फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   'Safe Childhood' campaign to run in schools until October 31

Gurugram News: स्कूलों में 31 अक्तूबर तक चलेगा सुरक्षित बचपन अभियान

Tue, 27 Oct 2026 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
'Safe Childhood' campaign to run in schools until October 31
बच्चों को बाल अधिकारों, पॉक्सो अधिनियम और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) 26 से 31 अक्तूबर तक जिले के विद्यालयों में सुरक्षित बचपन अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को बाल अधिकारों, यौन अपराधों से संरक्षण और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है।
अभियान के तहत विद्यार्थियों को सुरक्षित व्यवहार की पहचान और असहज परिस्थिति में सहायता लेने के तरीके बताए जाएंगे। यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। इसकी थीम ''जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण-हर बच्चे का अधिकार'' रखी गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डीएलएसए के अध्यक्ष नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में बच्चों को पॉक्सो अधिनियम-2012 और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। न्यायिक अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल स्वयंसेवक और विशेषज्ञ विद्यालयों में जागरूकता सत्र आयोजित करेंगे। इन सत्रों में बच्चों को व्यक्तिगत सीमाओं, अनुचित स्पर्श, बाल शोषण और ऑनलाइन बहकावे जैसे जोखिमों के प्रति सचेत किया जाएगा। प्रत्येक सहभागी विद्यालय से दो शिक्षकों को ‘टीचर-इन-चार्ज’ के रूप में चिह्नित कर प्रशिक्षित किया जाएगा। ये शिक्षक नवंबर 2027 तक बाल सुरक्षा और कानूनी अधिकारों से संबंधित गतिविधियां आयोजित करेंगे।
विज्ञापन

डीएलएसए की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा के अनुसार, अभियान में छह प्रमुख विषयों पर गतिविधियां होंगी। बच्चों की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, निबंध लेखन और पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी बाल सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed