फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पर खूब हुई पुष्पवर्षा, छात्राओं का कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन

Fri, 22 Dec 2023 04:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Dec 2023 04:14 PM IST
खास बातें

West UP News Live : छात्राओं ने डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर हंगामा प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज ने परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी की है, जबकि हम परीक्षा शुल्क देने की स्थिति में नहीं है। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट- 

विज्ञापन
Meerut News Live: Girl students protest at main gate of college and read all updates of West UP
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पर पुष्पवर्षा। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:52 PM, 22-Dec-2023
कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पर जमकर हुई पुष्पवर्षा

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजर रही है। वहीं, यूपी जोड़ो यात्रा पुरकाजी पहुंची तो कार्यकर्ताओं ने जमकर पुष्पवर्षा की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 
02:37 PM, 22-Dec-2023
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान जारी

सहारनपुर में सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव का मतदान प्रक्रिया चल रही है। अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 1589 मतदाता 30 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। दीवानी कचहरी परिसर में वर्तमान कार्यकारिणी ने 2022-23 का लेखा-जोखा देने के बाद सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव का मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ। प्रत्याशी कचहरी परिसर में आने वाले मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर उत्साह है। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। शाम चार बजे तक मतदान होगा। उसके बाद अगले दिन यानी शनिवार को मतगणना होगी। दोपहर तक चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
02:18 PM, 22-Dec-2023

West UP News Live: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा पर खूब हुई पुष्पवर्षा, छात्राओं का कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन

छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया, ये है बड़ी मांग, पढ़ें- वेस्ट यूपी की ताजा खबरें

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में केके जैन डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर छात्राओं ने हंगामा प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि विवि ने परीक्षा शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है, जबकि छात्राएं परीक्षा शुल्क देने की स्थिति में नहीं है। शुक्रवार को छात्राएं कॉलेज के गेट पर एकत्र हुई और यहां पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed