Meerut News Live: सड़क पर हुई ईद की नमाज तो मुकदमा होगा दर्ज, शशिकांत मिश्रा बने मेरठ के जेल अधीक्षक
{"_id":"649bdab4163dc1c354060348","slug":"meerut-news-live-case-will-be-filed-if-eid-prayers-on-the-road-shashikant-mishra-becomes-jail-superintendent-2023-06-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Meerut News Live: सड़क पर हुई ईद की नमाज तो मुकदमा होगा दर्ज, शशिकांत मिश्रा बने मेरठ के जेल अधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 28 Jun 2023 12:31 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 28 Jun 2023 12:31 PM IST
खास बातें
मेरठ अयोध्या जेल के अधीक्षक शशिकांत मिश्रा को मेरठ जेल अधीक्षक बनाया गया है। वहीं यदि ईद की नमाज सड़क पर की गई तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पढ़ें ताजा खबरें।
विज्ञापन
ईद-उल-फितर की नमाज पढ़ते लोग
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
12:27 PM, 28-Jun-2023
सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने का एलान, रिपोर्ट दर्ज
मेरठ में हिंदूवादी नेता सचिन सिरोही ने दिन में बैठक कर पुलिस को चुनौती देते हुए सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर बकरीद की नमाज ईदगाह के बाहर सड़क पर अदा की गई तो वह सड़क पर हिंदू समाजसेवकों के साथ सुंदरकांड का पाठ करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने मामला संज्ञान में लेते हुए देर रात सिविल लाइन थाने में सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
मंगलवार को बैठक में सचिन सिरोही और चहन सिंह बालियान ने कहा कि योगी सरकार में सड़क पर नमाज अदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दे रखे हैं। इसके बावजूद दो महीने पहले ईद-उल-फितर पर सड़क पर नमाज अदा की गई और पुलिस ने सड़क पर नमाज पढ़ने वालों के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया।
इस मामले में पुलिस प्रशासन नाकाम रहा। बैठक में विहिप, बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं देर रात मानसरोवर स्थित सचिन के घर पर कई थानों की पुलिस में पहुंची। महिला पुलिसकर्मी न होने के कारण सचिन की पत्नी वर्षा सिरोही ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि तलाशी के महिला पुलिसकर्मियों को लाना चाहिए था। वहां पर हंगामे की स्थिति बन गई।

12:26 PM, 28-Jun-2023
औद्योगिक क्षेत्र में एक करोड़ से बनेगी आईआईए रोड
बदहाली से जूझ रहे औद्योगिक क्षेत्र को जल्द ही राहत मिलेगी। मामूली बारिश में ही जलमग्न हो जाने वाली इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईआईए) रोड की हालत सुधरेगी। मेडा ने इसके लिए टेंडर जारी किया था, जो खुल गया है। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से इस सड़क का निर्माण किया जाएगा। वर्क आर्डर जारी करने के बाद टीम स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कराएगी।
औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव और टूटी सड़कों का मुद्दा लगातार उद्योग बंधु की बैठक में उठता रहा है। आईआईए के सामने मुख्य मार्ग सबसे ज्यादा बदहाल था। हल्की सी बारिश में जलभराव हो जाता था और आईआईए भवन जलमग्न हो जाता था, यहां तक पहुंचना भी आसान नहीं होता था। आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि लगातार मार्ग निर्माण के लिए मांग की जा रही थी, इससे बड़ी राहत मिलेगी।

12:20 PM, 28-Jun-2023
देवबंद में सुबह 9:52 व शाम को 7:28 बजे रुकेगी वंदे भारत
चार दिन पहले कैबिनेट रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवबंद की जनता को तोहफा दिया था। उन्होंने घोषणा की थी कि दिल्ली से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अब देवबंद में भी रुकेगी। रेलवे विभाग ने मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के देवबंद में रुकने की समय सारणी जारी कर दी है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 22457/22458 आनंद विहार टर्मिनल –देहरादून –आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस को देवबंद स्टेशन पर छह माह की प्रयोगात्मक अवधि के लिए ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि 29 जून से यात्रा प्रारंभ करने वाली 22457 आनंद विहार टर्मिनल –देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस देवबंद स्टेशन पर शाम 7:28 बजे और 30 जून से यात्रा प्रारम्भ करने वाली 22458 देहरादून-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत सुबह 9:52 बजे रुकेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस का दोनों दिशाओ में यह ठहराव 2-2 मिनट के लिए रहेगा। इससे पहले वंदे भारत का ठहराव हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर था। अब इसका ठहराव देवबंद में भी हो गया है।

12:19 PM, 28-Jun-2023
सड़क पर हुई ईद की नमाज तो मुकदमा होगा दर्ज
बकरीद पर ईदगाह में होने वाली नमाज को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में नमाज सड़क पर नहीं होगी। अगर भीड़ ज्यादा होती है कि तो इसके लिए फैज-ए-आम कॉलेज में व्यवस्था की गई है। अगर कहीं सड़क पर नमाज हुई तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यातायात व्यवस्था किसी भी सूरत में प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि बकरीद के दिन बृहस्पतिवार को ईदगाह की वैकल्पिक व्यवस्था फैज ए आम में की गई है। ईदगाह की नमाज से पहले और बाद में फैज-ए-आम में दो बार नमाज होगी। लोगों से अपील है कि सड़क पर न बैठकर फैज-ए-आम में नमाज पढ़ें। लोगों से यह भी अपील है कि ईदगाह पर भीड़ अधिक होने पर स्थानीय मस्जिदों में नमाज पढ़ें। एसपी सिटी ने बताया कि ड्रोन और सीसीटीवी से इसकी निगरानी की जाएगी। दिल्ली रोड पर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं, कई बार भीड़ होने की वजह से सड़क पर नमाज पढ़ी गई है, ऐसे में लोगों को बड़ी परेशानी होती है। इसको देखते हुए निर्णय लिया गया है कि ईदगाह के भीतर नमाज पढ़े या फिर फैज-ए-आम कॉलेज में नमाज पढें। किसी ने भी सड़क पर नमाज पढ़ी तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
सड़क पर नमाज अदा न करने की अपील की
जमीयत उलमा ए हिंद के शहर अध्यक्ष नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन ने शहरवासियों से शासन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज अदा न करने की अपील की। समय से ईदगाह पहुंचे और जगह न मिले तो दूसरी मस्जिद में नमाज अदा करें।

12:18 PM, 28-Jun-2023
Meerut News Live: सड़क पर हुई ईद की नमाज तो मुकदमा होगा दर्ज, शशिकांत मिश्रा बने मेरठ के जेल अधीक्षक
प्रमुख सचिव कारागार राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को चार वरिष्ठ जेल अधीक्षकों और सात अधीक्षकों का तबादला कर दिया। अयोध्या जेल के अधीक्षक शशिकांत मिश्रा को मेरठ और सुल्तानपुर जेल के अधीक्षक उमेश सिंह को वाराणसी केंद्रीय कारागार में तैनात किया गया है। केंद्रीय कारागार, आगरा के वरिष्ठ अधीक्षक राधा कृष्ण मिश्रा को लखनऊ जिला कारागार में तैनात किया गया है। बाराबंकी जेल के वरिष्ठ अधीक्षक पीपी सिंह को मुरादाबाद जेल भेजा गया है।
हरदोई जेल के वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्रा को अयोध्या जेल में तैनात किया गया है। कारागार मुख्यालय से संबद्ध चल रहे वरिष्ठ अधीक्षक विनोद कुमार को बरेली जिला कारागार और अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय को गोरखपुर जिला कारागार में तैनात किया गया है। बलरामपुर जेल के अधीक्षक कुंदन कुमार को बाराबंकी जेल, आगरा जिला कारागार में तैनात प्रेमचंद्र सलोनिया को खीरी जेल, गोरखपुर जेल में तैनात ओम प्रकाश कटियार को केंद्रीय कारागार आगरा का अधीक्षक बनाया गया है। गाजीपुर जेल में तैनात हरिओम शर्मा को जिला कारागार आगरा का अधीक्षक बनाया गया है।