद की है। पकड़े गए चोरों ने अपना नाम बुनकर नगर कांच का पुल थाना लिसाड़ी गेट निवासी इफरोज और फरहान बताया। 

वहीं, फरार साथी सेक्टर तीन माधवपुरम निवासी इरफान, दिलशाद व हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी थाना सिटी स्टेशन जिला पलवल हरियाणा निवासी खुर्शीद बताया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों चोरों को जेल भेज दिया, जबकि फरार तीनों चोरों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी।
02:21 PM, 12-Apr-2024
गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में गोदाम में लगी भीषण आग

मेरठ के मवाना में शुक्रवार को एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। उधर, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग लगाने में लगी हुई है। 

बताया गया कि शावेज पुत्र हारून निवासी खतौलिया चौक मवाना का मेरठ रोड पर राज आईटीआई के पास पुरानी कटिंग के पेपर का गोदाम है। जिसमें शुक्रवार को अज्ञात कारण से आग लग गई।
02:20 PM, 12-Apr-2024
बिजनौर में दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
 
बिजनौर के धामपुर में नूरपुर मार्ग पर कोल्ड स्टोर के पास शुक्रवार करीब सुबह करीब 10 बजे रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए घायल को हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि मृतक व्यक्ति जनपद अमरोहा के धनोरा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी संदीप पुत्र धर्मवीर था। जबकि अन्य घायल  सुरजीत सिंह पुत्र तारा सिंह भी रसूलपुर गांव का ही निवासी है। घायल सुरजीत सिंह पुत्र तारा सिंह ने बताया कि वह किसी कार्य से कालागढ़ गए थे। दोनों आपस में दोस्त है। कालागढ़  से बाइक से शुक्रवार को अमरोहा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेजा गया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को अवगत करा दिया गया है।
02:06 PM, 12-Apr-2024

West UP News Live: मेरठ में गोदाम में लगी भीषण आग, सीएम योगी का तीखा भाषण, विपक्ष पर जमकर गरजे

सीएम योगी का तीखा भाषण, विपक्ष पर जमकर गरजे

सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी ने पहले हाथ जोड़कर, फिर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। गंगोह के नवीन मंडी सभा स्थल पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय से अपना संबोधन शुरू किया। इसके बाद उन्होंने वंदे मातरम के नारे लगवाए। सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

सपा, बसपा और कांग्रेस के शासन में यहां का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गया था। नौजवान पलायन करने को मजबूर हो गया था। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। व्यापारी सुरक्षित नहीं था।उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था, तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। अब सहारनपुर विकास की नई गाथा गढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करते घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते तो उन्हें पकड़ कर उल्टा लटका कर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed